IPL 2027 Retention: IPL 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी-अपनी टीमों में बड़े बदलाव करते हुए रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। नीलामी के लिए अपना बजट बढ़ाने के उद्देश्य से टीमों ने कई महंगे और स्टार खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। इस लिस्ट में मथीशा पथिराना, मिचेल स्टार्क, ट्रेविस हेड और ट्रेंट बोल्ट जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स
केकेआर ने सबसे चौंकाने वाला फैसला लेते हुए 18 करोड़ रुपये की कीमत वाले तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को रिलीज कर दिया है। इसके अलावा मुस्तफिजुर रहमान, रचिन रवींद्र और अजिंक्य रहाणे को भी टीम से बाहर किया गया है।
मुंबई इंडियंस
मुंबई ने कुल 13 खिलाड़ियों को रिलीज कर बड़ा फेरबदल किया है। इनमें ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर और स्पिनर अल्लाह गजनफर शामिल हैं। साथ ही रीस टॉप्ली, केशव महाराज, महिपाल लोमरोर, मयंक मारकंडे, विष्णु विनोद, राज अंगद बावा, शिवालिक शर्मा, अथर्व अंकोलेकर और सत्यनारायण राजू को भी बाहर किया गया है।
चेन्नई सुपर किंग्स
सीएसके ने 14.2 करोड़ रुपये में खरीदे गए प्रशांत वीर को रिलीज कर दिया है। वहीं, आईपीएल को अलविदा कह चुके महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी अब टीम की सूची से बाहर हो गया है।
सनराइजर्स हैदराबाद
हैदराबाद ने अपने विस्फोटक ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड को रिलीज कर सबको हैरान कर दिया है। हेड के साथ गेराल्ड कोएत्जी और जयदेव उनादकट की भी छुट्टी कर दी गई है।
दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली ने ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टार्क के साथ-साथ नीतीश राणा, पथुम निसांका और विकेटकीपर अभिषेक पोरेल को रिलीज किया है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
आरसीबी ने तेज गेंदबाज मंगेश यादव, ऑलराउंडर जैकब बेथेल और रिचर्ड ग्लीसन को बाहर किया है।
पंजाब किंग्स
पंजाब ने बल्लेबाज नेहाल वढेरा, मिचेल ओवेन और लॉकी फर्ग्यूसन को रिलीज किया है।
राजस्थान और लखनऊ
राजस्थान रॉयल्स ने शिमरोन हेटमायर और तुषार देशपांडे को बाहर किया है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने तेज गेंदबाज आवेश खान को रिलीज किया है।