India Batting Order vs NZ ODI Gill Reveals Plan

India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बैटिंग ऑर्डर बताया। टॉप 4 तय हैं, पांचवें और छठे नंबर पर राहुल और अक्षर को हालात देखकर उतारा जाएगा।

By : संजय चतुर्वेदी
India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

India Cricket Top 4 batting Order

क्रिकेट। भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज बुधवार से शुरू हो रही है और उससे पहले कप्तान शुभमन गिल ने टीम की बैटिंग प्लानिंग ऑर्डर साफ कर दी है। ऑकलैंड में पहले मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल ने बताया कि पांच मैचों की इस सीरीज में शुरुआती चार बल्लेबाजों को लेकर टीम के मन में कोई उलझन नहीं है।

भारतीय टीम के टॉप 4 में कौन कौन प्लेयर

गिल के मुताबिक रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के साथ वे खुद शुरुआती चार में खेलेंगे। खास बात यह है कि ये चारों बल्लेबाज दाएं हाथ के हैं। यानी शुरुआत में बाएं हाथ का कोई बल्लेबाज टॉप ऑर्डर में नहीं दिखेगा। कप्तान ने साफ कहा कि जरूरत पड़ी तो बाएं हाथ के बल्लेबाजों को बीच के क्रम में आजमाया जा सकता है।

पांचवें और छठे नंबर पर लचीला रुख

इन दो नंबरों को लेकर टीम ने कोई पक्का फैसला नहीं किया है। गिल ने कहा कि यहां मैच की स्थिति देखकर फैसला होगा। अगर पारी में बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत महसूस हुई तो अक्षर पटेल ऊपर भेजे जा सकते हैं। इसी तरह हालात के हिसाब से केएल राहुल भी ऊपर आ सकते हैं। मतलब राहुल और अक्षर को मध्यक्रम में अलग अलग रोल मिल सकते हैं और टीम मैदान पर स्थिति देखकर बैटिंग क्रम बदलने से हिचकेगी नहीं।

गर्दन की चोट पर गिल का जवाब

गिल की गर्दन की चोट को लेकर भी फैक्स के बीच सवाल था। पिछले साल नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन उन्हें गर्दन में चोट लगी थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया था और एक दिन निगरानी में रखकर छुट्टी दी गई थी। अब गिल ने कहा कि कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने करीब डेढ़ घंटे बल्लेबाजी की और बिना किसी दिक्कत के फील्डिंग भी की।

गिल इस वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में कप्तानी करेंगे। इसके बाद वे इस महीने के आखिर में होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज की तैयारी के लिए टीम से अलग हो जाएंगे।

संबंधित सामग्री

शेयर बाजार खुलते ही तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1300 अंक चढ़कर 84000 के पार, निफ्टी भी उछला, तेजी की बड़ी वजह

शेयर बाजार खुलते ही तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1300 अंक चढ़कर 84000 के पार, निफ्टी भी उछला, तेजी की बड़ी वजह

शेयर बाजार में 25 नवंबर को खुलते ही जोरदार तेजी आई। सेंसेक्स 1315 अंक चढ़कर 84000 तक पहुंचा। निफ्टी 450 अंक उछलकर 25733 के पार पहुंचा। जानिए तेजी की वजह क्या है।

Nov 25, 2026
महंगाई : पैकिंग में कीमत वही, घटता वजन!पैकिंग के खेल में कैसे कट रही आपकी जेब…

महंगाई : पैकिंग में कीमत वही, घटता वजन!पैकिंग के खेल में कैसे कट रही आपकी जेब…

कंपनियां कीमत बढ़ाए बिना पैकेट का वजन घटा रही हैं। बिस्कुट से लेकर खाद्य तेल तक यह चलन दिख रहा है और उपभोक्ता को कीमत के साथ मात्रा भी जांचनी होगी।

Nov 25, 2026
Cold Wave in MP: मध्य प्रदेश में बारिश थमते ही बढ़ी ठंड; गिरवर 8.4 और भोपाल 9 डिग्री पर, कैसे रहेंगे आने वाले दिन

Cold Wave in MP: मध्य प्रदेश में बारिश थमते ही बढ़ी ठंड; गिरवर 8.4 और भोपाल 9 डिग्री पर, कैसे रहेंगे आने वाले दिन

मध्य प्रदेश में बारिश का दौर थमते ही ठंड बढ़ गई है। शाजापुर का गिरवर 8.4 डिग्री पर सबसे ठंडा रहा, भोपाल 9 डिग्री के साथ दूसरे नंबर है। अगले तीन दिन में पारा 2 से 3 डिग्री और गिर सकता है।

Nov 25, 2026
सोमवार की गिरावट के बाद क्या आज लौटेगी बाजार में रौनक? जानिए GIFT Nifty में तेजी के क्या है मायने

सोमवार की गिरावट के बाद क्या आज लौटेगी बाजार में रौनक? जानिए GIFT Nifty में तेजी के क्या है मायने

सोमवार की बड़ी गिरावट के बाद GIFT Nifty करीब 260 अंक के प्रीमियम पर है। क्या आज बाजार संभल पाएगा, या अमेरिकी टेक शेयरों की कमजोरी खेल बिगाड़ेगी।

Nov 25, 2026
आप या एनडीए : पंजाब में किसकी सरकार? 2027 की चुनावी तैयारी और आप सरकार के खिलाफ आक्रोश

आप या एनडीए : पंजाब में किसकी सरकार? 2027 की चुनावी तैयारी और आप सरकार के खिलाफ आक्रोश

पंजाब में 2027 के चुनाव से पहले आप सरकार पर नशे, कानून-व्यवस्था और दल-बदल का दबाव है। भाजपा-अकाली गठबंधन की कवायद और कांग्रेस की खींचतान से मुकाबला त्रिकोणीय होने के संकेत हैं।

Nov 25, 2026