नीदरलैंड से टक्कर के लिए तैयार भारतीय हॉकी टीम, डिफेंस पर रहेगी खास नज़र

नीदरलैंड से टक्कर के लिए तैयार भारतीय हॉकी टीम, डिफेंस पर रहेगी खास नज़र

By : Rashmi Dubey
नीदरलैंड से टक्कर के लिए तैयार भारतीय हॉकी टीम, डिफेंस पर रहेगी खास नज़र

 India vs Netherlands men's hockey Team: एफआईएच प्रो लीग में वापसी की उम्मीद लगाए भारतीय पुरुष हॉकी टीम सोमवार को नीदरलैंड के खिलाफ अहम मुकाबला खेलेगी। पिछले मुकाबले में भारत को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके कारण टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर खिसक गई थी। ऐसे में अगर भारत को शीर्ष स्थान की दौड़ में बने रहना है तो इस बार उसे आखिरी क्षणों में गोल खाने की गलती से बचना होगा।

भारत को करनी होगी कड़ी टक्कर

नीदरलैंड नौ मैचों में 17 अंकों के साथ एफआईएच प्रो लीग तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। उसके बाद इंग्लैंड और बेल्जियम 16-16 अंकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। वहीं भारत नौ मैचों में 15 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। यूरोपीय चरण भारत के लिए निर्णायक साबित हो सकता है, क्योंकि शीर्ष स्थान हासिल करने पर टीम इंडिया सीधे अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने वाले हॉकी विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर सकती है। यदि भारत इसमें विफल रहता है, तो उसे पांच से 14 सितंबर तक बिहार के राजगीर में होने वाले एशिया कप में प्रदर्शन कर वर्ल्ड कप में जगह बनानी होगी।

विश्व कप क्वालीफिकेशन के लिए हर मैच अहम

नीदरलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने तेज शुरुआत करते हुए कप्तान हरमनप्रीत सिंह के पेनल्टी कॉर्नर गोल से बढ़त बनाई थी, लेकिन थिज वान डैम के दो गोल ने भारत की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। डैम ने निर्णायक गोल मैच के 58वें मिनट में किया। प्रतियोगिता में अभी सात मुकाबले खेले जाने बाकी हैं और भारत फिलहाल 15 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

वर्ल्ड कप क्वालीफिकेशन को ध्यान में रखते हुए भारत को शेष सभी मैचों में शानदार प्रदर्शन करना होगा और मजबूत टीमों के खिलाफ अधिकतम अंक जुटाने होंगे। गौरतलब है कि भारत ने प्रो लीग 2024 का घरेलू चरण भुवनेश्वर में खेलते हुए आठ में से पांच मुकाबले जीते थे। वहीं से 15 अंक हासिल किए थे।

संबंधित सामग्री

भोपाल SAI के मोहित एसएच को भारत के गोलपोस्ट की जिम्मेदारी, FIH हॉकी विश्व कप 2026 की टीम का ऐलान

भोपाल SAI के मोहित एसएच को भारत के गोलपोस्ट की जिम्मेदारी, FIH हॉकी विश्व कप 2026 की टीम का ऐलान

भोपाल में स्थित SAI केंद्र से गोलकीपर मोहित एसएच का FIH पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए इंडिया टीम में सिलेक्शन हुआ है। बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होने वाले टूर्नामेंट में गोल बचाने की जिम्मेदारी होगी।

Jul 21, 2026
पाकिस्तानी टीम की फिर बेइज्जती, बर्तन धुलवाए गए, खिलाड़ियों ने बताई ऑस्ट्रेलिया की आपबीती

पाकिस्तानी टीम की फिर बेइज्जती, बर्तन धुलवाए गए, खिलाड़ियों ने बताई ऑस्ट्रेलिया की आपबीती

ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटे पाक कप्तान ने फेडरेशन पर बदइंतजामी, होटल बुकिंग गड़बड़ी और खिलाड़ियों से घरेलू काम कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए। सरकार ने जांच के आदेश दिए।

Feb 18, 2026