ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने जड़ा दोहरा शतक, श्रीलंका में किया ये कारनामा...

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने जड़ा दोहरा शतक, श्रीलंका में किया ये कारनामा...

By : Rashmi Dubey
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने जड़ा दोहरा शतक, श्रीलंका में किया ये कारनामा...

Usman Khawaja career milestones: ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा हाल ही में फॉर्म में संघर्ष कर रहे थे, लेकिन श्रीलंका में कदम रखते ही उनके बल्ले ने फिर से रंग दिखाना शुरू कर दिया। इस शानदार फॉर्म का परिणाम यह हुआ कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। ख्वाजा ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट के दूसरे दिन में अपना पहला दोहरा शतक जड़ा, जो उनके लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि साबित हुआ।

उस्मान ख्वाजा का ऐतिहासिक दोहरा शतक

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के ओपनर उस्मान ख्वाजा ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक 290 गेंदों में बनाया। इस पारी के दौरान उन्होंने 16 चौके और 1 छक्का लगाया। यह उनके टेस्ट करियर का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 195 रन था जिसे उन्होंने जनवरी 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिडनी टेस्ट में बनाया था।

13 साल लंबे करियर की सबसे बड़ी पारी

गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ उस्मान ख्वाजा का दोहरा शतक कई मायनों में विशेष है। यह उनके टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक है । बता दें यह उनके 13 साल लंबे करियर की सबसे बड़ी पारी है। इसके अलावा यह श्रीलंकाई धरती पर किसी भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा बनाया गया पहला दोहरा शतक भी है।

उस्मान ख्वाजा ने अपनी सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलते हुए टीम के लिए कई अहम और शानदार साझेदारियां बनाई। उन्होंने ओपनिंग विकेट के लिए ट्रेविस हेड के साथ 92 रन जोड़े। लेकिन सबसे बड़ी साझेदारी उन्होंने स्टीव स्मिथ के साथ की। जहाँ तीसरे विकेट के लिए दोनों ने 419 गेंदों में 266 रन की साझेदारी की।

गॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा 

उस्मान ख्वाजा के दोहरे शतक और शानदार साझेदारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका पर मजबूत दबाव बना लिया है। वे पहली पारी में ही बड़ा स्कोर बनाने की दिशा में बढ़ रहे हैं, वहीं उनकी बल्लेबाजी देखकर ऐसा लगता है कि वे दूसरी पारी खेलने का विचार नहीं कर रहे हैं। उनका लक्ष्य पहली पारी में ही इतना बड़ा स्कोर बनाना है, जिसकी मदद से श्रीलंका को दो बार आउट करने के लिए पर्याप्त हो।

संबंधित सामग्री

15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड बनाया

15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड बनाया

वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 81 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली। 15 साल 157 दिन की उम्र में फिफ्टी लगाकर उन्होंने 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Aug 31, 2026
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान, 29 गेंदों पर ठोके 94 रन; इंडिया-A ने श्रीलंका-A को हराया

15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान, 29 गेंदों पर ठोके 94 रन; इंडिया-A ने श्रीलंका-A को हराया

श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज में इंडिया-A ने श्रीलंका-A को 66 रन से हराकर सीरीज जीत ली। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों पर 94 रन बनाकर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया।

Jun 21, 2026
कोहली की राह पर विलियमसन का टेस्ट रिटायरमेंट, 10 हजार रन से पहले बड़ा फैसला, ‘केन मामा’ का भावुक पोस्ट

कोहली की राह पर विलियमसन का टेस्ट रिटायरमेंट, 10 हजार रन से पहले बड़ा फैसला, ‘केन मामा’ का भावुक पोस्ट

न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर फैंस को चौंका दिया। 10 हजार टेस्ट रन से कुछ दूर रहते हुए लिया गया यह फैसला विराट कोहली के हालिया कदम से तुलना में आ गया।

Jun 12, 2026
भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराया; मानव सुथार का यादगार डेब्यू

भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराया; मानव सुथार का यादगार डेब्यू

भारत ने न्यू चंडीगढ़ टेस्ट में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराकर इतिहास रच दिया। डेब्यूटेंट मानव सुथार ने मैच में 7 विकेट लेकर शानदार छाप छोड़ी।

Jun 08, 2026
 वैभव सूर्यवंशी Birthday, 15 पूरा करते ही इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए अब फुल रेडी

वैभव सूर्यवंशी Birthday, 15 पूरा करते ही इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए अब फुल रेडी

वैभव सूर्यवंशी 15 साल के हो गए हैं और ICC नियमों के तहत अब इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए पात्र हैं। आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में उनके रिकॉर्ड चर्चा में हैं।

Mar 27, 2026