स्टोक्स बोले- जवाब देंगे, गिल बोले- हमने कुछ गलत नहीं किया

स्टोक्स बोले- जवाब देंगे, गिल बोले- हमने कुछ गलत नहीं किया

By : Rashmi Dubey
स्टोक्स बोले- जवाब देंगे, गिल बोले- हमने कुछ गलत नहीं किया

Shubman Said Pant Will Do Wicketkeeping : भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज़ जारी है। स्लेजिंग विवाद ने दोनों टीमों के बीच तनाव बढ़ा दिया है। मैनचेस्टर में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट से पहले दोनों टीमों के कप्तान इस मुद्दे पर आमने-सामने आ गए हैं। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपनी टीम के आक्रामक रवैये का बचाव किया है, जबकि इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने साफ कहा है कि उनकी टीम स्लेजिंग की शुरुआत नहीं करेगी, लेकिन जवाब जरूर देगी।

लॉर्ड्स टेस्ट में स्लेजिंग की शुरुआत से बढ़ा विवाद

लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन का खेल उस समय गरमा गया जब भारतीय कप्तान शुभमन गिल इंग्लैंड की बल्लेबाजी में देरी से नाराज़ हो गए। गिल ने इंग्लिश ओपनर्स को समय बर्बाद करने के लिए गाली दी, जिसके बाद मामला बढ़ गया। इस घटना के बाद दोनों टीमों के बीच जुबानी जंग तेज़ हो गई। अब यह विवाद चौथे टेस्ट से पहले एक अहम मुद्दा बन गया है।

स्लेजिंग पर गिल-स्टोक्स आमने-सामने

स्लेजिंग विवाद पर मैनचेस्टर टेस्ट से पहले दोनों कप्तानों ने खुलकर बयान दिए हैं। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लिश टीम की देरी को लेकर नाराज़गी जताते हुए कहा, "इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी के लिए 90 सेकेंड लेट आई थी, 10 या 20 नहीं, पूरे 90 सेकेंड। हमने उस समय कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन वहीं से माहौल बिगड़ना शुरू हो गया। मुझे लगता है कि जो कुछ हुआ, वह खेल भावना के खिलाफ था।"

वहीं इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पलटवार करते हुए कहा,"हम खुद से कोई विवाद नहीं शुरू करते, लेकिन अगर कोई हमारे खिलाफ आक्रामक होता है, तो हम भी पीछे नहीं हटेंगे। यह एक बड़ी सीरीज है, दबाव दोनों टीमों पर है और ऐसे में भावनाएं उफान पर आना स्वाभाविक है।"

इंग्लिश ओपनर्स की चालबाज़ी से भड़के गिल और सिराज

लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन का आखिरी सेशन विवादों में घिर गया, जब इंग्लैंड की टीम बैटिंग के लिए तय समय से 90 सेकंड की देरी से मैदान में उतरी। भारतीय टीम की पहली पारी 387 रनों पर खत्म हुई थी। इंग्लिश ओपनर्स को अगली पारी के लिए 10 मिनट का वक्त मिला था।

हालांकि, मैदान पर पहुंचने के बाद इंग्लैंड के ओपनर जैक क्रॉली ने दो बार साइड स्क्रीन का बहाना बनाकर जसप्रीत बुमराह को गेंदबाज़ी से रोका। इसके बाद ग्लव्स पर बॉल लगने के बहाने मेडिकल सहायता भी मांगी गई। यह साफ दिख रहा था कि इंग्लिश टीम समय निकालने की कोशिश कर रही थी।

इस हरकत पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भड़क गए। गुस्से में आकर दोनों खिलाड़ियों ने स्लेजिंग की।रिपोर्ट्स के मुताबिक गिल ने इंग्लिश ओपनर्स को अपशब्द भी कहे। यही विवाद अब टेस्ट सीरीज के माहौल को गर्म कर रहा है।

संबंधित सामग्री

वैभव से विवाद पड़ा महंगा, श्रीलंका क्रिकेट ने खिलाड़ियों पर लिया एक्शन

वैभव से विवाद पड़ा महंगा, श्रीलंका क्रिकेट ने खिलाड़ियों पर लिया एक्शन

इंडिया ए और श्रीलंका ए मैच के बाद हुए विवाद पर श्रीलंका क्रिकेट ने कार्रवाई की है। वैभव सूर्यवंशी से बहस में शामिल खिलाड़ियों की मैच फीस काटी गई, जबकि डिकवेला भी कार्रवाई से नहीं बच सके।

Jun 16, 2026
सुपर ओवर की हार के बाद मैदान पर बढ़ा तनाव, वैभव और श्रीलंकाई खिलाड़ी भिड़े

सुपर ओवर की हार के बाद मैदान पर बढ़ा तनाव, वैभव और श्रीलंकाई खिलाड़ी भिड़े

दांबुला में भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंचा, लेकिन हार के बाद मैदान पर खिलाड़ियों के बीच तनाव बढ़ गया। वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ियों की बहस ने मैच का माहौल बदल दिया।

Jun 15, 2026
RCB को बड़ा झटका: यश दयाल IPL 2026 से बाहर, विवादों के बीच टीम से दूरी

RCB को बड़ा झटका: यश दयाल IPL 2026 से बाहर, विवादों के बीच टीम से दूरी

IPL की टीम RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल इस सीजन के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। इसके लिए निजी कारण बताए गए हैं, जबकि उन पर पहले से दो गंभीर आरोप दर्ज हैं।

Mar 24, 2026
सलमान आगा रनआउट विवाद पर MCC का बड़ा फैसला: नियमों के तहत सही ठहराया, ‘स्पिरिट ऑफ क्रिकेट’ की दी नसीहत

सलमान आगा रनआउट विवाद पर MCC का बड़ा फैसला: नियमों के तहत सही ठहराया, ‘स्पिरिट ऑफ क्रिकेट’ की दी नसीहत

बांग्लादेश-पाकिस्तान मैच में सलमान आगा के रनआउट को MCC ने नियमों के तहत सही बताया। साथ ही ‘क्रिकेट की भावना’ को लेकर अहम टिप्पणी की।

Mar 17, 2026
50-50 लाख का जुर्माना!  T20 वर्ल्ड कप में हार के बाद PCB का पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बड़ा एक्शन

50-50 लाख का जुर्माना! T20 वर्ल्ड कप में हार के बाद PCB का पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बड़ा एक्शन

टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने हर खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया। भारत से हार के बाद सख्त फैसला लिया गया।

Mar 02, 2026