Amethi Police News

Amethi Police: जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश, छह गिरफ्तार

अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत संग्रामपुर पुलिस ने बुधवार को मुहीबशाह डेवणसा बैंक के पास जुए की फड़ पर दबिश देकर छह जुआरियों को गिरफ्तार किया।

By : विकास जैन
Amethi Police: जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश, छह गिरफ्तार

Amethi Police: जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश, छह गिरफ्तार

विवेक सिंह, संग्रामपुर: अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत संग्रामपुर पुलिस ने बुधवार को मुहीबशाह डेवणसा बैंक के पास जुए की फड़ पर दबिश देकर छह जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 3,240 रुपये नकद और जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की।

थाना प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुहीबशाह डेवणसा बैंक के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे छह लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोशन वर्मा (25) पुत्र रामकरन वर्मा निवासी मुहीबशाह डेवणसा, मनीष गिरि (20) पुत्र रवीन्द्र गिरि निवासी थरिया पेट्रोल टंकी के पास विशेषरगंज, राजेश सरोज (45) पुत्र झगरू निवासी बड़गांव चरई का तारा, टिंकू (24) पुत्र श्रीराम बेडिया निवासी मुहीबशाह डेवणसा, कैलाश वर्मा (24) पुत्र महादेव वर्मा निवासी मुहीबशाह डेवणसा और रामनरेश सरोज (38) पुत्र रामसरन सरोज निवासी मुहीबशाह डेवणसा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार सभी आरोपी मौके पर जुआ खेलते हुए पकड़े गए। मामले में मु0अ0सं0 170/26, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

क्या बोले थाना प्रभारी?

थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि जुआ खेलते छह लोगों को गिरफ्तार कर 3,240 रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमेठी, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी अमेठी के निर्देशन में हुई। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल अजय कुमार गिरि, कांस्टेबल दीपेन्द्र सिंह, अभिजीत कटियार, अनुज कुमार प्रथम, अनुराग अवस्थी और सुयश त्रिपाठी शामिल रहे।

संबंधित सामग्री

Amethi News: 30% दिव्यांगता ने रोकी योजनाओं की राह, अमेठी स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही

Amethi News: 30% दिव्यांगता ने रोकी योजनाओं की राह, अमेठी स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही

सरकारी योजनाओं का सहारा पाने की उम्मीद रखने वाले दिव्यांगजनों के लिए प्रमाण पत्र बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

Oct 13, 2026
NHM Doctors Protest: लखनऊ में धरना देने जा रहे NHM चिकित्सकों को CHC में किया नजरबंद 

NHM Doctors Protest: लखनऊ में धरना देने जा रहे NHM चिकित्सकों को CHC में किया नजरबंद 

अपनी मांगों को लेकर लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करने जा रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के चिकित्सकों को सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में ही रोक दिया गया।

Oct 12, 2026
Amethi Police: सोलर प्लांट से तार चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा

Amethi Police: सोलर प्लांट से तार चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा

अमेठी में सोलर प्लांट और ट्रांसफार्मर से तार चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना पुलिस और स्वाट-सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सात...

Oct 10, 2026
Gauriganj-Raebareli Accident: गौरीगंज-रायबरेली मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत

Gauriganj-Raebareli Accident: गौरीगंज-रायबरेली मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत

जिले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गौरीगंज-रायबरेली सड़क मार्ग पर रेलवे स्टेशन से पहले पल्सर...

Oct 09, 2026
Amethi News: चंडेरिया और विशेश्वरगंज पीएचसी में डॉक्टर नदारद, फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल

Amethi News: चंडेरिया और विशेश्वरगंज पीएचसी में डॉक्टर नदारद, फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल

ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के दावों के बीच संग्रामपुर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंडेरिया और विशेश्वरगंज की व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।

Oct 09, 2026