IPL 2026 Auction Sehwag son Entry where Rahul son

IPL 2027 Auction: IPL नीलामी में आर्यवीर सहवाग और मोहित उल्वा की एंट्री, बेस प्राइस चौंकाने वाला, राहुल के बेटे कहां?

अंडर-19 एशिया कप जीतने के बाद आर्यवीर सहवाग और मोहित उल्वा ने आईपीएल नीलामी में एंट्री कर ली है। दोनों का बेस प्राइज 30 लाख रुपये है। अन्वय द्रविड़ ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया।

By : संजय चतुर्वेदी
IPL 2027 Auction: IPL नीलामी में आर्यवीर सहवाग और मोहित उल्वा की एंट्री, बेस प्राइस चौंकाने वाला, राहुल के बेटे कहां?

Ipl 2026 Auction Updates

क्रिकेट। आगामी नीलामी सूची जारी होते की कई युवा और होनहार चेहरों ने क्रिकेट फैंस का ध्यान खींचा है। ओमान में आयोजित हुए अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने वाले कई स्टार खिलाड़ी अब इस नीलामी का हिस्सा बन चुके हैं। भारत ने इस टूर्नामेंट के बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इस शानदार खिताबी जीत के बाद अब आगामी IPL 2026 की नीलामी में सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें इन युवा सितारों पर टिकी रहेंगी।

आर्यवीर सहवाग और मोहित उल्वा पर रहेंगी सबकी नजरें

नीलामी सूची में पूर्व भारतीय विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग का नाम सबसे प्रमुखता से उभर कर सामने आया है। आर्यवीर ने अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। पूरे टूर्नामेंट में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' भी चुना गया था। वहीं, रोमांचक फाइनल मैच के असली हीरो रहे मोहित उल्वा ने भी आईपीएल नीलामी के लिए अपना पंजीकरण कराया है। इन दोनों ही होनहार युवा खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए अपना शुरुआती बेस प्राइस 30 लाख रुपये तय किया है।

इन युवा सितारों ने नीलामी से बनाई दूरी

एक तरफ जहां आर्यवीर सहवाग और मोहित उल्वा जैसे युवा खिलाड़ियों ने नीलामी में उतरने का फैसला किया है। वहीं, कुछ बड़े युवा नाम इस सूची से गायब हैं। अंडर-19 एशिया कप विजेता भारतीय टीम के कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और भारत के दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने इस बार नीलामी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। इसके अलावा फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले मनल चौहान भी इस नीलामी का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, चैंपियन टीम के एक अन्य प्रमुख खिलाड़ी काव्या पटेल ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइज के साथ अपना पंजीकरण जरूर कराया है।

विदेशी दिग्गजों का भी तय हुआ बेस प्राइज

अगर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी और दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइज के साथ नीलामी में अपनी किस्मत आजमाएंगे। उनके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलने वाले भारतीय मूल के खिलाड़ी निखिल चौधरी और टी20 फॉर्मेट के प्रभावी तेज गेंदबाज सोनी बेकर भी इस सूची में शामिल किए गए हैं। दूसरी और, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने ब्रिटेन का नागरिक होने के बावजूद अपना नाम इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के जरिए नीलामी में नहीं भेजा है और वे अपने पुराने वादे पर कायम रहे हैं।

खिलाड़ियों की उपलब्धता पर बीसीसीआई की अहम रिपोर्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सभी आईपीएल फ्रेंचाइजियों को ईमेल के जरिए विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की है। बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइज वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज झाय रिचर्डसन इस सीजन के केवल 50 प्रतिशत मैचों के लिए ही उपलब्ध रहेंगे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के ही तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने नीलामी से अपना नाम वापस ले लिया है। स्कॉट बोलैंड का बेस प्राइज 1 करोड़ रुपये था। लेकिन बीसीसीआई के ईमेल के अनुसार अब वे पूरे सीजन में बिल्कुल भी उपलब्ध नहीं रहेंगे।

फ्रेंचाइजियों की रणनीति पर दिखेगा सीधा असर

युवा भारतीय खिलाड़ियों के जोश और विदेशी सितारों की सीमित उपलब्धता के कारण इस बार आईपीएल 2026 नीलामी बेहद दिलचस्प होने वाली है। आर्यवीर सहवाग, मोहित उल्वा और काव्या पटेल जैसे अनकैप्ड युवा खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियाँ भविष्य के निवेश के तौर पर बड़ी बोली लगा सकती हैं। वहीं, डेविड वार्नर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ बीसीसीआई द्वारा जारी की गई उपलब्धता सूची को ध्यान में रखकर ही टीम मालिक अपनी नीलामी की रणनीति तैयार करेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि इन खिलाड़ियों पर किस टीम का दांव लगता है।

संबंधित सामग्री

मध्य प्रदेश के स्मारकों से क्यों दूर हो रहे सैलानी? खजुराहो और मांडू में विदेशी पर्यटक घटे, घरेलू में 7 प्रतिशत की कमी

मध्य प्रदेश के स्मारकों से क्यों दूर हो रहे सैलानी? खजुराहो और मांडू में विदेशी पर्यटक घटे, घरेलू में 7 प्रतिशत की कमी

पर्यटन मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक 2025-26 में मप्र के स्मारकों पर घरेलू सैलानी करीब 7 और विदेशी 20 प्रतिशत घटे। खजुराहो, मांडू और ग्वालियर में सबसे ज्यादा असर दिखा।

Nov 25, 2026
शेयर बाजार खुलते ही तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1300 अंक चढ़कर 84000 के पार, निफ्टी भी उछला, तेजी की बड़ी वजह

शेयर बाजार खुलते ही तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1300 अंक चढ़कर 84000 के पार, निफ्टी भी उछला, तेजी की बड़ी वजह

शेयर बाजार में 25 नवंबर को खुलते ही जोरदार तेजी आई। सेंसेक्स 1315 अंक चढ़कर 84000 तक पहुंचा। निफ्टी 450 अंक उछलकर 25733 के पार पहुंचा। जानिए तेजी की वजह क्या है।

Nov 25, 2026
महंगाई : पैकिंग में कीमत वही, घटता वजन!पैकिंग के खेल में कैसे कट रही आपकी जेब…

महंगाई : पैकिंग में कीमत वही, घटता वजन!पैकिंग के खेल में कैसे कट रही आपकी जेब…

कंपनियां कीमत बढ़ाए बिना पैकेट का वजन घटा रही हैं। बिस्कुट से लेकर खाद्य तेल तक यह चलन दिख रहा है और उपभोक्ता को कीमत के साथ मात्रा भी जांचनी होगी।

Nov 25, 2026
Cold Wave in MP: मध्य प्रदेश में बारिश थमते ही बढ़ी ठंड; गिरवर 8.4 और भोपाल 9 डिग्री पर, कैसे रहेंगे आने वाले दिन

Cold Wave in MP: मध्य प्रदेश में बारिश थमते ही बढ़ी ठंड; गिरवर 8.4 और भोपाल 9 डिग्री पर, कैसे रहेंगे आने वाले दिन

मध्य प्रदेश में बारिश का दौर थमते ही ठंड बढ़ गई है। शाजापुर का गिरवर 8.4 डिग्री पर सबसे ठंडा रहा, भोपाल 9 डिग्री के साथ दूसरे नंबर है। अगले तीन दिन में पारा 2 से 3 डिग्री और गिर सकता है।

Nov 25, 2026
सोमवार की गिरावट के बाद क्या आज लौटेगी बाजार में रौनक? जानिए GIFT Nifty में तेजी के क्या है मायने

सोमवार की गिरावट के बाद क्या आज लौटेगी बाजार में रौनक? जानिए GIFT Nifty में तेजी के क्या है मायने

सोमवार की बड़ी गिरावट के बाद GIFT Nifty करीब 260 अंक के प्रीमियम पर है। क्या आज बाजार संभल पाएगा, या अमेरिकी टेक शेयरों की कमजोरी खेल बिगाड़ेगी।

Nov 25, 2026