कौन हैं नितिन नबीन जो BJP लेंगे जेपी नड्डा की जगह, अध्यक्ष बनने पर सामने आई प्रतिक्रिया

कौन हैं नितिन नबीन जो BJP लेंगे जेपी नड्डा की जगह, अध्यक्ष बनने पर सामने आई प्रतिक्रिया

भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। जानिए आखिर नितिन नबीन कौन हैं।

By : स्वदेश डेस्क
कौन हैं नितिन नबीन जो BJP लेंगे जेपी नड्डा की जगह, अध्यक्ष बनने पर सामने आई प्रतिक्रिया

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव काफी समय से लंबित है। लेकिन अब लग रहा है कि जल्द ही बीजेपी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। रविवार के दिन पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए बिहार सरकार के पीडब्ल्यू मंत्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की घोषणा की है।

कार्यकारी अध्यक्ष बनने का मतलब है कि नया अध्यक्ष बनने तक वह अब जेपी नड्डा वाली जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे। अक्सर होता है कि जब चुनाव नजदीक होते हैं तब कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाते हैं। यह चुनाव के पहले की अहम प्रक्रिया है। वहीं, बीजेपी की परंपरा है कि कार्यकारी अध्यक्ष ही पूर्णरूप से अध्यक्ष नियुक्त होते रहे हैं।

कौन है नितिन नबीन जिन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की बात की जाए तो सबसे पहले वह बिहार में भाजपा कद्दावर नेता हैं। फिलहाल वह बिहार सरकार में पीडब्ल्यूडी विभाग के मंत्री हैं। वह पटना की बांकीपुर सीट से विधायक हैं। साथ ही पिछली 5 बार से विधायक का चुनाव जीतते आ रहे हैं। यह सीट बीजेपी का अभेद्य गढ़ है। नितिन नबीन की बात करें तो वह कायस्थ समाज से आते हैं। इसके अलावा वह इस समय बिहार मंत्रिमंडल में कायस्थ समाज के इकलौते मंत्री हैं

राजनीतिक परिवार से आने वाले नितिन नबीन नवीन किशोर प्रसाद सिंहा के बेटे हैं। उनके पिता भी बीजेपी के कद्दावर नेता थे। वहीं पिता के निधन के बाद नितिन उनकी राजनीतिक विरासत को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहे हैं।

संगठन के हर स्तर पर किया काम

बीजेपी नेता नितिन नबीन को एक ऐसे नेता के रूप में देखा जाता है जिन्होंने संगठन के हर स्तर पर काम किया है। युवा मोर्चा से लेकर राज्य सरकार और अब राष्ट्रीय संगठन स्तर पर उनका सफर पार्टी के अंदर भरोसे का प्रतीक माना जाता है।

नितिन नबीन ने अपनी राजनीति कॅरियर की शुरुआत भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) से की थी। इसके बाद राष्ट्रीय महामंत्री और फिर बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने का काम किया। नीचे के लेवल से ऊपर बढ़ने तक उनको राजनीति की सीख मिली। उनका यही अनुभव आगे चलकर उन्हें राज्य प्रभारी और अब कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद तक ले आया है।

संबंधित सामग्री

नितिन नबीन BJP के नए अध्यक्ष तय, आज भरेंगे नामांकन

नितिन नबीन BJP के नए अध्यक्ष तय, आज भरेंगे नामांकन

नितिन नबीन आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फॉर्म भरेंगे। संभावना की जा रही है कि उन्हें निर्विरोध चुना जायेगा।

Jan 19, 2026
शाह-नड्डा ने थाम लिया हाथ, नितिन नबीन को कुर्सी पर बिठाया; गूंजे जय श्रीराम के नारे

शाह-नड्डा ने थाम लिया हाथ, नितिन नबीन को कुर्सी पर बिठाया; गूंजे जय श्रीराम के नारे

बीजेपी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा ने नितिन नबीन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी तक ले जाकर बैठाया, फूल बरसे।

Dec 15, 2025
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान होगा जल्द, इन राज्यों में प्रक्रिया हुई पूरी

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान होगा जल्द, इन राज्यों में प्रक्रिया हुई पूरी

BJP President: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बदलाव करते हुए 24 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है l

Jul 02, 2025
कर्नाटक में जेपी नड्डा, अमित मालवीय और बीवाई विजयेंद्र के खिलाफ FIR दर्ज, लगा ये...आरोप

कर्नाटक में जेपी नड्डा, अमित मालवीय और बीवाई विजयेंद्र के खिलाफ FIR दर्ज, लगा ये...आरोप

एफआईआर पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट करके कहा कि कांग्रेस और उसके तंत्र ने भाजपा के राष्ट्रीय और राज्य नेतृत्व के खिलाफ एफआईआर दर्ज की

May 06, 2024
जेपी नड्डा ने वायनाड में की सभा, कहा - राहुल गांधी वंशवाद और विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा देते हैं

जेपी नड्डा ने वायनाड में की सभा, कहा - राहुल गांधी वंशवाद और विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा देते हैं

नड्डा ने वायनाड में एसडीपीआई और प्रतिबंधित पीएफआई के साथ राहुल गांधी के कथित संबंधों को उजागर करते हुए भाजपा के उम्मीदवार के सुरेंद्रन के लिए प्रचार किया

Apr 19, 2024