साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण: जानें सही समय, सूतक और सावधानियाँ

साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण: जानें सही समय, सूतक और सावधानियाँ

जान लें, भारत में पहला ग्रहण कब लगने वाला है। इसका क्या समय और सूतक होगा।..

By : City Desk
साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण: जानें सही समय, सूतक और सावधानियाँ

साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा और होलिका दहन के दिन, 3 मार्च को लगने वाला है। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और भारत के कुछ हिस्सों में इसे देखा जा सकेगा और दुनिया के कई हिस्सों में इसे ब्लड मून के नाम से भी जाना जाता हैं।  धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर पड़ रहा है। 

चंद्र ग्रहण का समय और अवधि

साल 2026 में कुल 4 ग्रहण लगने वाले हैं। लेकिन भारत में सिर्फ एक ही ग्रहण देखा जायेगा। साल का पहला ग्रहण होली वाले दिन, यानी 3 मार्च को लगेगा। भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार ग्रहण का समय दोपहर 3:20 बजे से शुरू होकर शाम 6:47 बजे तक रहेगा। इस दौरान खग्रास काल 4:34 बजे से 5:33 बजे तक रहेगा। कुल मिलाकर ग्रहण की अवधि लगभग 3 घंटे 27 मिनट होगी। यह ग्रहण पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और सिंह राशि में लगेगा।

सूतक काल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण से पहले और दौरान लगने वाला सूतक काल विशेष महत्व रखता है। साल का यह पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। सूतक काल सुबह 6:20 बजे से शुरू होकर शाम 6:46 बजे तक रहेगा। सूतक काल में शुभ कार्य नहीं किये जाते हैं। जैसे पूजा-पाठ, भोजन बनाना और अन्य धार्मिक कार्य। 

भारत में कहां दिखाई देगा ग्रहण?  

यह ग्रहण विशेष रूप से बंगाल के उत्तरी-पूर्वी क्षेत्र, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर, असम और अरुणाचल प्रदेश में देखा जा सकेगा। होलिका दहन के दिन होने के कारण इसका धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है। साल 2026 में कुल चार ग्रहण होंगे, जिनमें दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण शामिल हैं। 

संबंधित सामग्री

Lunar Eclipse: चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को UK में कब दिखेगा? चांद के पास सुनहरे शनि का दिखेगा अद्भुत नजारा

Lunar Eclipse: चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को UK में कब दिखेगा? चांद के पास सुनहरे शनि का दिखेगा अद्भुत नजारा

28 अगस्त को UK में चंद्र ग्रहण सुबह तड़के दिखाई देगा। इस दौरान चांद के करीब शनि भी सुनहरे बिंदु की तरह नजर आएगा।

Aug 26, 2026
Lunar Eclipse: रक्षाबंधन पर कुंभ राशि में चंद्र ग्रहण, मेष समेत इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान

Lunar Eclipse: रक्षाबंधन पर कुंभ राशि में चंद्र ग्रहण, मेष समेत इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान

28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन कुंभ राशि में चंद्र ग्रहण लगेगा। ज्योतिष के अनुसार मेष, मिथुन, सिंह और कुंभ राशि वालों को सावधानी बरतनी चाहिए।<br/>

Aug 24, 2026
अगस्त में लगने वाला का चंद्र ग्रहण भारत में  दिखेगा या नहीं? जानें समय, सूतक काल और पूरी जानकारी

अगस्त में लगने वाला का चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं? जानें समय, सूतक काल और पूरी जानकारी

28 अगस्त को 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। यह आंशिक ग्रहण होगा और भारत में दिखाई नहीं देगा। जानें ग्रहण का समय, सूतक काल और किन देशों में नजर आएगा।

Aug 18, 2026
साल 2026 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज रात में इन देशों में लगेगा, जान लें इसका सही समय

साल 2026 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज रात में इन देशों में लगेगा, जान लें इसका सही समय

इस का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त की रात 9 बजे लगेगा। जानिए भारत में इसकी दृश्यता, शुरू होने और खत्म होने का समय और सूतक काल को लेकर क्या नियम हैं।

Aug 12, 2026
क्या भारत में दिखेगा 12 अगस्त को लगने वाले सूर्य ग्रहण? जानें सूतक और दान की क्या मान्यता है

क्या भारत में दिखेगा 12 अगस्त को लगने वाले सूर्य ग्रहण? जानें सूतक और दान की क्या मान्यता है

खगोलीय घटना के अनुसार 12 अगस्त 2026 को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। हालांकि भारत में इसे देखा नहीं जा सकेगा। ऐसे में जानिए भारत में सूतक मान्य होगा या नहीं और ग्रहण के बाद दान की धार्मिक मान्यता...

Aug 11, 2026