Sitapur News

Sitapur News: सरकारी भूमि पर कब्जा, जांच तेज, दुकानों पर नोटिस, मांगा जवाब

शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित चुंगी चौकी के निकट सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण कर बनाई गई सात दुकानों के मामले में तहसील प्रशासन ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

By : विकास जैन
Sitapur News: सरकारी भूमि पर कब्जा, जांच तेज, दुकानों पर नोटिस, मांगा जवाब

Sitapur News: सरकारी भूमि पर कब्जा, जांच तेज, दुकानों पर नोटिस, मांगा जवाब

हिमांशु सिंह, सीतापुर: शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित चुंगी चौकी के निकट सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण कर बनाई गई सात दुकानों के मामले में तहसील प्रशासन ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। तहसीलदार सदर न्यायालय से जारी नोटिस शनिवार को संबंधित दुकानों पर चस्पा करा दिए गए। सभी पक्षों को 31 जुलाई तक न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

शिकायत पर जांच और नोटिस

तहसील प्रशासन के अनुसार, सरकारी भूमि पर वर्षों पहले अवैध कब्जा कर दुकानों के निर्माण की शिकायत मिलने पर राजस्व अभिलेखों की जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच में मामला प्रथम दृष्टया संज्ञान में आने पर तहसीलदार न्यायालय में वाद दर्ज किया गया और संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किए गए।

क्या कहता है प्रशासन?

प्रशासन का कहना है कि मामले में अमरेंद्र कुमार मिश्रा पर सरकारी भूमि पर कब्जा कराने का आरोप है। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा दोनों पक्षों की दलीलों और उपलब्ध साक्ष्यों के परीक्षण के बाद ही लिया जाएगा। तहसीलदार सदर अजीत जायसवाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच पूरी कर न्यायालय से नोटिस जारी किए गए हैं। सभी संबंधित पक्षों को 31 जुलाई तक अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया है। इसके बाद न्यायालय के आदेशानुसार अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।