भारतीय टीम के टेस्ट प्लेयर नंबर-318, दो आईपीएल विजेता टीमों का रह चुके हैं हिस्सा

भारतीय टीम के टेस्ट प्लेयर नंबर-318, दो आईपीएल विजेता टीमों का रह चुके हैं हिस्सा

By : Rashmi Dubey
भारतीय टीम के टेस्ट प्लेयर नंबर-318, दो आईपीएल विजेता टीमों का रह चुके हैं हिस्सा

 India vs England Test Series: भारतीय क्रिकेट में कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जो मेहनत, लगन और मौके का सही इस्तेमाल करने की मिसाल बन जाती हैं। अंशुल कंबोज की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। इंडिया-ए टीम से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो टेस्ट खेलने पहुंचे अंशुल ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। अब वे टीम इंडिया की टेस्ट कैप हासिल करने वाले 318वें खिलाड़ी बन चुके हैं।

इमरजेंसी कॉल-अप से डेब्यू तक

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद भले ही अंशुल कंबोज स्वदेश लौट आए थे, लेकिन किस्मत ने उनके लिए एक और मौका तैयार कर रखा था। लॉर्ड्स टेस्ट में हार झेलने के बाद जब मैनचेस्टर टेस्ट से पहले आकाश दीप और अर्शदीप सिंह चोटिल हो गए, तो टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गईं। ऐसे में अंशुल को बतौर कवर खिलाड़ी बुलाया गया। जल्द ही उन्हें टेस्ट डेब्यू का मौका भी मिल गया।

ग्लेन मैक्ग्रा से प्रेरित अंशुल

अंशुल कंबोज ने बचपन से ही ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा को अपना आदर्श माना है। मैक्ग्रा की तरह सटीक लाइन-लेंथ और एक ही टप्पे पर लगातार गेंदबाजी करने की शैली को अंशुल ने बखूबी अपनाया है। वह 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट में अपनी सटीकता से प्रभावित कर चुके हैं।

हरियाणा की ओर से अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 में खेलने वाले अंशुल 2019 अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा भी थे, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले चोटिल होने के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा था।

विजय हजारे ट्रॉफी में चमके अंशुल

2023 में हरियाणा की विजय हजारे ट्रॉफी जीत में अंशुल कंबोज की भूमिका बेहद अहम रही। उन्होंने 10 मैचों में 17 विकेट झटके और अपनी शानदार गेंदबाजी से सबका ध्यान खींचा। इसी प्रदर्शन के चलते आईपीएल 2024 ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 20 लाख रुपये में खरीदा। हालांकि, उन्हें सिर्फ 3 मुकाबलों में खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 2 विकेट लिए।

CSK ने 3.8 करोड़ में खरीदा

आईपीएल 2024 के बाद मुंबई इंडियंस ने अंशुल को रिलीज कर दिया, लेकिन उन्होंने रणजी ट्रॉफी में करिश्माई प्रदर्शन करते हुए वापसी की। केरल के खिलाफ एक पारी में 49 रन देकर 10 विकेट लेकर उन्होंने सभी को चौंका दिया। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें आईपीएल 2025 ऑक्शन में 3.8 करोड़ रुपये में खरीदा।

अब तक ऐसा रहा है अंशुल का करियर ग्राफ

हरियाणा की ओर से फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने वाले अंशुल कंबोज ने अब तक 24 मैचों में 79 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन एक पारी में 10 विकेट है। लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने 25 मैचों में 40 विकेट और टी20 में 30 मुकाबलों में 34 विकेट लिए हैं। आईपीएल के 11 मैचों में उन्होंने कुल 10 विकेट अपने नाम किए हैं।

संबंधित सामग्री

'वोट चोरी' बनाम 'अराजकता' की राजनीति

'वोट चोरी' बनाम 'अराजकता' की राजनीति

वोट चोरी के आरोपों पर विपक्षी गठबंधन के आंदोलन ने राहुल गांधी का नेतृत्व मजबूत किया है। भाजपा 1984 के सिख दंगों का मुद्दा उठाकर जवाब दे रही है, जिससे संसद और आगामी चुनावों तक सियासी संघर्ष जारी रहने के आसार हैं।

Nov 03, 2026
एशिया कप के लिए इंडिया-ए का ऐलान: वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, तिलक वर्मा कप्तान, इस दिन पाकिस्तान से भिड़ंत

एशिया कप के लिए इंडिया-ए का ऐलान: वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, तिलक वर्मा कप्तान, इस दिन पाकिस्तान से भिड़ंत

बीसीसीआई ने एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए इंडिया-ए की 15 सदस्यीय टीम चुनी है। तिलक वर्मा कप्तान है और वैभव सूर्यवंशी की वापसी हुई है। भारत-पाक मुकाबला 22 नवंबर को दोहा में है।

Nov 02, 2026
दिल्ली मार्च के दौरान फिर से रिजिम चेंज की बात, संजय राउत ने दिया विवादित बयान

दिल्ली मार्च के दौरान फिर से रिजिम चेंज की बात, संजय राउत ने दिया विवादित बयान

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में संजय राउत ने रिजिम चेंज की बात कही। अखिलेश यादव और कांग्रेस नेताओं ने भी बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा।

Nov 01, 2026
राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, पूरी जिंदगी मॉक पार्लियामेंट में रहिए: अमित शाह, पंजाब में NDA सरकार बनाएंगे

राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, पूरी जिंदगी मॉक पार्लियामेंट में रहिए: अमित शाह, पंजाब में NDA सरकार बनाएंगे

चंडीगढ़ में अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने का उनका सपना पूरा नहीं होगा। 1984 के सिख विरोधी दंगों और दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली पर भी सवाल उठाए।

Nov 01, 2026
दिल्ली में रैली टालने के लिए व्यापारियों ने सोनिया गांधी से लगाई गुहार, राहुल गांधी के इनकार का दिया हवाला

दिल्ली में रैली टालने के लिए व्यापारियों ने सोनिया गांधी से लगाई गुहार, राहुल गांधी के इनकार का दिया हवाला

दिल्ली के व्यापारियों ने 1 नवंबर की INDIA गठबंधन रैली टालने के लिए सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। CTI ने 20 बाजारों के 12 हजार करोड़ रुपये के कारोबार पर असर की आशंका जताई है।

Oct 30, 2026