महाकुंभ के दौरान बढ़ी आमद, विदेश से रामलला को मिला 57 लाख...

महाकुंभ के दौरान बढ़ी आमद, विदेश से रामलला को मिला 57 लाख...

Ayodhya: महाकुंभ के 45 दिनों में तीन करोड़ श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए, जिससे अयोध्या में भक्ति और आस्था की लहर देखने को मिली।

By : Swadesh Editor
महाकुंभ के दौरान बढ़ी आमद, विदेश से रामलला को मिला 57 लाख...

अयोध्या। महाकुंभ के 45 दिनों में तीन करोड़ श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए, जिससे अयोध्या में भक्ति और आस्था की लहर देखने को मिली। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर दान दिया, जिससे रामलला के मंदिर को जनवरी और फरवरी में कुल 26.89 करोड़ रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ।

रामलला को प्राप्त दान में 57 लाख रुपये का योगदान विदेशों से आया। बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों और विदेशी भक्तों ने भी अपनी श्रद्धा प्रकट करते हुए दान भेजा। महाकुंभ के 45 दिनों में अयोध्या में भारी भीड़ उमड़ी, जिससे स्थानीय व्यापार को भी बड़ा लाभ हुआ। अनुमान के मुताबिक, इन 45 दिनों में करीब 2500 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। शहर के छोटे-मोटे व्यवसायियों, दुकानदारों, होटल और परिवहन सेवाओं को भी जबरदस्त फायदा मिला। 

राम मंदिर में प्रतिदिन साढ़े तीन से चार लाख श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना करने पहुंचे। अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए मंदिर के खुलने का समय 18 से 19 घंटे तक कर दिया गया। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने दान पात्रों की संख्या 6 से बढ़ाकर 34 कर दी, जिससे दान में भारी वृद्धि हुई। राम मंदिर ट्रस्ट की आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में ट्रस्ट को कुल 376 करोड़ रुपये की आय हुई थी, जबकि सिर्फ जनवरी और फरवरी 2025 में ही 26.89 करोड़ रुपये का दान प्राप्त हुआ। इनमें जनवरी माह में 11.56 करोड़ और फरवरी में 15.33 करोड़ का दान मिला।

संबंधित सामग्री

UP News: अयोध्या में 1 नवंबर से शुरू होगा एक दिन का डिवाइन हेरिटेज ट्रेल, 6 घंटे में प्रमुख स्थलों के दर्शन

UP News: अयोध्या में 1 नवंबर से शुरू होगा एक दिन का डिवाइन हेरिटेज ट्रेल, 6 घंटे में प्रमुख स्थलों के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में दीपोत्सव से पहले यूपीएसटीडीसी ने अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल शुरू किया है। 1 नवंबर से रोज दो बैच चलेंगे, छह घंटे में स्थलों के दर्शन होंगे।

Oct 30, 2026
Ayodhya Boundary Wall Collapses: अयोध्या में पीडब्ल्यूडी कार्यालय की बाउंड्री वॉल ढही, मिस्त्री की मौत

Ayodhya Boundary Wall Collapses: अयोध्या में पीडब्ल्यूडी कार्यालय की बाउंड्री वॉल ढही, मिस्त्री की मौत

जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत सदर तहसील के ठीक सामने स्थित लोक निर्माण विभाग  (पीडब्ल्यूडी  )कार्यालय में सोमवार को  बारिश के कारण कार्यालय की बाउंड्री वॉल अचानक भरभरा कर गिर गई।

Sep 07, 2026
Shri Ram Rakhi Mahotsav: मुस्लिम बहनों के हाथों से सजेगी रामलला की राखी

Shri Ram Rakhi Mahotsav: मुस्लिम बहनों के हाथों से सजेगी रामलला की राखी

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर इस बार अयोध्या में भक्ति के साथ सामाजिक समरसता का अद्भुत दृश्य साकार होगा।

Aug 08, 2026
Ayodhya News: 15 अगस्त से पहले तिरंगे का अपमान! निगम पर उठे सवाल

Ayodhya News: 15 अगस्त से पहले तिरंगे का अपमान! निगम पर उठे सवाल

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच रामनगरी अयोध्या से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है।

Aug 08, 2026
अयोध्या बाटी वाले बाबा: जहां बजरंगबली को रोज लगता है मन बाटी-चोखा का महाभोग

अयोध्या बाटी वाले बाबा: जहां बजरंगबली को रोज लगता है मन बाटी-चोखा का महाभोग

रामनगरी अयोध्या अपनी आध्यात्मिक विरासत, भव्य मंदिरों और सनातन परंपराओं के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। यहां हजारों मंदिर हैं, लेकिन सरयू राजघाट स्थित हनुमान मंदिर की एक अनूठी परंपरा...

Aug 05, 2026