एशियाई एथलेटिक्स में 24 पदक के साथ भारत ने बनाई टॉप-2 में जगह, PM मोदी ने एथलीटों को दी बधाई

एशियाई एथलेटिक्स में 24 पदक के साथ भारत ने बनाई टॉप-2 में जगह, PM मोदी ने एथलीटों को दी बधाई

By : Rashmi Dubey
एशियाई एथलेटिक्स में 24 पदक के साथ भारत ने बनाई टॉप-2 में जगह, PM मोदी ने एथलीटों को दी बधाई

Indian Athletes In Asian Athletics Championship: भारत ने साउथ कोरिया के गुमी में आयोजित 26वीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 24 पदक अपने नाम किए, जिनमें 8 गोल्ड, 10 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इस शानदार उपलब्धि के साथ भारत ने पॉइंट्स टेबल में चीन के बाद दूसरा स्थान हासिल किया है। चीन ने 19 गोल्ड मेडल के साथ शीर्ष स्थान बनाए रखा। इस चैंपियनशिप में भारतीय एथलीटों ने कई नए रिकॉर्ड भी बनाए हैं, जिससे ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जग रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों को इस महान सफलता के लिए बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय एथलीटों को दी बधाई


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारतीय खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने लिखा, “हाल ही में साउथ कोरिया में आयोजित एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर भारत को गर्व है। पूरे चैंपियनशिप में हर एथलीट की कड़ी मेहनत साफ दिखाई दी। मैं सभी एथलीटों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूँ।”

भारत के एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रदर्शन

साउथ कोरिया के गुमी में 1 जून को समाप्त हुई एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रैक और फील्ड दोनों क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 5,000 मीटर और 10,000 मीटर दौड़ में दो गोल्ड मेडल जीते और 5,000 मीटर दौड़ में नया रिकॉर्ड भी बनाया। वहीं 3000 मीटर स्टीपलचेज में अविनाश साबले ने गोल्ड मेडल हासिल किया जबकि 100 मीटर बाधा दौड़ में ज्योति याराजी ने भी शीर्ष स्थान हासिल किया।

रुपल चौधरी ने पदक से बनाया इतिहास

भारत ने मिक्स और महिलाओं की 4×400 मीटर रिले में गोल्ड मेडल जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। इस बीच रुपल चौधरी ने तीन अलग-अलग इवेंट्स में पदक जीतकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने महिलाओं की 4×400 मीटर रिले में गोल्ड, महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में सिल्वर और मिक्स रिले में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए।

फील्ड इवेंट में भारतीय एथलीटों का दबदबा

फील्ड इवेंट्स में भारत के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। पूजा सिंह ने महिलाओं की हाई जंप में गोल्ड मेडल जीता। वहीं नंदिनी अगासरा ने हेप्टाथलॉन में जीत हासिल की। अनिमेष कुजूर ने पुरुषों की 200 मीटर स्प्रिंट में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए ब्रांज मेडल हासिल किया। पारुल चौधरी ने महिलाओं की 3,000 मीटर स्टीपलचेज में नेशनल रिकॉर्ड तोड़ते हुए सिल्वर मेडल जीता। इसके अलावा सचिन यादव (जैवलिन थ्रो), प्रवीण चित्रवेल (ट्रिपल जंप) और तेजस्विन शंकर (डेकाथलॉन) ने सिल्वर मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया।

भारत ने जापान को पीछे छोड़ा

इस एशियन चैंपियनशिप में चीन ने 19 गोल्ड मेडल के साथ शीर्ष स्थान बनाए रखा। वहीं भारत ने 8 गोल्ड मेडल जीतकर जापान को पीछे छोड़ दिया। जापान ने कुल 28 पदक हासिल किए, लेकिन केवल 5 गोल्ड मेडल ही जीत पाए। ।

संबंधित सामग्री

PM Modi: पीएम मोदी ने एशियन गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात, बोले- महिला हॉकी ने खत्म किया 44 साल का इंतजार

PM Modi: पीएम मोदी ने एशियन गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात, बोले- महिला हॉकी ने खत्म किया 44 साल का इंतजार

दिल्ली में प्रधानमंत्री ने पदक विजेताओं से बात की और बेटियों की कामयाबी गिनाई। कार्यक्रम में खेल मंत्री और आईओए अध्यक्ष भी मौजूद रहे। आइची-नागोया में भारत चौथे स्थान पर रहा।

Oct 15, 2026
Asian Games: एशियन गेम्स के दूसरे दिन शूटिंग का जलवा; टेबल टेनिस में पाकिस्तान पर क्लीन स्वीप

Asian Games: एशियन गेम्स के दूसरे दिन शूटिंग का जलवा; टेबल टेनिस में पाकिस्तान पर क्लीन स्वीप

जापान के नगोया में एशियन गेम्स के दूसरे दिन भारत ने 4 मेडल जीते हैं। इनमें से तीन शूटिंग से आए। टेबल टेनिस में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ हुआ।

Sep 21, 2026
CWG 2026: शर्मिला धनखड़ के गोल्ड से भारत का दमदार दिन, कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल संख्या 10 पहुंची

CWG 2026: शर्मिला धनखड़ के गोल्ड से भारत का दमदार दिन, कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल संख्या 10 पहुंची

खिलाड़ी शर्मिला धनखड़ पैरा शॉट पुट F57 में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का दिन दमदार कर दिया। यह भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है। हाई जंप और वेटलिफ्टिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों ने मान बढ़ाया।<br/>

Jul 28, 2026
एमपी के पैरा स्विमर पद्मश्री सतेंद्र लोहिया ने रचा इतिहास

एमपी के पैरा स्विमर पद्मश्री सतेंद्र लोहिया ने रचा इतिहास

पद्मश्री सतेंद्र सिंह लोहिया ने दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण समुद्री मार्गों में गिने जाने वाले Cook Strait को सफलतापूर्वक पार कर लिया। इस उपलब्धि के साथ वह एशिया के पहले पैरा स्विमर बन गए हैं।

Feb 12, 2026