Sonauli Illegal Parking Casino Vehicles Mortgage

Illegal Parking in Border: सोनौली की कथित अवैध पार्किंग में बंधक वाहनों का जमावड़ा, संदिग्ध गतिविधियों पर उठे सवाल

सोनौली बॉर्डर के पास कथित अवैध पार्किंग में नेपाल के कसीनो में हारे लोगों की गाड़ियां बंधक रखने की चर्चा है। नौतनवा के क्षेत्राधिकारी ने टीम बनाकर जांच की बात कही है।

By : स्वदेश डेस्क
Illegal Parking in Border: सोनौली की कथित अवैध पार्किंग में बंधक वाहनों का जमावड़ा, संदिग्ध गतिविधियों पर उठे सवाल

Illegal parking in Nepal-India Border

महराजगंज। भारत-नेपाल की सोनौली सीमा से सटे नेपाल में संचालित कसीनो में भारतीयों नागरिको के बड़ी रकम हारने के बाद कथित तौर पर सीमा क्षेत्र में वाहनों को बंधक रखकर पैसा उपलब्ध कराने का मामला चर्चा में है। सोनौली कस्बे में संचालित कुछ कथित अवैध कार पार्किंग स्थलों में बड़ी संख्या में चार पहिया वाहन खड़े होने की बात सामने आ रही है। इनमें कुछ वाहन ऐसे बताए जा रहे हैं, जिन्हें नेपाल के कसीनो में जुए की रकम के एवज में बंधक रखे जाने का दावा किया जा रहा है।

पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों के अनुसार सोनाली कोतवाली थाना क्षेत्र के  सोनौली क्षेत्र में कई स्थानों पर बिना स्पष्ट पहचान अथवा अनुमति के पार्किंग संचालित होने की चर्चा है। इन स्थानों पर सामान्य वाहनों के साथ कुछ ऐसे वाहन भी खड़े देखे जाते हैं, जिनके स्वामित्व और पार्किंग में खड़े किए जाने के कारणों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

कसीनो में हारने वालों को ऐसे मिलती है रकम

बताया जा रहा है कि नेपाल के कसीनो में रकम हारने वाले कुछ भारतीय जुआरियों को कथित तौर पर सीमा क्षेत्र में सक्रिय लोग वाहनों को बंधक रखकर नकदी रुपया उपलब्ध कराते हैं। इसके बाद वाहन संबंधित पार्किंग में खड़े किए जाने की बात कही जा रही है। इस तरह की व्यवस्था संचालित होने से इसके जरिए बड़ी रकम के लेनदेन और वाहनों के स्वामित्व से जुड़े विवाद की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

बंधक वाहनों को लेकर विवाद की भी चर्चा

स्थानीय स्तर पर ऐसी भी चर्चाएं हैं कि कुछ मामलों में वाहन मालिकों और कथित रूप से पैसा उपलब्ध कराने वालों के बीच वाहनों को लेकर विवाद सामने आए। वाहन लेकर जाने अथवा कब्जे को लेकर विवाद होने की बातें भी कही जाती हैं। 

पुलिस और प्रशासन की निगरानी पर सवाल

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि सोनौली में बड़ी संख्या में ऐसे वाहन पार्किंग स्थलों पर खड़े हैं, जिनके संबंध कसीनो में बंधक रखे जाने से बताए जा रहे हैं, तो इन पार्किंग स्थलों और वाहनों की जांच क्यों नहीं हो रही है। क्या इन पार्किंग संचालकों के पास वैध अनुमति है? वहां खड़े वाहनों का सत्यापन होता है या नहीं? और यदि बड़े पैमाने पर नकदी के बदले वाहन बंधक रखने की व्यवस्था चल रही है तो संबंधित एजेंसियों को इसकी जानकारी है या नहीं—इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आ सकते हैं।

क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह का कहना है कि अवैध पार्किंग में संदिग्ध गाड़ियों को खड़ा करने की  जानकारी मिली है टीम गठित कर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026