Tadiyawan Police

Tadiyawan Police: टड़ियावां पुलिस का खुलासा, चोरी के दो इंजन बरामद, पांच गिरफ्तार

टड़ियावां पुलिस ने चोरी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर एक लिस्टर इंजन और एक पंपसेट इंजन बरामद किया है। आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में पुलिस पूछताछ...

By : विकास जैन
Tadiyawan Police: टड़ियावां पुलिस का खुलासा, चोरी के दो इंजन बरामद, पांच गिरफ्तार

Tadiyawan Police: टड़ियावां पुलिस का खुलासा, चोरी के दो इंजन बरामद, पांच गिरफ्तार

बृजेश कबीर, हरदोई: टड़ियावां पुलिस ने चोरी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर एक लिस्टर इंजन और एक पंपसेट इंजन बरामद किया है। आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।

खंडहर से बरामद चोरी का सामान

पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) मार्तण्ड प्रकाश सिंह तथा क्षेत्राधिकारी हरियावां लक्ष्मीकांत गौतम के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। रविवार दोपहर हर्रई नहर पुल के पास एक खंडहर मकान में छापेमारी कर चोरी का सामान बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में बाबूपुर निवासी टिंगू उर्फ विष्णु, समसापुर (वर्तमान पता जानकी नगर) निवासी चंदन गुप्ता, नयागांव निवासी रामसिंह, उसका पुत्र अनुज तथा बाबूपुर निवासी सुजीत पासी शामिल हैं। बरामदगी के आधार पर दोनों मुकदमों में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है। थाना प्रभारी इख्तियार हुसैन ने बताया, मामले में पूछताछ और जांच जारी है।

पुलिस के हत्थे चढ़ा नौ साल से फरार आरोपी 

वही टड़ियावां पुलिस ने करीब नौ वर्ष से फरार वारंटी शफीक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं के मुकदमे में वांछित था। पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के निर्देश पर वांछित और वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। थानेदार इख्तियार हुसैन के मुताबिक, वैधानिक कार्यवाही पूरी करते हुए शफीक को जेल भेजा जा रहा है।

संबंधित सामग्री

संडीला डबल मर्डर: पानी की टंकी के पास मिले दो शव से दहला संडीला

संडीला डबल मर्डर: पानी की टंकी के पास मिले दो शव से दहला संडीला

कोतवाली क्षेत्र में आटामऊ मार्ग पर निर्माणाधीन जल जीवन मिशन की पानी की टंकी के पास दो युवकों के शव मिलने से गुरुवार को सनसनी फैल गई।

Jul 30, 2026