सौरभ शर्मा की मां का बड़ा बयान, बेटे की जान को बताया खतरा

सौरभ शर्मा की मां का बड़ा बयान, बेटे की जान को बताया खतरा

By : Rashmi Dubey
सौरभ शर्मा की मां का बड़ा बयान, बेटे की जान को बताया खतरा

Saurabh Sharma Case: भोपाल। पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा से जुड़े मामले में आयकर विभाग ने शनिवार को उनके करीबी चेतन सिंह गौर से पूछताछ की। इससे पहले भी चेतन को तीन दिन पूर्व दो दिनों तक आयकर कार्यालय में बुलाकर उनके बयान दर्ज किए गए थे। मामला उस कार से जुड़ा है, जिसमें 54 किलो सोना और करीब 10 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे। यह कार चेतन सिंह गौर के नाम पर पंजीकृत है, इसी कारण जांच एजेंसियों ने सबसे पहले उनसे पूछताछ की।

चेतन सिंह गौर ने अपनी पूछताछ के दौरान बताया कि कार उनके नाम पर है, लेकिन उसका उपयोग सौरभ शर्मा कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, सौरभ ने चेतन के नाम पर पेट्रोल पंप और मछली पालन का ठेका भी लिया था। वहीं, परिवार के सदस्यों ने जानकारी दी कि चेतन फिलहाल दुबई में हैं। इसी वजह से आयकर विभाग की मांग पर ब्यूरो ऑफ इमीग्रेशन (बीओआई) ने उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है।

बेटे की जान को बताया खतरा

सौरभ शर्मा की मां, उमा शर्मा, ने शनिवार को भोपाल में पहली बार मीडिया से बातचीत की और दावा किया कि उनके बेटे की जान को खतरा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्होंने कोर्ट में आवेदन दिया है, इसलिए वह ज्यादा जानकारी साझा नहीं कर सकतीं। उमा ने कहा, "मुझे नहीं पता सौरभ कहां है। गाड़ी में मिला सोना और पैसा किसका है, यह भी मुझे नहीं पता। मैं ग्वालियर में रहती हूं और कुछ दिन पहले ही भोपाल आई हूं। मेरी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, और मैं अपना इलाज भी नहीं करवा पा रही हूं।"

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह चेतन को जानती हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, "नहीं। हालांकि, इस दुनिया में सभी साथ रहते हैं, इसलिए एक-दूसरे को जानना स्वाभाविक है।"

उमा शर्मा ने यह भी बताया कि छापेमारी के बाद से उनकी सौरभ से कोई बातचीत नहीं हुई है। बातचीत के दौरान वह भावुक हो गईं और फफक कर रो पड़ीं।

संबंधित सामग्री

पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा केसः 100 करोड़ का सोना और नकदी जब्त होगा

पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा केसः 100 करोड़ का सोना और नकदी जब्त होगा

भोपाल के चर्चित सौरभ शर्मा मामले में आयकर विभाग ने बेनामी लेनदेन माना। करीब 100 करोड़ रुपये का सोना और नकदी जब्त करने का रास्ता साफ हुआ।

Mar 06, 2026