MP Police Promotion: मध्य प्रदेश गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय ने 15 पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति के आदेशों को निरस्त कर दिया है। हाल ही में DSP पद पर हुई पदोन्नतियों और संबंधित रिकॉर्ड्स की दोबारा समीक्षा की गई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई सामने आई है।
क्यों निरस्त हुआ आदेश?
मीडिया की खबरों के अनुसार पदोन्नतियों के दस्तावेजों और रिकॉर्ड्स की जांच के दौरान कुछ मामलों में गलतियां सामने आईं। इसके अलावा विभागीय जांच, पूर्व में दिए गए दंड या अन्य आपराधिक मामलों के लंबित होने के चलते 15 अधिकारियों की पदोन्नति के आदेशों को वापस लिया गया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।
सूची में इन अधिकारियों का नाम
महेन्द्र सिंह भदोरिया
विपिन बिहारी सिंह
योगेन्द्र सिंह जादौन
महेन्द्र सिंह परमार
शैलेश कुमार मिश्रा
भरत सिंह ठाकुर
मनीष मिश्रा
विनय आर्य
सोमलता मलिक
सुरेश चन्द्र नागर
दीपक सेजवार
संतोष कुमार पंद्रे (निरीक्षक, विशेष शाखा)
सुश्री कल्पना रघुवंशी (निरीक्षक, विसबल)
देवेन्द्र दुबे (रक्षित निरीक्षक)
अर्जुन सिंह पंवार
