भावना डेहरिया ने TEDx मंच से दिया नया शब्द, जहाँ रोमांच के साथ खतरा मौजूद हो

भावना डेहरिया ने TEDx मंच से दिया नया शब्द, जहाँ रोमांच के साथ खतरा मौजूद हो

By : Swadesh News
भावना डेहरिया ने TEDx मंच से दिया नया शब्द, जहाँ रोमांच के साथ खतरा मौजूद हो

गुना (राघोगढ़)। मध्यप्रदेश की गौरवशाली पर्वतारोही भावना डेहरिया ने शनिवार को जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (JUET), राघोगढ़, गुना में आयोजित TEDx JUET कार्यक्रम में हिस्सा लिया और एक नया शब्द दुनिया के सामने रखा — “एडवेंजर”। उन्होंने कहा, "एडवेंजर वह है जहाँ एडवेंचर और डेंजर साथ-साथ हो। यह शब्द मेरी पर्वतारोहण यात्रा से निकला है और हर उस सपने देखने वाले, जोखिम उठाने वाले और अज्ञात राह पर क़दम रखने वाले को समर्पित है।"


कार्यक्रम की थीम “रेजोनेंस” थी, जहाँ विचारों की गहराई और उनके असर को साझा किया गया। भावना ने माउंट एवरेस्ट (2019) की सफल चढ़ाई के अनुभव साझा करते हुए बताया कि पर्वतारोहण सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आत्मबल और जज्बे की परीक्षा होती है। भावना ने कार्यक्रम की शानदार मेज़बानी के लिए JUET टीम का आभार जताया और कहा कि ऐसे मंच युवाओं को प्रेरणा देने का काम करते हैं।

गौरतलब है कि भावना डेहरिया हाल ही में विक्रम पुरस्कार 2023 से सम्मानित हुई हैं और यह पुरस्कार पाने वाली मध्यप्रदेश की पहली महिला हैं जिन्हें यह सम्मान साहसिक खेल (एडवेंचर स्पोर्ट्स) के क्षेत्र में मिला है। यह मध्यप्रदेश सरकार द्वारा दिया जाने वाला राज्य का सर्वोच्च खेल सम्मान है।

उनकी उपलब्धियां आज मध्यप्रदेश ही नहीं, देशभर की बेटियों और युवाओं के लिए मिसाल बन रही हैं।

संबंधित सामग्री

एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही भावना डेहरिया को मिलेगा विक्रम अवार्ड, हाई कोर्ट ने याचिका खारिज कर स्टे हटाया

एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही भावना डेहरिया को मिलेगा विक्रम अवार्ड, हाई कोर्ट ने याचिका खारिज कर स्टे हटाया

एमपी हाई कोर्ट ने एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही को विक्रम अवार्ड दिए जाने के खिलाफ लगाई मधुसूदन की याचिका को खारिज कर दिया है। माउंट एवरेस्ट फतेह करने पर राज्य स्तरीय सम्मान मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

Dec 08, 2025