बुमराह का पंजा, केएल राहुल की सधी हुई पारी, जानें तीसरे दिन का पूरा हाल

बुमराह का पंजा, केएल राहुल की सधी हुई पारी, जानें तीसरे दिन का पूरा हाल

By : Rashmi Dubey
बुमराह का पंजा, केएल राहुल की सधी हुई पारी, जानें तीसरे दिन का पूरा हाल

IND vs ENG Highlights Day 3: लीड्स टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम ने मुकाबले को रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दिया है। स्टंप्स तक टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। अब कुल बढ़त 96 रनों की हो चुकी है। केएल राहुल 47 रन पर नाबाद हैं और कप्तान शुभमन गिल उनका साथ निभा रहे हैं। एक तरफ राहुल ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं दूसरी तरफ साई सुदर्शन अच्छी शुरुआत के बावजूद बेन स्टोक्स की चाल का शिकार होकर अपना विकेट गंवा बैठे।

शतक से चूके ब्रूक

लीड्स टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड ने 209/3 से आगे खेलना शुरू किया। पारी के शुरुआती क्षणों में ही प्रसिद्ध कृष्णा ने भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई, जब उन्होंने शतकवीर ओली पोप को 106 रन पर आउट किया। इसके बाद कप्तान बेन स्टोक्स भी कुछ खास नहीं कर सके और 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

हैरी ब्रूक ने मौका मिलने का पूरा फायदा उठाया। दो बार जीवनदान मिलने के बाद उन्होंने 99 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन अपने टेस्ट करियर का 9वां शतक पूरा करने से पहले ही प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच आउट करवा दिया। इस विकेट ने भारत को बड़ी राहत दी।

बुमराह-कृष्णा ने किया कमाल

तीसरे दिन एक समय ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड की टीम 400 रनों तक भी नहीं पहुंच पाएगी, लेकिन जैमी स्मिथ (40 रन) और क्रिस वोक्स (38 रन) ने लोवर मिडिल ऑर्डर में उपयोगी पारियां खेलकर स्कोर को 465 तक पहुंचा दिया। भारतीय गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह सबसे सफल रहे, जिन्होंने 5 विकेट लेकर अपनी उपयोगिता फिर साबित की।

प्रसिद्ध कृष्णा ने भी लय में गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं मोहम्मद सिराज ने शुरुआती ओवरों में संघर्ष जरूर किया, लेकिन पारी के अंत में 2 अहम विकेट निकालकर इंग्लिश टीम को समेट दिया। भारत को पहली पारी में 6 रनों की मामूली बढ़त मिली है।

राहुल ने संभाली कमान

लीड्स टेस्ट की पहली पारी में 6 रनों की मामूली बढ़त लेने के बाद जब टीम इंडिया दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी तो शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले पारी के शतकवीर यशस्वी जायसवाल इस बार सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद केएल राहुल और डेब्यूटेंट साई सुदर्शन ने मोर्चा संभालते हुए 66 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

बेन स्टोक्स के माइंड गेम में उलझकर सुदर्शन एक फील्ड प्लेसमेंट में फंस गए और उसी जगह कैच थमा बैठे, जहां पिछली गेंद पर स्टोक्स ने फील्डर लगाया था। उन्होंने 30 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने तक केएल राहुल 47 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं । भारत की कुल बढ़त 96 रन तक पहुंच चुकी है।

संबंधित सामग्री

इंग्लैंड सीरीज से पहले बड़ा सेलेक्शन संदेश, यशस्वी बाहर; बुमराह-अक्षर की वापसी से बदला टीम बैलेंस

इंग्लैंड सीरीज से पहले बड़ा सेलेक्शन संदेश, यशस्वी बाहर; बुमराह-अक्षर की वापसी से बदला टीम बैलेंस

इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम चयन में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। बुमराह और अक्षर की वापसी से बैलेंस बदला है, जबकि यशस्वी और सिराज का बाहर होना चयन रणनीति पर सवाल उठाता है।

Jun 21, 2026
तीसरे मुकाबले में 170 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप ने अफगानिस्तान को रौंदा, गिल की कप्तानी में पहली सीरीज जीत

तीसरे मुकाबले में 170 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप ने अफगानिस्तान को रौंदा, गिल की कप्तानी में पहली सीरीज जीत

यशस्वी जायसवाल के शानदार शतक और प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे वनडे में 9 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। शुभमन गिल की बतौर कप्तान पहली जीत।

Jun 20, 2026
एक दिन पहले फिट, अगले ही दिन बाहर! विराट के बाद हार्दिक की चोट ने बढ़ाई टीम की मुश्किलें

एक दिन पहले फिट, अगले ही दिन बाहर! विराट के बाद हार्दिक की चोट ने बढ़ाई टीम की मुश्किलें

अफगानिस्तान वनडे सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। फिटनेस टेस्ट पास करने के 24 घंटे के भीतर हार्दिक पंड्या चोटिल हो गए और पूरी सीरीज से बाहर हो गए।

Jun 10, 2026
पाकिस्तान को हराकर WTC में भारत से आगे निकला बांग्लादेश, शुभमन गिल की टीम छठे नंबर पर खिसकी

पाकिस्तान को हराकर WTC में भारत से आगे निकला बांग्लादेश, शुभमन गिल की टीम छठे नंबर पर खिसकी

पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में हराने के बाद बांग्लादेश WTC पॉइंट टेबल में भारत से आगे निकल गया है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया अब छठे स्थान पर पहुंच गई है।

May 20, 2026
IPL 2026: गुजरात टाइटंस vs केकेआर आज आमने-सामने, घरेलू मैदान पर जीत की तलाश में गिल की टीम 

IPL 2026: गुजरात टाइटंस vs केकेआर आज आमने-सामने, घरेलू मैदान पर जीत की तलाश में गिल की टीम 

आईपीएल 2026 में आज गुजरात टाइटंस और केकेआर का मुकाबला। शुभमन गिल की टीम घरेलू जीत की तलाश में, जबकि केकेआर खराब फॉर्म से जूझ रही है।

Apr 17, 2026