विशेष शिक्षक भर्ती में सख्ती

विशेष शिक्षक भर्ती में सख्ती: कर्मचारी चयन मंडल ने मांगा आरसीआई डिप्लोमा प्रमाण पत्र

विशेष शिक्षक भर्ती के लिए आरसीआई डिप्लोमा और पंजीयन प्रमाण पत्र की मांग की गई है। अभ्यर्थियों को 8 जुलाई तक दस्तावेज अपलोड करने होंगे, अन्यथा वे अयोग्य घोषित किए जाएंगे।

By : नरेंद्र कुमार
विशेष शिक्षक भर्ती में सख्ती: कर्मचारी चयन मंडल ने मांगा आरसीआई डिप्लोमा प्रमाण पत्र

AI

विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में पात्रता को लेकर सामने आई गड़बड़ी के बाद कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने चयन प्रक्रिया में बड़ा कदम उठाया है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के निर्देश पर अब उन अभ्यर्थियों से आरसीआई (रीहैबिलिटेशन काउंसिल ऑफ इंडिया) से मान्यता प्राप्त डिप्लोमा एवं पंजीयन का प्रमाण पत्र मांगा गया है, जिन्होंने आवेदन के समय स्वयं को पात्र बताया था। अभ्यर्थियों को 8 जुलाई तक दस्तावेज अपलोड करने होंगे, अन्यथा उन्हें प्रवीण्य सूची से बाहर कर अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।दरअसल, वर्ष 2025 में विशेष शिक्षकों के 3200 पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 5000 अभ्यर्थी चयन सूची में शामिल हो गए थे। बाद में पता चला कि मेरिट सूची में शामिल कई अभ्यर्थियों के पास आरसीआई से मान्यता प्राप्त अनिवार्य डिप्लोमा ही नहीं है।

शिकायतों के बाद हाईकोर्ट पहुंचा मामला

दिव्यांगजन आयुक्त डॉ. अजय खेमरिया ने मार्च में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भर्ती प्रक्रिया की विसंगतियों से अवगत कराया था। इसके बाद कई शिकायतें मिलने पर मामला मध्य प्रदेश हाईकोर्ट पहुंचा।अदालत ने 14 मई को ईएसबी को पोर्टल खोलकर अभ्यर्थियों से प्रमाण पत्र मंगाने और पात्रता की दोबारा जांच करने के निर्देश दिए।

केवल पात्र अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

ईएसबी ने 8 जुलाई तक पोर्टल खोल दिया है। जिन अभ्यर्थियों के पास वैध आरसीआई डिप्लोमा या पंजीयन का प्रमाण नहीं होगा, उन्हें मेरिट सूची से हटाकर अयोग्य घोषित किया जाएगा। इसके बाद संशोधित मेरिट सूची के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

विकल्प भरकर मिल गए बोनस अंक

आवेदन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों से केवल यह पूछा गया था कि उनके पास आरसीआई से मान्यता प्राप्त दो वर्षीय डिप्लोमा है या नहीं। उस समय प्रमाण पत्र अपलोड नहीं कराया गया था।डिप्लोमा होने का दावा करने वाले अभ्यर्थियों को 5 प्रतिशत बोनस अंक दिए गए थे। इसका लाभ उठाकर कुछ अभ्यर्थियों ने बिना पात्रता के भी मेरिट सूची में स्थान बना लिया। अब दस्तावेज सत्यापन के जरिए ऐसे मामलों की जांच की जाएगी और केवल पात्र अभ्यर्थियों को ही भर्ती प्रक्रिया में आगे मौका मिलेगा।

संबंधित सामग्री

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
MP TET Exam New Date: MP में फिर बदली TET परीक्षा की तारीख!

MP TET Exam New Date: MP में फिर बदली TET परीक्षा की तारीख!

मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा TET की तैयारी कर रहे शिक्षकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। एमपी टीईटी 2026 की परीक्षा तारीख को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया गया है।

Oct 21, 2026
MP Police Recruitment Board: MP पुलिस भर्ती में 4 बड़े बदलाव, जानें पूरा मामला?

MP Police Recruitment Board: MP पुलिस भर्ती में 4 बड़े बदलाव, जानें पूरा मामला?

मध्यप्रदेश में पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस भर्ती बोर्ड बनाने का ड्राफ्ट लगभग तैयार कर लिया गया है।

Oct 17, 2026
MP OBC Reservation: OBC आरक्षण, मोहन सरकार एक्टिव, जाएगी सुप्रिम कोर्ट!, सॉलिसिटर जनरल से मिले CM

MP OBC Reservation: OBC आरक्षण, मोहन सरकार एक्टिव, जाएगी सुप्रिम कोर्ट!, सॉलिसिटर जनरल से मिले CM

मध्य प्रदेश में OBC को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के मामले को लेकर राज्य सरकार ने मंथन तेज कर दिया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को नई दिल्ली में भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से..

Oct 13, 2026
GDS 2026 Merit List: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट जारी, 27 अक्टूबर तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

GDS 2026 Merit List: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट जारी, 27 अक्टूबर तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

इंडिया पोस्ट ने जीडीएस भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। 23,757 पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 27 अक्टूबर तक दस्तावेज सत्यापन कराना होगा। जानें चेक करने का तरीका।

Oct 12, 2026