शुभमन गिल की कप्तानी में पहली हार, लीड्स में इंग्लैंड ने रचा इतिहास

शुभमन गिल की कप्तानी में पहली हार, लीड्स में इंग्लैंड ने रचा इतिहास

By : Rashmi Dubey
शुभमन गिल की कप्तानी में पहली हार, लीड्स में इंग्लैंड ने रचा इतिहास

IND vs ENG 1st Test Match Result: लीड्स टेस्ट में भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, लेकिन नतीजा टीम इंडिया के पक्ष में नहीं रहा। मैच की चौथी पारी में इंग्लैंड ने 371 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को 5 विकेट से हराया। भारतीय बल्लेबाजों ने मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया। टीम की ओर से कुल 5 शतक लगे। ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में सेंचुरी ठोकी। वहीं शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने एक-एक शतक जमाया। इसके बावजूद भारत चौथी पारी में इंग्लैंड की बल्लेबाजी को रोक नहीं सका और मुकाबला हार गया।

तीन शतकों के दम पर भारत ने खड़ा किया बड़ा स्कोर

लीड्स टेस्ट की पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल ने 101 रन की दमदार पारी देकर मजबूत शुरुआत दी। कप्तान शुभमन गिल ने कप्तानी डेब्यू को यादगार बनाते हुए 147 रनों की शानदार पारी खेली। विकेटकीपर ऋषभ पंत ने भी आक्रामक अंदाज में 134 रन ठोक डाले।

बता दें मिडिल ऑर्डर में साई सुदर्शन डेब्यू टेस्ट में खाता तक नहीं खोल पाए। केएल राहुल भी 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इन तीन शतकों के दम पर भारत पहली पारी में 471 रन तक पहुंचा, लेकिन आखिरी छह बल्लेबाज बड़ी साझेदारियां नहीं कर सके ।

जसप्रीत बुमराह की दमदार गेंदबाजी

भारतीय टीम को पहली पारी में इंग्लैंड पर सिर्फ 6 रन की बढ़त मिली। इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में जैक क्रॉली को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद बेन डकेट (62) और ओली पोप (106) ने शानदार साझेदारी कर इंग्लैंड को संकट से निकाला। हैरी ब्रूक ने भी 99 रन की अहम पारी खेली, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें शतक से एक रन पहले रोक दिया।

एक समय इंग्लैंड ने 276 पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे, जिससे लग रहा था कि टीम 400 के करीब भी नहीं पहुंचेगी। मगर जैमी स्मिथ (40) और क्रिस वोक्स (38) की उपयोगी पारियों की बदौलत इंग्लिश टीम 465 रन तक पहुंच गई। बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके, लेकिन इसके बावजूद भारत को केवल 6 रन की मामूली बढ़त मिल पाई।

दूसरी पारी में ऋषभ पंत का शतक

भारत की दूसरी पारी में जहां यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और करुण नायर बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके। वहीं ऋषभ पंत ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई। पंत ने लगातार दूसरी पारी में भी शतक जड़ा। वह टेस्ट क्रिकेट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले दुनिया के केवल दूसरे विकेटकीपर बने। साथ ही उन्होंने एमएस धोनी का भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इस पारी में साई सुदर्शन ने 30 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने संयमित अंदाज में खेलते हुए 137 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इन पारियों की बदौलत भारत ने दूसरी पारी में 364 रन बनाए और इंग्लैंड को 371 रन का लक्ष्य दिया।

इंग्लैंड ने रचा इतिहास

लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने 371 रनों का टारगेट हासिल कर भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह इंग्लैंड की अपनी सरज़मीं पर सफलतापूर्वक चेज किया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा। इससे पहले 2022 में बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ ही 378 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

इस मुकाबले में बेन डकेट ने 149 रन की शानदार पारी खेली। वहीं जैक क्रॉली ने 65 रन बनाए। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 188 रनों की अहम साझेदारी की। ओली पोप और हैरी ब्रूक कुछ खास नहीं कर सके, लेकिन अनुभवी जो रूट ने नाबाद 53 रन बनाकर इंग्लैंड को जीत तक पहुंचाया।

संबंधित सामग्री

इंग्लैंड सीरीज से पहले बड़ा सेलेक्शन संदेश, यशस्वी बाहर; बुमराह-अक्षर की वापसी से बदला टीम बैलेंस

इंग्लैंड सीरीज से पहले बड़ा सेलेक्शन संदेश, यशस्वी बाहर; बुमराह-अक्षर की वापसी से बदला टीम बैलेंस

इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम चयन में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। बुमराह और अक्षर की वापसी से बैलेंस बदला है, जबकि यशस्वी और सिराज का बाहर होना चयन रणनीति पर सवाल उठाता है।

Jun 21, 2026
तीसरे मुकाबले में 170 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप ने अफगानिस्तान को रौंदा, गिल की कप्तानी में पहली सीरीज जीत

तीसरे मुकाबले में 170 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप ने अफगानिस्तान को रौंदा, गिल की कप्तानी में पहली सीरीज जीत

यशस्वी जायसवाल के शानदार शतक और प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे वनडे में 9 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। शुभमन गिल की बतौर कप्तान पहली जीत।

Jun 20, 2026
कोहली की राह पर विलियमसन का टेस्ट रिटायरमेंट, 10 हजार रन से पहले बड़ा फैसला, ‘केन मामा’ का भावुक पोस्ट

कोहली की राह पर विलियमसन का टेस्ट रिटायरमेंट, 10 हजार रन से पहले बड़ा फैसला, ‘केन मामा’ का भावुक पोस्ट

न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर फैंस को चौंका दिया। 10 हजार टेस्ट रन से कुछ दूर रहते हुए लिया गया यह फैसला विराट कोहली के हालिया कदम से तुलना में आ गया।

Jun 12, 2026
एक दिन पहले फिट, अगले ही दिन बाहर! विराट के बाद हार्दिक की चोट ने बढ़ाई टीम की मुश्किलें

एक दिन पहले फिट, अगले ही दिन बाहर! विराट के बाद हार्दिक की चोट ने बढ़ाई टीम की मुश्किलें

अफगानिस्तान वनडे सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। फिटनेस टेस्ट पास करने के 24 घंटे के भीतर हार्दिक पंड्या चोटिल हो गए और पूरी सीरीज से बाहर हो गए।

Jun 10, 2026
भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराया; मानव सुथार का यादगार डेब्यू

भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराया; मानव सुथार का यादगार डेब्यू

भारत ने न्यू चंडीगढ़ टेस्ट में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराकर इतिहास रच दिया। डेब्यूटेंट मानव सुथार ने मैच में 7 विकेट लेकर शानदार छाप छोड़ी।

Jun 08, 2026