सिवनी में बड़ा ट्रेनी विमान हादसा, लैंडिंग के समय हाई वोल्टेज लाइन से टकराया, 90 गांवों की कटी

सिवनी में बड़ा ट्रेनी विमान हादसा, लैंडिंग के समय हाई वोल्टेज लाइन से टकराया, 90 गांवों की कटी बिजली

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के सुकतारा स्थित एयर स्ट्रिप में हादसा हो गया। मेस्को एयरोस्पेश का ट्रेनी विमान दुर्घटना हादसा हो गया। उड़ान के दौरान ट्रेनी विमान का एक विंग हाई वोल्टेज लाइन से टकरा गया।

By : स्वदेश डेस्क
सिवनी में बड़ा ट्रेनी विमान हादसा, लैंडिंग के समय हाई वोल्टेज लाइन से टकराया, 90 गांवों की कटी बिजली

सिवनीः मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक बार फिर ट्रेनी एयरक्राफ्ट के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। उड़ते समय एयरक्राफ्ट का विमान का विंग 33 केवी हाई वोल्टेज लाइन से टकराकर खेत में गिर गया। हादसे के चलते ट्रेनी और ट्रेनर पायलट दोनों हादसे में घायल हो गए। घायलों की जानकारी ट्रेनर पायलट अजित एंथोनी और ट्रेनी पायलट अशोक छावड़ा के रूप में हुई।

कैसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, रेड बर्ड एविएशन कंपनी का ट्रेनी विमान ने सुकतरा हवाई पट्टी से उड़ान भरी थी। हालांकि लैंडिंग के दौरान बादलपार सब स्टेशन की 33 केवी लाइन के निचले हिस्से से विमान का पंख टकरा गया। लहराते हुए विमान खेत में जा गिरा। वहीं लाइन से टकराते ही चिंगारियां निकलने लगी। हादसे के चलते लाइन ट्रिप हो गई। जिससे बड़ा हादसा टल गया

90 गांवों में फैला अंधेरा

हादसे में तेज धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की तरफ भागे। वहां पहुंचते ही उन्होंने बिजली कंपनी को फोन लगाया और लाइट बंद कराई। हालांकि हादसे के चलते 33 केवी हाई टेंशन की लाइन टूट गई। तारों के टूटने से बादलपार और ग्वारी सब स्टेशन क्षेत्र के करीब 90 गांवों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई है। स्टाफ मरम्मत कर रहा है।

घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने आक्रोश में आ गए। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पहले भी दो बार ट्रेनिंग विमान रनवे पर दौड़ते हुए हादसे का शिकार हो चुके हैं। इन घटनाओं के बाद भी प्रशासन और कंपनी की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। हादसों के बाद भी ऐसी लापरवाही गंभीर सवाल खड़े करता है।

संबंधित सामग्री

कासगंज में ट्रेनी विमान क्रैश, 50 फीट ऊंचाई से हाईवे किनारे गिरा, घायल प्रशिक्षु पायलट आगरा रेफर

कासगंज में ट्रेनी विमान क्रैश, 50 फीट ऊंचाई से हाईवे किनारे गिरा, घायल प्रशिक्षु पायलट आगरा रेफर

कासगंज में ट्रेनी विमान 50 फीट की ऊंचाई से हाईवे किनारे क्रैश हो गया। बिजली तारों में उलझने के बाद विमान गिरा, महिला ट्रेनी पायलट घायल हुईं और उन्हें आगरा रेफर किया गया।

Jun 29, 2026
MP में एक और ट्रेनी एयरक्रॉफ्ट हादसा, सागर के ढाना हवाई पट्टी पर आसमान से गिरा विमान, पायलट की जानें हालत

MP में एक और ट्रेनी एयरक्रॉफ्ट हादसा, सागर के ढाना हवाई पट्टी पर आसमान से गिरा विमान, पायलट की जानें हालत

मध्य प्रदेश में लोग सिवनी ट्रेनी एयरक्रॉफ्ट हादसा भूले नहीं की सागर जिले में ढाना एयरस्ट्रिप ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। लैंडिंग के समय हवाई पट्टी से नियंत्रण खोकर खेत में पहुंचा।

Dec 10, 2025