Lucknow Congress office Clash

Lucknow Congress office Clash: लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में चले जूते, आपस में भिड़े कांग्रेसी, मचा हंगामा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में रविवार को उस वक्त हंगामा हो गया जब नेताओं के पदभार ग्रहण के दौरान कांग्रेसी आपस में ही भिड़ गए।

By : विकास जैन
Lucknow Congress office Clash: लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में चले जूते, आपस में भिड़े कांग्रेसी, मचा हंगामा

Lucknow Congress office Clash: लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में चले जूते, आपस में भिड़े कांग्रेसी, मचा हंगामा

Lucknow Congress office Clash: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में रविवार को उस वक्त हंगामा हो गया जब नेताओं के पदभार ग्रहण के दौरान कांग्रेसी आपस में ही भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया की दो पक्षों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी है जूते-चप्पल चलने लगे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुए इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के कुछ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए।

ममता चौधरी और अजय राय के बीच विवाद! 

मीडिया की खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि जब पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पार्टी कार्यालय पहुंचे, तो पार्षद ममता चौधरी और उनके समर्थकों के साथ उनकी नोकझोंक हो गई। आरोप है कि ममता चौधरी ने अजय राय से कहा कि उन्हें उनकी शक्ल नहीं देखनी है, जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई। और दोनों पक्षों के बीच जूते-चप्पल चलने लगे। 

राय का धरना, राहुल गांधी का फोन 

घटना को लेकर अजय राय पार्टी कार्यालय में धरने पर बैठ गए। हालांकि सांसद प्रमोद तिवारी और इमरान मसूद ने अजय राय को मनाने की कोशिश की, लेकिन उसी दौरान अजय राय की फोन पर राहुल गांधी से बातचीत हुई, जिसके बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया। धरना समाप्त होने के बाद अजय राय पार्टी कार्यालय से चले गए। मामला शांत होने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इमरान मसूद ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी तरह खरे उतरेंगे। कांग्रेस यूपी में मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी और 'इंडिया' गठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ेगा।