उमंग सिंघार ने इंदौर के दूषित पानी मामले में जयवर्धन सिंह को घेरा

उमंग सिंघार ने इंदौर के दूषित पानी मामले में जयवर्धन सिंह को घेरा

By : Swadesh Bhopal
उमंग सिंघार ने इंदौर के दूषित पानी मामले में जयवर्धन सिंह को घेरा

कैग रिपोर्ट के हवाले से कहा-2019 में सामने आ चुका था मामला

इंदौर में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला अभी भी जारी है। इस बीच मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कैग रिपोर्ट का हवाला देकर नगरीय विकास विभाग के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह को घेरा है।

सिंघार ने कहा कि कैग द्वारा 2019 में जारी रिपोर्ट में भोपाल और इंदौर में दूषित पानी की समस्या का उल्लेख किया गया था। साथ ही पेयजल की गुणवत्ता सुधारने की सिफारिश भी की गई थी। वर्ष 2019 में जयवर्धन सिंह नगरीय विकास विभाग के मंत्री थे। उमंग सिंघार स्वयं कमलनाथ सरकार में वन मंत्री रहे हैं।

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला पिछले छह दिनों से जारी है। इस बीच नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने चार दिन बाद, 3 जनवरी को चुप्पी तोड़ते हुए 2019 की कैग रिपोर्ट का हवाला दिया और सरकार से इस घटना की जिम्मेदारी तय करने को लेकर सवाल खड़े किए।

सिंघार ने अपने बयान में सीधे तौर पर किसी एक व्यक्ति को जिम्मेदार न ठहराते हुए कैग रिपोर्ट पर जोर दिया। उनके अनुसार भोपाल और इंदौर में छह साल पहले ही पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता ठीक नहीं थी। कैग रिपोर्ट आने के बावजूद सरकार ने इस दिशा में कोई ठोस ध्यान नहीं दिया।

सिंघार के इस बयान को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विधायक पुत्र जयवर्धन सिंह से जोड़कर देखा जा रहा है। कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में नगरीय विकास विभाग की जिम्मेदारी जयवर्धन सिंह के पास थी। उस दौरान उमंग सिंघार और दिग्विजय सिंह के बीच आपसी मतभेद भी सार्वजनिक रूप से सामने आए थे।

संबंधित सामग्री

Indore Borewell Ban:  बारिश कमी से बड़ा फैसला;  इंदौर में नए बोरिंग कराने पर जेल,  मशीनें भी होंगी जब्त

Indore Borewell Ban: बारिश कमी से बड़ा फैसला; इंदौर में नए बोरिंग कराने पर जेल, मशीनें भी होंगी जब्त

इंदौर कलेक्टर ने पूरे जिले को जल अभावग्रस्त घोषित कर निजी बोरिंग पर रोक लगा दी है। अवैध खनन करने पर मशीनें जब्त होंगी और दो साल तक की जेल हो सकती है।b

Oct 27, 2026
Narmada pipeline Burst: इंदौर में नर्मदा जलस्तर गिरने के बीच नुकसान, बायपास पर पाइपलाइन फूटी, कितना नुकसान?

Narmada pipeline Burst: इंदौर में नर्मदा जलस्तर गिरने के बीच नुकसान, बायपास पर पाइपलाइन फूटी, कितना नुकसान?

इंदौर में पानी की मांग बढ़ रही है और नर्मदा का स्तर नीचे है। बायपास पर फूटी पाइपलाइन से हजारों लीटर पानी बह गया। सवाल यह है कि आगे सप्लाई कैसे संभलेगी।

Oct 16, 2026
इंदौर में फिर पानी बना बीमारी की वजह, महावीर नगर में 10 लोग पड़े बीमार

इंदौर में फिर पानी बना बीमारी की वजह, महावीर नगर में 10 लोग पड़े बीमार

इंदौर के महावीर नगर में पीने के पानी में सीवरेज मिलने से स्वास्थ्य संकट खड़ा हो गया। कई परिवारों में उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायतें सामने आई हैं, जबकि जांच के लिए पानी के नमूने भेजे गए हैं।

Jun 16, 2026
'डे ज़ीरो' की आहट, एल-नीनो का दंश और प्रकृति का प्रकोप

'डे ज़ीरो' की आहट, एल-नीनो का दंश और प्रकृति का प्रकोप

एल-नीनो, बढ़ती गर्मी और गिरते भूजल स्तर ने भारत में ‘डे ज़ीरो’ का खतरा बढ़ा दिया है। इंदौर समेत कई शहर जल संकट और सूखते स्रोतों से जूझ रहे हैं।

May 17, 2026
राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से राहत? कपिल सिब्बल की दलील के बाद 26 मई को अहम सुनवाई

राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से राहत? कपिल सिब्बल की दलील के बाद 26 मई को अहम सुनवाई

दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती मामले में हाईकोर्ट ने त्वरित सुनवाई याचिका स्वीकार कर ली है। कपिल सिब्बल ने जल्द सुनवाई की मांग की, अब अगली सुनवाई 26 मई को होगी।

May 08, 2026