Sagar Police

Sagar Police: अगर आपने नही भरा ई-चालान, तो घर से गाड़ी जब्त करेगी सागर पुलिस

अगर आपके पास ई-चालान के संदेश कई बार आ चुके हैं और आपने ई-चालान नहीं भरे हैं तथा इनकी संख्या अधिक हो गई है तो पुलिस अब आपके घर आकर आपकी गाड़ी जब्त कर लेगी।

By : विकास जैन
Sagar Police: अगर आपने नही भरा ई-चालान, तो घर से गाड़ी जब्त करेगी सागर पुलिस

Sagar Police: अगर आपने नही भरा ई-चालान, तो घर से गाड़ी जब्त करेगी सागर पुलिस

संजय पांडे, सागर: अगर आपके पास ई-चालान के संदेश कई बार आ चुके हैं और आपने ई-चालान नहीं भरे हैं तथा इनकी संख्या अधिक हो गई है तो पुलिस अब आपके घर आकर आपकी गाड़ी जब्त कर लेगी। बकाया भारी भरकम चालान आपको एक मुश्त तुरंत भरना पड़ेगा अथवा आपकी गाड़ी पुलिस घर से जब्त कर ले जाएगी। पुलिस ने ऐसे दो वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई भी कर दी है। संभवत: यह प्रयोग पूरे प्रदेश में सागर शहर में ही हो रहा है। 

फिलहाल अभी तक इस तरह की कार्रवाई की जानकारी इंदौर या भोपाल जैसे महानगरों से भी नहीं आई है। यातायात पुलिस सागर द्वारा शहर में स्थापित आधुनिक सीसीटीवी कैमरा प्रणाली के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की निरंतर निगरानी की जा रही है। इस प्रणाली से प्राप्त वीडियो साक्ष्यों के आधार पर स्वचालित चालान तैयार किए जाते हैं।

इन वाहनों पर हुई कार्रवाई

यातायात पुलिस के अनुसार वाहन क्रमांक एमपी 15 एनएच 6873 के मालिक विरुद्ध कुल 35 चालान सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निर्मित पाए गए। वाहन मालिक द्वारा चालान राशि का भुगतान न किए जाने पर उक्त वाहन को यातायात पुलिस सागर द्वारा जब्त किया गया। समन शुल्क एवं जुर्माना की कुल राशि 19,000/- जमा कराए जाने के बाद वाहन को नियमानुसार छोड़ दिया गया। इसी तरह एक और वाहन क्रमांक एमपी 15 जेड ई 0192 के वाहन मालिक के ऊपर 60 चालान होना पाए गए। वाहन मालिक द्वारा राशि का भुगतान न किए जाने पर उक्त वाहन को यातायात पुलिस द्वारा जब्त किया गया है, जिसका भुगतान करने के उपरांत ही यातायात पुलिस द्वारा वाहन छोडे जाने की कार्यवाही की जावेगी।

सागर पुलिस कर रही वाहन चिन्हित

यातायात पुलिस सागर द्वारा ऐसे सभी वाहन चालकों को चिन्हित किया जा रहा है जो चालान राशि का भुगतान नहीं कर रहे हैं। उनके विरुद्ध वाहन जब्ती, समन शुल्क वसूली तथा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। पुलिस का तर्क है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर इससे प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जाएगा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने चालान की राशि समय पर जमा करें, जिससे न्यायालय में विलंब से भुगतान करने पर लगने वाले अतिरिक्त जुर्माने से बचा जा सके। चालान की जानकारी लोग यातायात पुलिस सागर कार्यालय अथवा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

संबंधित सामग्री

Sagar Collectorate: उल्दन बांध प्रभावितों का कलेक्ट्रेट के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Sagar Collectorate: उल्दन बांध प्रभावितों का कलेक्ट्रेट के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

बंडा सिंचाई परियोजना के अंतर्गत बन रहे उल्दन बांध से प्रभावित ग्राम उल्दन (तहसील बंडा) के दर्जनों ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर आज (20 जुलाई) से कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रद

Jul 20, 2026