इश्क के जुनून में जान से खिलवाड़ः प्रेमी से शादी के लिए हाईटेंशन टावर पर चढ़ी युवती

इश्क के जुनून में जान से खिलवाड़ः प्रेमी से शादी के लिए हाईटेंशन टावर पर चढ़ी युवती

यूपी के मेरठ जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती अपनी बात मनवाने के लिए हाईटेंशन लाइन टावर पर चढ़ गई।

By : स्वदेश डेस्क
इश्क के जुनून में जान से खिलवाड़ः प्रेमी से शादी के लिए हाईटेंशन टावर पर चढ़ी युवती

मेरठः जिले के दौराला थाना क्षेत्र के मूवी मीरा गांव में शुक्रवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती प्रेमी से शादी की जिद में बिजली के ऊंचे टावर पर चढ़ गई। युवती के इस जोखिम भरे कदम से न सिर्फ उसके परिवार, बल्कि गांव के लोगों की सांसें भी अटक गईं।

दरअसल, गांव में घटना सुबह करीब 10 बजे हुई। गांव वालो के अनुसार, युवती अचानक घर से निकली। फिर पास ही स्थित हाईटेंशन बिजली टावर की ओर दौड़ी और देखते ही देखते उस पर चढ़ गई। टावर पर युवती को चढ़ता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने सूझबूझ से नीचे उतारा

सूचना मिलते ही दौराला पुलिस मौके पर पहुंची। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिना देर किए युवती को समझाने का प्रयास शुरू किया। टावर की ऊंचाई और बिजली लाइनों को देखते हुए जरा-सी चूक बड़ा हादसा बन सकती थी। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर करीब काफी समय तक युवती को समझा बुझा कर शांत किया और उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।

प्रेमी से शादी के लिए उठाया कदम

पुलिस के अनुसार, युवती की पहचान काजल के रूप में हुई है। वह अपने पड़ोसी गांव के सोनू नामक युवक से प्रेम करती है और उससे शादी करना चाहती है। दोनों एक ही बिरादरी के बताए जा रहे हैं, लेकिन परिजन इस रिश्ते से नाराज थे। परिवार की असहमति और दबाव के चलते युवती ने भावनाओं में बहकर यह खतरनाक कदम उठा लिया।

थाना प्रभारी दौराला ने बताया कि युवक और युवती दोनों पक्षों के परिजनों को थाने बुलाकर बातचीत शुरू कर दी है। मामले को आपसी सहमति और शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के प्रयास में जुटी हुई है।

संबंधित सामग्री

योगी पर टिप्पणी करने वाला लंगड़ाते हुए थाने से निकला, कान पकड़कर मांगी माफी

योगी पर टिप्पणी करने वाला लंगड़ाते हुए थाने से निकला, कान पकड़कर मांगी माफी

मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले 70 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी ने थाने में कान पकड़कर माफी मांगी।

May 30, 2026
मेरठ में अचानक फटी सड़क, तेज धमाके से दहशत; बाइक सवार बाल-बाल बचा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

मेरठ में अचानक फटी सड़क, तेज धमाके से दहशत; बाइक सवार बाल-बाल बचा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

मेरठ के माधवपुरम में अचानक तेज धमाके के साथ व्हाइट टॉपिंग सड़क फट गई। बाइक सवार बाल-बाल बचा। पूरी घटना CCTV में कैद, सड़क निर्माण पर उठे सवाल।

May 02, 2026
अलविदा जुमे पर यूपी अलर्ट: ज्ञानवापी में दो शिफ्ट में नमाज, ड्रोन से निगरानी

अलविदा जुमे पर यूपी अलर्ट: ज्ञानवापी में दो शिफ्ट में नमाज, ड्रोन से निगरानी

रमजान के आखिरी जुमे यानी अलविदा नमाज को लेकर उत्तर प्रदेश में हाईअलर्ट जारी किया गया है। वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में दो शिफ्ट में नमाज होगी, कई शहरों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

Mar 13, 2026
UP में  जारी वोटर ड्रॉफ्ट लिस्ट से नाम कटा? 5 स्टेप्स में ऐसे करें ऑनलाइन जांच

UP में जारी वोटर ड्रॉफ्ट लिस्ट से नाम कटा? 5 स्टेप्स में ऐसे करें ऑनलाइन जांच

यूपी में बुधवार को जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 2.89 करोड़ नाम हटे। जानें 5 आसान स्टेप्स में कैसे चेक करें और सुधार करें।

Jan 06, 2026
UP ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, SIR के बाद 2.89 करोड़ नाम बाहर, अब क्या होगा

UP ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, SIR के बाद 2.89 करोड़ नाम बाहर, अब क्या होगा

उत्तर प्रदेश में SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की। इसमें अब तक 2.89 करोड़ नाम हटे।

Jan 06, 2026