चेन्नई शतरंज टूर्नामेंट में एरिगेसी की विजयी शुरुआत, निहाल सरीन पहले ही दौर में हारे

चेन्नई शतरंज टूर्नामेंट में एरिगेसी की विजयी शुरुआत, निहाल सरीन पहले ही दौर में हारे

By : Rashmi Dubey
चेन्नई शतरंज टूर्नामेंट में एरिगेसी की विजयी शुरुआत, निहाल सरीन पहले ही दौर में हारे

 Arjun Erigaisi beats Americas Liang: भारत के टॉप ग्रैंडमास्टर्स में शामिल अर्जुन एरिगेसी ने चेन्नई ग्रैंडमास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में धमाकेदार आगाज़ किया। पहले दौर में उन्होंने अमेरिका के अवंडर लियांग को हराकर पूरे अंक हासिल किए, जबकि निहाल सरीन को जर्मनी के विंसेंट केमेर के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

चेन्नई शतरंज टूर्नामेंट में भारतीय ग्रैंडमास्टर्स का मिला-जुला प्रदर्शन

चेन्नई ग्रैंडमास्टर्स टूर्नामेंट में भारत के प्रणव वी और कार्तिकेयन मुरली के बीच मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। टूर्नामेंट में अनीश गिरि और अमेरिका के रे रॉबसन का मैच भी बराबरी पर छूटा, जबकि विदित गुजराती को डच खिलाड़ी जोर्डेन वान फोरीस्ट ने ड्रॉ पर रोका।

चैलेंजर्स वर्ग में भारत के दिप्तायन घोष, लियोन ल्यूक मेंकोंका और एम प्रनेश ने शानदार जीत दर्ज की। वहीं आर वैशाली, अभिमन्यु पुराणिक और इनियान पा के मुकाबले ड्रॉ रहे। डी हरिका, आर्यन चोपड़ा और हर्षवर्धन जीबी को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा।

संबंधित सामग्री

नॉर्वे शतरंज में प्रज्ञानंद का बड़ा धमाका, दुनिया के नंबर-1 कार्लसन को हराया; गुकेश को लगा झटका

नॉर्वे शतरंज में प्रज्ञानंद का बड़ा धमाका, दुनिया के नंबर-1 कार्लसन को हराया; गुकेश को लगा झटका

नॉर्वे शतरंज 2026 में भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराकर बड़ा उलटफेर किया। वहीं विश्व चैंपियन डी गुकेश को अलीरेजा फिरौजा के खिलाफ झटका लगा।

May 28, 2026