कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि वह मेहनत तो बहुत करते हैं, लेकिन उनकी लाइफ में पैसा नहीं टिक पाता है। इसके पीछे वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसके पीछे घर में सकारात्मक ऊर्जा की कमी भी एक कारण हो सकती है। ऐसे में घर में जेड प्लांट लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसे क्रसुला प्लांट भी कहा जाता है और वास्तु में इसे धन और समृद्धि का प्रतीक माना गया है।
क्यों खास है जेड प्लांट
जेड प्लांट की पत्तियां छोटी, मोटी और गोल होती हैं, जो देखने में सिक्कों जैसी लगती हैं। इसी कारण इसे कई जगह “मनी प्लांट ऑफ वेल्थ” या “धन आकर्षित करने वाला पौधा” भी कहा जाता है। मान्यता है कि जैसे-जैसे यह पौधा हरा-भरा और बड़ा होता जाता है, वैसे-वैसे घर में खुशहाली और आर्थिक समृद्धि बढ़ती है।
घर में कहां रखें जेड प्लांट
वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को सही दिशा में रखना बेहद जरूरी है। तभी इसका सही से असर होता है। इसको आप घर के मुख्य द्वार के पास रख सकते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसके अलावा आप घर के अंदर उत्तर दिशा में भी रख सकते हैं। इससे आर्थिक रूप से मजबूती आती है। पूर्व दिशा में रखने से परिवार के स्वास्थ्य और मान-सम्मान में वृद्धि होती है। अगर आपका काम करने में मन नहीं लग रहा तो आप इसे ऑफिस में अपनी टेबल पर भी रख सकते हैं। ऐसा करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
पौधे की देखभाल भी जरूरी
वास्तु मान्यताओं के अनुसार जेड प्लांट हमेशा हरा-भरा और स्वस्थ रहना चाहिए। इसकी पत्तियों पर धूल न जमने दें और समय-समय पर साफ करते रहें। साथ ही इसे कभी भी टॉयलेट या बाथरूम के पास नहीं रखना चाहिए, क्योंकि वहां की नकारात्मक ऊर्जा पौधे के प्रभाव को कम कर सकती है।
कम देखभाल में भी बढ़ता है
जेड प्लांट की खासियत यह है कि इसे ज्यादा पानी या धूप की जरूरत नहीं होती। इसे घर के अंदर भी आसानी से लगाया जा सकता है। इसलिए यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जिनके पास पौधों की देखभाल के लिए ज्यादा समय नहीं होता।
सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक
वास्तु के अनुसार यह पौधा घर के वातावरण को शांत और सुखद बनाता है। इसकी हरियाली आंखों को सुकून देती है और मानसिक तनाव को कम करने में मदद करती है। माना जाता है कि इससे घर में आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ता है।
उपहार के रूप में भी शुभ
आप इस प्लांट को किसी को गिफ्ट में भी दे सकते हैं। यह सौभाग्य, तरक्की और समृद्धि की कामना का प्रतीक माना जाता है। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार जेड प्लांट को लाल, सुनहरे या टेराकोटा रंग के गमले में लगाना शुभ माना जाता है। इससे पौधे के सकारात्मक प्रभाव और बढ़ जाते हैं।