“आतंकी-नक्सली मारते हैं तो कांग्रेसी बहाते हैं आंसू”

“आतंकी-नक्सली मारते हैं तो कांग्रेसी बहाते हैं आंसू”

By : Swadesh Bhopal
“आतंकी-नक्सली मारते हैं तो कांग्रेसी बहाते हैं आंसू”

कोलार क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने किया 194 करोड़ के तीन कामों का भूमिपूजन-लोकार्पण

जब देश के दुश्मनों को भारत की सेना पाकिस्तान में घुसकर मारती है, तो कुछ लोग सेना से सबूत मांगते हैं। वहीं, वहां बोलते हैं और दिग्विजय सिंह यहाँ बोलते हैं। नक्सलवादियों को हमारी सेना मारती है और ये लोग उनके लिए आंसू बहाते हैं। पता नहीं, कांग्रेस कब सुधरेगी। सब एक जैसी लाइन पर चलते हैं।

यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को महान राष्ट्र नायक और प्रखर राष्ट्रवादी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर मुखर्जी नगर (कोलार) के बंजारी क्षेत्र में आयोजित विकास पर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 194 करोड़ रुपये की लागत वाले निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया।

अंग्रेज चले गए, कांग्रेस छोड़ गई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिनके नाम पर यह स्टेडियम बना है, वे अद्वितीय व्यक्ति, जनसंघ के संस्थापक, शिक्षाविद् और भविष्य दृष्टा रहे हैं। उन्होंने धारा 370 जैसे कलंक को दुनिया के सामने रखा और नेहरूजी को चेताया, लेकिन नेहरूजी ने मानी नहीं। अंग्रेज चले गए और कांग्रेस छोड़ गई। यही कांग्रेस की बीमारी है। कांग्रेसी जब भी सत्ता में आते हैं, ऐसा ही करते हैं। कई कश्मीरियों की हत्या का पूरा पाप कांग्रेस के माथे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस धारा को हटाया।

कटारा बर्रई में बनेगा खेल स्टेडियम, कजलीखेड़ा में नया थाना

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हुजूर विधानसभा क्षेत्र के कटारा बर्रई (वार्ड नं. 85) में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से बड़ा खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर में 16 एकड़ भूमि पर नया दशहरा मैदान और कोलार में बेहतर कानून व्यवस्था के लिए कजलीखेड़ा में नया थाना बनाने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में समग्र विकास की नई धाराओं को आगे बढ़ा रहे हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार प्रदेश में सादीपनि विद्यालयों की सौगात दे रहे हैं। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के गरीब, किसान और हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री कृष्णा गौर, महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक भगवान दास सबनानी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

इन कामों का भूमिपूजन और लोकार्पण

• मुख्यमंत्री ने कुल 194 करोड़ रुपये लागत के तीन बड़े कामों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें शामिल हैं

• काकटारा बर्रई क्षेत्र में 29 करोड़ की लागत से नया खेल स्टेडियम,

• 11.50 करोड़ की लागत से बने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मल्टी-स्पोर्ट्स स्टेडियम का लोकार्पण,

• अमृत 2.0 के अंतर्गत 155 करोड़ की लागत से अधोसंरचना निर्माण कार्य का लोकार्पण।

• इसके अलावा उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को इंदौर-सीहोर मार्ग पर भव्य विक्रमादित्य द्वार का भूमिपूजन किया जाएगा।

• मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मलखंब, कबड्डी, घुड़सवारी जैसे पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित कर रही है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है।

यहाँ जलेगा कांग्रेस की बुद्धि का रावण

डॉ. यादव ने कहा कि कोलार में बने स्टेडियम के माध्यम से कांग्रेस की बुद्धि का रावण जलेगा। यह स्टेडियम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर बना है और कांग्रेस को यह हमेशा याद रहेगा। मुख्यमंत्री ने खेलों में मध्यप्रदेश की सहभागिता और सरकार द्वारा आउट टर्न प्रमोशन, रोजगार आदि के कामों के बारे में भी जानकारी दी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वे सागर जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे...

Nov 03, 2026
Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

Bhopal Asian Women’s Hockey Champions Trophy 2026: MP पहली बार करेगा एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी

राजधानी भोपाल के नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ने जा रही है। मध्य प्रदेश पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की...

Nov 03, 2026
Ladli Behna Yojana: 42वीं किस्त का इंतजार, क्या भाई दूज पर मिलेगी बढ़कर योजना की राशि?

Ladli Behna Yojana: 42वीं किस्त का इंतजार, क्या भाई दूज पर मिलेगी बढ़कर योजना की राशि?

दिवाली और भाई दूज का त्योहार अब बेहद नजदीक है और मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों की नजरें अपने भैया यानी मुख्यमंत्री...

Nov 02, 2026
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: 71वें स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में रोपा 'संकल्प वृक्ष'

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: 71वें स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में रोपा 'संकल्प वृक्ष'

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर देश के अमर शहीदों को नमन किया।

Nov 01, 2026