कौन थे रामविलास वेदांती? 67 की उम्र में निधन राम मंदिर आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका

कौन थे रामविलास वेदांती? 67 की उम्र में निधन राम मंदिर आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका

राम जन्मभूमि आंदोलन के सूत्रधार और बीजेपी के प्रख्यात नेता राम विलास वेदांती का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। विश्व हिंदू परिषद का चेहरा रहे वेदांती का रीवा में इलाज चल रहा था।

By : स्वदेश डेस्क
कौन थे रामविलास वेदांती? 67 की उम्र में निधन राम मंदिर आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका

रीवाः राम मंदिर के प्रमुख सूत्रधार रहे और बीजेपी के सीनियर नेता पूर्व सांसद रामविलास वेदांती का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वेदांती ने अंतिम सांस मध्य प्रदेश के रीवा ली। उनका यहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। अयोध्या राम मंदिर आंदोलन के अग्रणी और आक्रामक संत डॉ राम विलास वेदांती ने सारा जीवन राम के लिए जीया। उनके निधन के बाद राम मंदिर आंदोलन से जुड़े नेताओं में शोक की लहर है।

राम विलास वेदांती विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के प्रमुख नेताओं में से एक थे। वे अपनी जोशीली आवाज के लिए जाने जाते थे। राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन के मुख्य सूत्रधारों में से एक थे। इस आंदोलन के समर्थन में कई रैलियों और कार्यक्रमों में शामिल हुए थे।

कौन थे रामविलास वेदांती

राम मंदिर आंदोलन के शुरूआती दौर में डॉ रामविलास वेदांती सक्रिय रूप से जुड़े रहे। वह मंदिर आंदोलन से लेकर मंदिर निर्माण तक के सफर में वे ढांचा विध्वंस के आरोपी भी रहे। सीबीआई कोर्ट ने बाद में उन्हें दोषमुक्त कर दिया। आंदोलन के सूत्रधार रहे वेदांती का जन्म 7 अक्टूबर 1958 को हुआ था। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गुढ़वा गांव में हुआ था। सादगी भरी जिंदगी से प्रेरित होकर संत बने वेदांती ने अयोध्या में हनुमानगढ़ी के महंत अभिराम दास के शिष्य के रूप में दीक्षा ली। वह एक प्रमुख धार्मिक नेता रहे और 12 वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में संसद तक पहुंचे।

डॉ राम विलास वेदांती ने 1998 में प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार राजकुमारी रत्ना सिंह को 68,460 वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी। यूपी के प्रतापगढ़ लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर सांसद चुने गए डॉ वेदांती न केवल राम मंदिर आंदोलन के सशक्त स्वर थे, बल्कि श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य भी रहे।

सोमवार को निधन की खबर आई सामने

डॉ. रामविलास वेदांती 67 साल की उम्र में भी सक्रिय थे और मध्य प्रदेश के लालगांव के पास भठवा गांव में कथा सुना रहे थे। कथा 17 दिसंबर तक चलनी थी। हालांकि भठवा में शनिवार रात सीने में दर्द और घबराहट की वजह से उपचार के लिए रीवा लाया गया। सुपर स्पेशलिटी में उनका इलाज चल रहा था। तभी सोमवार को उनके निधन की जानकारी सामने आई है।

सीनियर राजनेताओं ने जताया दुख

डॉ राम विलास वेदांती के निधन पर सीएम योगी, एमपी के डेप्युटी सीएम राजेंद्र शुक्ल और सतना सांसद ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा उनके निधन से एक युग का अंत हो गया है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश, धर्म और समाज को समर्पित कर दिया। हम प्रभु श्री राम से प्रार्थना करते हैं कि वे दिवंगत आत्मा को अपने दिव्य चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त अनुयायियों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।'

https://x.com/myogiadityanath/status/2000471711498875021?

डेप्युटी सीएम ने दुख जताते हुए कहा कि वेदांती का जीवन संतोष, देशभक्ति और धर्म के प्रति अटूट समर्पण का उदाहरण है। उनके जाने से एक युग का अंत हो गया है, लेकिन उनके विचार, संघर्ष और संकल्प हमेशा लाखों राम भक्तों को प्रेरित करते रहेंगे। हम प्रभु श्री राम से प्रार्थना करते हैं कि वे दिवंगत आत्मा को अपने दिव्य चरणों में स्थान दें।'

संबंधित सामग्री

UP News: अयोध्या में 1 नवंबर से शुरू होगा एक दिन का डिवाइन हेरिटेज ट्रेल, 6 घंटे में प्रमुख स्थलों के दर्शन

UP News: अयोध्या में 1 नवंबर से शुरू होगा एक दिन का डिवाइन हेरिटेज ट्रेल, 6 घंटे में प्रमुख स्थलों के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में दीपोत्सव से पहले यूपीएसटीडीसी ने अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल शुरू किया है। 1 नवंबर से रोज दो बैच चलेंगे, छह घंटे में स्थलों के दर्शन होंगे।

Oct 30, 2026
Ayodhya Boundary Wall Collapses: अयोध्या में पीडब्ल्यूडी कार्यालय की बाउंड्री वॉल ढही, मिस्त्री की मौत

Ayodhya Boundary Wall Collapses: अयोध्या में पीडब्ल्यूडी कार्यालय की बाउंड्री वॉल ढही, मिस्त्री की मौत

जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत सदर तहसील के ठीक सामने स्थित लोक निर्माण विभाग  (पीडब्ल्यूडी  )कार्यालय में सोमवार को  बारिश के कारण कार्यालय की बाउंड्री वॉल अचानक भरभरा कर गिर गई।

Sep 07, 2026
Shri Ram Rakhi Mahotsav: मुस्लिम बहनों के हाथों से सजेगी रामलला की राखी

Shri Ram Rakhi Mahotsav: मुस्लिम बहनों के हाथों से सजेगी रामलला की राखी

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर इस बार अयोध्या में भक्ति के साथ सामाजिक समरसता का अद्भुत दृश्य साकार होगा।

Aug 08, 2026
Ayodhya News: 15 अगस्त से पहले तिरंगे का अपमान! निगम पर उठे सवाल

Ayodhya News: 15 अगस्त से पहले तिरंगे का अपमान! निगम पर उठे सवाल

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच रामनगरी अयोध्या से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर गंभीर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है।

Aug 08, 2026
अयोध्या बाटी वाले बाबा: जहां बजरंगबली को रोज लगता है मन बाटी-चोखा का महाभोग

अयोध्या बाटी वाले बाबा: जहां बजरंगबली को रोज लगता है मन बाटी-चोखा का महाभोग

रामनगरी अयोध्या अपनी आध्यात्मिक विरासत, भव्य मंदिरों और सनातन परंपराओं के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। यहां हजारों मंदिर हैं, लेकिन सरयू राजघाट स्थित हनुमान मंदिर की एक अनूठी परंपरा...

Aug 05, 2026