बीजापुर में माओवादियों की साजिश नाकाम, 30 किलो की 2 IED बरामद की नष्ट

बीजापुर में माओवादियों की साजिश नाकाम, 30 किलो की 2 IED बरामद की नष्ट

बीजापुर के लंकापल्ली इलाके में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया। 25–30 किलो की दो IED बरामद कर मौके पर नष्ट की।

By : स्वदेश डेस्क
बीजापुर में माओवादियों की साजिश नाकाम, 30 किलो की 2 IED बरामद की नष्ट

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों की एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। ईलमिड़ी थाना क्षेत्र के लंकापल्ली इलाके में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने 25 से 30 किलो वजनी दो शक्तिशाली आईईडी बरामद कीं, जिन्हें मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार गुरुवार को डीआरजी बीजापुर, ईलमिड़ी थाना पुलिस और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (9वीं वाहिनी) की संयुक्त टीम इलाके में सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान ईलमिड़ी–लंकापल्ली कच्ची सड़क पर डिमाइनिंग करते समय माओवादियों द्वारा बिछाई गई आईईडी का पता चला।

सड़क के बीचो-बीच लगा था विस्फोटक आईईडी

जांच में सामने आया कि दोनों आईईडी को कमांड स्विच सिस्टम से सड़क के बीचों-बीच लगाया गया था। माओवादियों की मंशा बड़े वाहनों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की थी। सूचना मिलते ही बीडीएस बीजापुर की टीम को मौके पर बुलाया गया।

मौके पर ही आईईडी को किया गया नष्ट

बीडीएस टीम ने सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दोनों आईईडी को वहीं सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया। सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई, जिससे माओवादियों की साजिश पूरी तरह विफल हो गई।


इलाके में सर्चिंग अभियान जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। सुरक्षा बल किसी भी नक्सली गतिविधि को लेकर पूरी तरह सतर्क हैं।

बीजापुर में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़

बता दें कि दक्षिण बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें अब तक दो माओवादियों के शव बरामद हुए हैं। सर्चिंग अभियान में मौके से AK-47 राइफल, 9mm पिस्टल और अन्य हथियार गोला-बारूद जब्त किया गया है। इसके बाद सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाकों में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

स्वतंत्रता दिवस पर 301 पुलिसकर्मियों को गैलेंट्री मेडल, 197 नक्सल क्षेत्रों से

स्वतंत्रता दिवस पर 301 पुलिसकर्मियों को गैलेंट्री मेडल, 197 नक्सल क्षेत्रों से

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न सुरक्षा सेवाओं के 1,057 कर्मियों को मेडल प्रदान किए गए, जिसमें 301 गैलेंट्री मेडल भी शामिल हैं।

Aug 14, 2026
कभी नक्सलियों का गढ़ रहा पीड़िया अब विकास से जुड़ा, पहली बार पहुंचा आधार नामांकन शिविर

कभी नक्सलियों का गढ़ रहा पीड़िया अब विकास से जुड़ा, पहली बार पहुंचा आधार नामांकन शिविर

बीजापुर के पीड़िया गांव में पहली बार आधार नामांकन शिविर लगा है। नक्सल से प्रभावित रहा यह गांव अब शिक्षा, पहचान और सरकारी योजनाओं से जुड़कर विकास की नई राह पर बढ़ रहा है।

Jul 22, 2026
बीजापुर नक्सली-सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़,  5 माओवादी ढेर, 214 ठिकाने ध्वस्त

बीजापुर नक्सली-सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 5 माओवादी ढेर, 214 ठिकाने ध्वस्त

बीजापुर में मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए। अभियान के दौरान 214 ठिकाने ध्वस्त और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए।

Feb 19, 2026
छत्तीसगढ़ के 47 गांवों में लोकतंत्र का जश्न, पहली बार बना गणतंत्र दिवस, फहराया तिरंगा

छत्तीसगढ़ के 47 गांवों में लोकतंत्र का जश्न, पहली बार बना गणतंत्र दिवस, फहराया तिरंगा

नक्सल प्रभावित बस्तर के 47 गांवों में पहली बार तिरंगा फहराया गया, शांति और विकास की नई शुरुआत का प्रतीक बना गणतंत्र दिवस।

Jan 26, 2026
नक्सलमुक्त की ओर बीजापुर! 52 नक्सलियों ने डाले हथियार, 1.49 करोड़ था ईनाम

नक्सलमुक्त की ओर बीजापुर! 52 नक्सलियों ने डाले हथियार, 1.49 करोड़ था ईनाम

नक्सल प्रभावित बीजापुर में नक्सलवाद के खात्म की बड़ी जानकारी सामने आई है। 1.45 करोड़ के ईनामी 52 नक्सलियों ने हथियार डाले।

Jan 15, 2026