Sonauli Border Smuggling:

Sonauli Border Smuggling: सोनौली सीमा पर महिलाओं के जरिए तस्करी का खेल! रोजाना गुजर रहे सामानों से भरे गठ्ठर

भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर महिलाओं के जरिए बड़े पैमाने पर सामानों की तस्करी किए जाने का मामला सामने आ रहा है।

By : विकास जैन
Sonauli Border Smuggling: सोनौली सीमा पर महिलाओं के जरिए तस्करी का खेल! रोजाना गुजर रहे सामानों से भरे गठ्ठर

Sonauli Border Smuggling: सोनौली सीमा पर महिलाओं के जरिए तस्करी का खेल! रोजाना गुजर रहे सामानों से भरे गठ्ठर

राजेश जायसवाल, महराजगंज: भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर महिलाओं के जरिए बड़े पैमाने पर सामानों की तस्करी किए जाने का मामला सामने आ रहा है। आरोप है कि नेपाल से महिलाएं गठ्ठरों में सामान भरकर खुलेआम सोनौली मेन गेट के रास्ते भारत में प्रवेश कर रही हैं। हैरानी की बात यह है कि सामान से भरे गठ्ठर लेकर आने वाली महिलाओं का रास्ता सोनौली पुलिस चौकी और चौकी इंचार्ज के आवास के बगल वाली गली से होकर गुजरता है, लेकिन इनकी जांच करने वाला कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर दिखाई नहीं देता।

स्थानीय स्तर पर सामने आ रहे दृश्यों के अनुसार, बड़ी संख्या में महिलाएं नेपाल से सामान लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश करती हैं। उनके गठ्ठरों में क्या सामान है, इसकी जांच नहीं होने से तस्करी की आशंका और गहरा रही है। सीमा पर एसएसबी और पुलिस की लगातार निगरानी के बावजूद इस तरह सामान का बेरोकटोक आवागमन सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

बताया जा रहा है कि महिलाओं का एक संगठित गिरोह इस गतिविधि में सक्रिय है। नेपाल से लाए गए सामान को पहले सोनौली बाजार में एकत्र किया जाता है। इसके बाद उसे गाड़ियों में लोड कर देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजे जाने का आरोप है। यदि इन गतिविधियों की निष्पक्ष जांच होती है तो सीमा पार से संचालित इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि सीमा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में महिलाओं के आवागमन और सामान की आवाजाही से जुड़े दृश्य कैद होने की संभावना है। ऐसे में सीसीटीवी फुटेज की जांच कर यह पता लगाया जा सकता है कि प्रतिदिन कितनी महिलाएं सामान लेकर सीमा पार कर रही हैं और उनके पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा है।

अब सवाल यह है कि पुलिस चौकी और सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी के बीच से गुजर रहे सामानों की जांच क्यों नहीं हो रही है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इस गतिविधि की जानकारी नहीं है या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है? यह जांच का विषय है।