शतक जड़कर विवादों में फंसे भारतीय कप्तान, ICC नियमों के उल्लंघन को लेकर गिल पर उठे सवाल

शतक जड़कर विवादों में फंसे भारतीय कप्तान, ICC नियमों के उल्लंघन को लेकर गिल पर उठे सवाल

By : Rashmi Dubey
शतक जड़कर विवादों में फंसे भारतीय कप्तान, ICC नियमों के उल्लंघन को लेकर गिल पर उठे सवाल

IND vs ENG 1st Test : शुभमन गिल ने बतौर टेस्ट कप्तान अपने डेब्यू की शुरुआत बेहद शानदार तरीके से की। 25 वर्षीय गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वह टेस्ट कप्तानी डेब्यू में शतक लगाने वाले सिर्फ पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए। इसके बाद गिल की बल्लेबाजी की हर तरफ तारीफ हो रही थी, तभी एक ऐसा मामला सामने आया है जिसकी वजह से वह मुश्किल में पड़ सकते हैं। अब देखना यह है कि आईसीसी इस पर क्या फैसला लेती है।

विवाद ने बढ़ाई मुश्किल

शुभमन गिल ने लीड्स टेस्ट में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए पहले दिन 127 रन पर नाबाद रहे और दूसरे दिन 147 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। यह उनके टेस्ट करियर की सबसे बड़ी पारी है, जिसमें उन्होंने 227 गेंदों में 19 चौके और एक छक्का लगाया। यह गिल का छठा टेस्ट शतक था और एशिया के बाहर उनका पहला शतक भी। गिल की यह पारी भारत को मज़बूत स्थिति में पहुंचाने वाली साबित हुई। इससे पहले उन्होंने 2021 में गाबा टेस्ट में 91 रन बनाकर ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

ICC नियमों के उल्लंघन में फंसे गिल

लीड्स टेस्ट के पहले दिन शुभमन गिल ने अपनी शानदार बल्लेबाज़ी से सबका ध्यान खींचा, लेकिन इसी दौरान उनके पहनावे को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया। गिल ने बल्लेबाजी करते वक्त काले रंग के मोजे पहने थे, जो आईसीसी के ड्रेस कोड नियम 19.45 का उल्लंघन हो सकता है।

मई 2023 में अपडेट हुए इस नियम के अनुसार, टेस्ट मैचों में खिलाड़ी केवल सफेद, क्रीम या हल्के ग्रे रंग के मोजे पहन सकते हैं। अगर यह उल्लंघन जानबूझकर किया गया माना जाता है, तो इसे लेवल 1 अपराध की श्रेणी में रखा जाएगा। ऐसे में गिल पर मैच फीस का 10 से 20 प्रतिशत तक जुर्माना लगाया जा सकता है। अब सबकी नज़रे इस बात पर टिकी हैं कि आईसीसी इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

संबंधित सामग्री

IPL में चमके वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-A टीम में मिली जगह

IPL में चमके वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-A टीम में मिली जगह

IPL में शानदार प्रदर्शन का इनाम वैभव सूर्यवंशी को मिला है। उन्हें श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंडिया-A टीम में शामिल किया गया है।

May 14, 2026
T20 टीम से बाहर, फिर भी सबसे बड़ा सम्मान… शुभमन गिल बने साल के बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर

T20 टीम से बाहर, फिर भी सबसे बड़ा सम्मान… शुभमन गिल बने साल के बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर

बीसीसीआई नमन् अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल को पॉली उमरीगर अवॉर्ड देकर साल का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया। टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर रहने के बावजूद टेस्ट और वनडे में उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हे

Mar 15, 2026
BCCI अवॉर्ड्स: शुभमन गिल बनेंगे क्रिकेटर ऑफ द ईयर, राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट

BCCI अवॉर्ड्स: शुभमन गिल बनेंगे क्रिकेटर ऑफ द ईयर, राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट

BCCI के वार्षिक अवॉर्ड समारोह में शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर और राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।<br/>

Mar 12, 2026
पिता की गंभीर हालत में घर लौटे क्रिकेटर रिंकू सिंह, T20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे मैच पर संशय

पिता की गंभीर हालत में घर लौटे क्रिकेटर रिंकू सिंह, T20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे मैच पर संशय

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच रिंकू सिंह पारिवारिक आपात स्थिति में घर लौट आए हैं। पिता आईसीयू में भर्ती है। घर लौटने के चलते जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में खेलना संदिग्ध।

Feb 24, 2026
BCCI की रिटेंशन लिस्ट में चौंकाने वाला बदलाव, रोहित-कोहली डिमोट, जानें जडे़जा बुमराह का हाल

BCCI की रिटेंशन लिस्ट में चौंकाने वाला बदलाव, रोहित-कोहली डिमोट, जानें जडे़जा बुमराह का हाल

BCCI ने 2025-26 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। रोहित-कोहली को ग्रेड ए से हटाकर बी में डाला गया।

Feb 09, 2026