Abhishek sharma ICC T20i ranking No 1 batter

ICC Ranking: ICC रैंकिंग में अभिषेक शर्मा फिर T20 के नंबर-1 बल्लेबाज; यानसेन ने जडेजा ने छीना ऑलराउंडर का ताज

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में अभिषेक शर्मा टी20 में फिर नंबर-1 बने, जबकि मार्को यानसेन ने जडेजा को हटाकर टेस्ट ऑलराउंडर और गेंदबाज, दोनों में शीर्ष स्थान पाया।

By : संजय चतुर्वेदी
ICC Ranking: ICC रैंकिंग में अभिषेक शर्मा फिर T20 के नंबर-1 बल्लेबाज; यानसेन ने जडेजा ने छीना ऑलराउंडर का ताज

ICC Ranking List

क्रिकेट। न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ने वाले अभिषेक शर्मा ने आईसीसी की ताजा रैंकिंग में टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाज का नंबर 1 स्थान वापस पा लिया है। वहीं, साउथ अफ्रीका के मार्को यानसेन टेस्ट गेंदबाज और ऑलराउंडर, दोनों लिस्ट में पहली बार शीर्ष पर पहुंचे और रविंद्र जडेजा का राज खत्म हो गया।

आईसीसी रैंकिंग में शर्मा की वापसी

आईसीसी रैंकिंग में अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की सूची में फिर पहला स्थान हासिल कर लिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में खेली गई तूफानी पारी का सीधा फायदा उन्हें मिला। इस छलांग में उन्होंने ईशान किशन को पीछे छोड़ा। वेलिंगटन के उस मैच में भारत को 199 रन का लक्ष्य मिला था। अभिषेक शर्मा ने 38 गेंदों में 113 रन ठोके और शतक सिर्फ 35 गेंदों में पूरा कर लिया। भारत ने यह टारगेट 13.2 ओवर में हासिल किया। टीम छह विकेट से जीती और पांच मैचों की सीरीज में 3-0 से आगे हो गई।

ईशान किशन ने लिया था ताज

बता दें कि ईशान किशन जुलाई में आयरलैंड के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन के दम पर अभिषेक को हटाकर नंबर-1 बने थे। अभिषेक इससे पहले जुलाई 2025 में पहली बार शीर्ष पर पहुंचे थे। तब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को पीछे छोड़ा था।

मार्को यानसेन ने जडेजा से छीना ऑलराउंडर का ताज

इस रैंकिंग के सबसे बड़े सितारे दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसेन रहे। वे करियर में पहली बार टेस्ट गेंदबाजों और टेस्ट ऑलराउंडरों, दोनों सूचियों में एक साथ नंबर-1 बने हैं। ऑलराउंडरों की सूची में रविंद्र जडेजा चार साल से ज्यादा वक्त से टॉप पर टिके थे। अब वह दौर खत्म हो गया। यानसेन की इस उड़ान की वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गकेबरहा में खेला गया दूसरा टेस्ट रहा। उन्होंने बल्ले से 85 रन जोड़े और ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में पांच विकेट झटके। दक्षिण अफ्रीका ने यह मुकाबला बड़े अंतर से जीता।

इस प्रदर्शन से यानसेन बल्लेबाजों की सूची में 13 पायदान चढ़कर 56वें स्थान पर आ गए। गेंदबाजों में वे 5 स्थान ऊपर चढ़े और मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ दिया। ऑलराउंडरों में एक पायदान की बढ़त ने उन्हें जडेजा से आगे कर दिया। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज डेल स्टेन हाल ही में उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ कह चुके हैं।

टी20 और वनडे रैंकिंग में किसे क्या मिला

टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों में भारत के संजू सैमसन छह स्थान का फायदा मिला है और वह 20वें नंबर पहुंचे। न्यूजीलैंड के फिन एलन तीन स्थान की छलांग के साथ 25वें स्थान पर आ गए। गेंदबाजों में न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर सात की बढ़त के साथ सातवें नंबर पर हैं। वहीं, अर्शदीप सिंह छह स्थान की छलांग लगाकर 15वें नंबर पहुंचे।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026