UPPSC पीसीएस 2024 के परिणाम घोषित

किराना दुकानदार की बेटी बनी यूपी-PCS सेकंड टॉपर, टॉप 6 में बेटियों का दबदबा

यूपी पीसीएस 2024 का रिजल्ट जारी, दिल्ली की नेहा पंचाल ने किया टॉप, अनन्या त्रिवेदी ने बिना कोचिंग के हासिल की सेकंड रैंक, टॉप 6 में बेटियों का दबदबा

By : सपना तंवर
किराना दुकानदार की बेटी बनी यूपी-PCS सेकंड टॉपर, टॉप 6 में बेटियों का दबदबा

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने PCS 2024 का रिजल्ट देर रात जारी कर दिया गया है। जिसमें कई कैडिडेट की कहानी सामने आई है। इस बार दिल्ली की नेहा पंचाल ने टॉप किया है, जबकि रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी सेकंड आई है और तीसरे स्थान पर अभय प्रताप सिंह रहे। सबसे खास बात ये है कि इसमें टॉप ने में से टॉप 6 बेटियों ने जगह बनाई है।

बिना कोचिंग के सेकंड रैंक लाई

उत्तर प्रदेश PCS में सेकंड रैंक लाने वाली अनन्या त्रिवेदी एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती है। उनके पिता सुशील त्रिवेदी किराना दुकान चलाते हैं, जबकि उनकी मां रेखा रानी सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाती हैं। परिवार में शिक्षा का माहौल पहले से ही था, लेकिन अनन्या ने अपनी सफलता के लिए खुद पर भरोसा किया। खास बात ये है कि उन्होंने कोई भी कोचिंग नहीं ली थी, सिर्फ सेल्फ स्टडी के दम पर यह मुकाम हासिल किया।

अनन्या ने अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें अभी भी अपनी दूसरी रैंक पर यकीन नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि आज के डिजिटल दौर में इंटरनेट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स की मदद से पढ़ाई काफी आसान हो गई है और उन्होंने भी इसी का सहारा लिया।

परिवार को भी संभाला और साथ में तैयारी की

वहीं दूसरी तरफ बात करें, एक ऐसी प्रेरक कहानी की जिसने परिवार को भी संभाला और पढ़ाई करके PCS भी किल्यर कर लिया। जी हां कानपुर की श्वेता शर्मा ने PCS में 21वीं रैंक हासिल की। श्वेता चार महीने पहले मां बनी हैं और उन्होंने पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ पढ़ाई जारी रखकर यह सफलता हासिल की। उनके पिता जगदीश वर्मा बैंक से कैशियर पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

इसके अलावा कौशांबी के सुनील मौर्य ने भी अपनी मेहनत से 82वीं रैंक हासिल कर कमर्शियल टैक्स ऑफिसर (CTO) का पद पाया। उनके पिता चाय की दुकान चलाते हैं, जो इस सफलता को और खास बनाता है।

इस साल कुल 932 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिनमें 319 महिलाएं शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों में 37 डिप्टी कलेक्टर (SDM), 17 पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और 196 असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) पदों पर नियुक्ति होगी। परीक्षा प्रक्रिया की बात करें तो कुल 947 पदों के लिए 2719 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था, जिनमें से 2698 उम्मीदवार उपस्थित हुए। हालांकि, 14 पदों पर योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण उन्हें खाली छोड़ दिया गया।

पीसीएस 2024 के लिए करीब 5.76 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। प्री परीक्षा का रिजल्ट मार्च 2025 में जारी हुआ, जिसमें 15,066 उम्मीदवार मेन्स के लिए चयनित हुए। इसके बाद 13,776 अभ्यर्थियों ने मेन्स परीक्षा दी, जो 29 जून से 2 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की गई थी।

संबंधित सामग्री

UPPSC RO-ARO Bharti 2026: समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के 501 पदों पर आवेदन शुरू

UPPSC RO-ARO Bharti 2026: समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के 501 पदों पर आवेदन शुरू

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी...

Nov 03, 2026
JEE Advanced 2026 Result: दिल्ली के शुभम कुमार बने AIR-1, 56,880 अभ्यर्थियों ने हासिल की सफलता

JEE Advanced 2026 Result: दिल्ली के शुभम कुमार बने AIR-1, 56,880 अभ्यर्थियों ने हासिल की सफलता

Shubham Kumar secures AIR-1 in JEE Advanced 2026, leading among 56,880 successful candidates. IIT Roorkee announced the results.

Jun 01, 2026
UPPSC परीक्षा में बदलाव से बदला पूरा शेड्यूल, अब पुलिस भर्ती से टकराव टला

UPPSC परीक्षा में बदलाव से बदला पूरा शेड्यूल, अब पुलिस भर्ती से टकराव टला

UPPSC ने GIC प्रवक्ता और LT ग्रेड परीक्षा की तारीखें बदलीं। पुलिस भर्ती के चलते शेड्यूल बदला गया। जानिए नई परीक्षा तिथियां और अभ्यर्थियों पर इसका असर।<br/>

May 05, 2026
अखिलेश यादव की साइकिल से सम्मानित शिवम बने समीक्षा अधिकारी, अमेठी में जश्न

अखिलेश यादव की साइकिल से सम्मानित शिवम बने समीक्षा अधिकारी, अमेठी में जश्न

अमेठी के शिवम शुक्ला, जिन्हें कभी अखिलेश यादव ने साइकिल देकर सम्मानित किया था, अब 'रिव्यू ऑफिसर' बन गए हैं। एक छोटी दुकान वाले परिवार से सरकारी अधिकारी बनने तक का उनका यह सफर बेहद प्रेरणादायक है।

Apr 08, 2026
UPPSC मेन्स पेपर की डेट हुई जारी, कब और कहां होगा पेपर? जाने पूरी डिटेल

UPPSC मेन्स पेपर की डेट हुई जारी, कब और कहां होगा पेपर? जाने पूरी डिटेल

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने PCS-2025 मुख्य परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं। जान लीजिए कब होगा पेपर..पूरी डिटेल

Mar 27, 2026