17 साल बाद सामने आया हरभजन-श्रीसंत ‘थप्पड़ कांड’ का वीडियो, ललित मोदी ने किया खुलासा

17 साल बाद सामने आया हरभजन-श्रीसंत ‘थप्पड़ कांड’ का वीडियो, ललित मोदी ने किया खुलासा

By : Rashmi Dubey
17 साल बाद सामने आया हरभजन-श्रीसंत ‘थप्पड़ कांड’ का वीडियो, ललित मोदी ने किया खुलासा

Harbhajan Singh Sreesanth Slap Video Controversy: आईपीएल इतिहास की सबसे विवादित घटनाओं में से एक 'थप्पड़ कांड' का अनसीन वीडियो आखिरकार सामने आ गया है। 17 साल पहले 2008 में हुए इस विवाद ने पूरे क्रिकेट जगत को हिला दिया था। भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह और तेज गेंदबाज श्रीसंत के बीच हुए इस विवाद का फुटेज अब आईपीएल के पहले अध्यक्ष ललित मोदी ने जारी किया है।

17 साल पुराने विवाद का वीडियो आया सामने

साल 2008 में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले गए मैच में क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक हुई थी। मुंबई के स्पिनर हरभजन सिंह ने पंजाब के तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था। इस घटना ने पूरे टूर्नामेंट को हिला कर रख दिया। इसे ‘थप्पड़गेट’ नाम दिया गया। अब 17 साल बाद आईपीएल के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने इस विवाद का अनदेखा फुटेज जारी किया है। ललित मोदी ने यह वीडियो ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क के साथ अपने पॉडकास्ट Beyond23 Cricket Podcast में साझा किया।

ललित मोदी ने बताया क्यों छुपाया गया वीडियो

ललित मोदी ने घटना का फुटेज दिखाने से पहले बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा, “खेल खत्म हो गया था, कैमरे बंद हो चुके थे। वहीं मेरा एक सिक्योरिटी कैमरा चालू था, जिसने श्रीसंत और हरभजन के बीच की घटना को कैद कर लिया। वीडियो में साफ दिखता है कि कैसे भज्जी ने श्रीसंत को थप्पड़ मारा। मैंने इसे इतने लंबे समय तक सार्वजनिक नहीं किया। हमारे पास इसके पीछे 18 सालों की कहानी है।”

आजीवन प्रतिबंध से बचाए गए हरभजन

ललित मोदी ने इस घटना को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अधिकारियों का एक वर्ग हरभजन सिंह पर आजीवन प्रतिबंध लगाना चाहता था। मोदी ने कहा, “मैंने हरभजन को आजीवन प्रतिबंध से बचाया। मैंने दोनों खिलाड़ियों को बैठाया। वहीं मीटिंग में भज्जी को सजा देनी पड़ी। आखिरकार उन्हें आठ मैचों के लिए प्रतिबंधित किया गया।”

हरभजन सिंह ने क्या कहा

हाल ही में हरभजन सिंह ने भी इस घटना पर अपने पछतावे को जाहिर किया। उन्होंने कहा था कि यह उनके करियर का वह पल है जिसे वह हमेशा के लिए मिटा देना चाहेंगे। रविचंद्रन अश्विन के साथ बातचीत में भज्जी ने कहा, “मेरे जीवन में अगर एक चीज है जिसे मैं बदलना चाहूं तो वह श्रीसंत के साथ हुई वह घटना होगी। जो हुआ वह गलत था। मुझे वह नहीं करना चाहिए था। मैंने इसके लिए 200 बार माफी मांगी।”

हार के बाद भड़के हरभजन

25 अप्रैल 2008 को मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब ने मुंबई इंडियंस को 66 रनों से हरा दिया था। मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमें आपस में हाथ मिला रही थीं। तभी यह विवाद हुआ। बताया जाता है कि उस हार के बाद श्रीसंत ने मुस्कुराते हुए हरभजन से कहा, “हार्ड लक।” इसी बात पर भज्जी गुस्से में आ गए और गुस्से में आकर उन्होंने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया।

संबंधित सामग्री

IPL में चमके वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-A टीम में मिली जगह

IPL में चमके वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-A टीम में मिली जगह

IPL में शानदार प्रदर्शन का इनाम वैभव सूर्यवंशी को मिला है। उन्हें श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंडिया-A टीम में शामिल किया गया है।

May 14, 2026
T20 टीम से बाहर, फिर भी सबसे बड़ा सम्मान… शुभमन गिल बने साल के बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर

T20 टीम से बाहर, फिर भी सबसे बड़ा सम्मान… शुभमन गिल बने साल के बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर

बीसीसीआई नमन् अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल को पॉली उमरीगर अवॉर्ड देकर साल का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया। टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर रहने के बावजूद टेस्ट और वनडे में उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हे

Mar 15, 2026
BCCI अवॉर्ड्स: शुभमन गिल बनेंगे क्रिकेटर ऑफ द ईयर, राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट

BCCI अवॉर्ड्स: शुभमन गिल बनेंगे क्रिकेटर ऑफ द ईयर, राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट

BCCI के वार्षिक अवॉर्ड समारोह में शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर और राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।<br/>

Mar 12, 2026
पिता की गंभीर हालत में घर लौटे क्रिकेटर रिंकू सिंह, T20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे मैच पर संशय

पिता की गंभीर हालत में घर लौटे क्रिकेटर रिंकू सिंह, T20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे मैच पर संशय

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच रिंकू सिंह पारिवारिक आपात स्थिति में घर लौट आए हैं। पिता आईसीयू में भर्ती है। घर लौटने के चलते जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में खेलना संदिग्ध।

Feb 24, 2026
BCCI की रिटेंशन लिस्ट में चौंकाने वाला बदलाव, रोहित-कोहली डिमोट, जानें जडे़जा बुमराह का हाल

BCCI की रिटेंशन लिस्ट में चौंकाने वाला बदलाव, रोहित-कोहली डिमोट, जानें जडे़जा बुमराह का हाल

BCCI ने 2025-26 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। रोहित-कोहली को ग्रेड ए से हटाकर बी में डाला गया।

Feb 09, 2026