MP Police Transfers: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने जिला पुलिस बल के 50 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं।
सोहागपुर में सबसे ज्यादा बदलाव
एसपी कार्यालय द्वारा जारी तबादला सूची में SI, ASI, प्रधान आरक्षक, आरक्षक तथा महिला पुलिसकर्मी शामिल है। सबसे ज्यादा फेरबदल सोहागपुर और कोतवाली थाना में किए गए है। पुलिस लाइन में लंबे समय से पदस्थ कई पुलिसकर्मियों को फील्ड में उतारते हुए जैतपुर, बुढ़ार, अमलाई, जयसिंहनगर, व्यौहारी सहित अन्य ग्रामीण व शहरी थानों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। तो वही कुछ पुलिसकर्मियों को एसपी कार्यालय और जिला पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ किया गया है।
3 दिन का अल्टीमेटम
एसपी संजय कुमार अग्रवाल ने सभी स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए हिदायत जारी की है। स्थानांतरित किए गए सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे आगामी 3 दिनों के अंदर अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करें। अगर समय सीमा के अंदर जॉइन नहीं किया तो अनुशासनात्मक लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।
देखे तबादलों की सूची

