सनराइजर्स हैदराबाद ने वरुण आरोन पर खेला बड़ा दांव, IPL 2026 में निभाएंगे अहम भूमिका

सनराइजर्स हैदराबाद ने वरुण आरोन पर खेला बड़ा दांव, IPL 2026 में निभाएंगे अहम भूमिका

By : Rashmi Dubey
सनराइजर्स हैदराबाद ने वरुण आरोन पर खेला बड़ा दांव, IPL 2026 में निभाएंगे अहम भूमिका

Indian fast bowler Varun Aaron: आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी कोचिंग टीम में बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वरुण आरोन को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को इस नियुक्ति की घोषणा की और बताया कि आरोन न्यूजीलैंड के जेम्स फ्रैंकलिन की जगह लेंगे। 35 वर्षीय आरोन ने 2011 में भारत के लिए डेब्यू किया था। हाल ही में लाल गेंद क्रिकेट से संन्यास लिया है।



आईपीएल में कई टीमों के लिए खेल चुके हैं आरोन

वरुण आरोन ने आईपीएल में कई टीमों के लिए खेला है। वे दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस का हिस्सा रह चुके हैं। इन टीमों के साथ खेलने का अनुभव अब उन्हें कोच के रूप में काम करने में मदद करेगा।

2024 में कहा क्रिकेट को अलविदा

वरुण आरोन ने 2011 से 2015 के बीच भारत के लिए 9 टेस्ट और 9 वनडे मैच खेले। तेज गति और स्विंग उनकी खासियत रही। घरेलू क्रिकेट में झारखंड की ओर से खेलने वाले आरोन ने 5 जनवरी 2024 को गोवा के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी में अपना आखिरी मैच खेला। यह मुकाबला जयपुर में हुआ था। झारखंड की टीम टूर्नामेंट के नॉकआउट में जगह नहीं बना सकी, जिसके बाद आरोन ने पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

धुआंधार शुरुआत के बाद चोटों ने छीना मैदान

35 साल के वरुण आरोन ने अपने करियर की शुरुआत तेज गेंदबाजी के दम पर की थी। वह 150 किलोमीटर प्रति घंटे से ऊपर की रफ्तार से गेंद फेंकने के लिए जाने जाते थे। उस दौर में उमेश यादव और आरोन को भारत की तेज गेंदबाजी का भविष्य माना जाता था। उमेश यादव ने 50 से ज्यादा टेस्ट खेले। वहीं आरोन को लगातार चोटों ने परेशान किया। वह टीम से अंदर-बाहर होते रहे। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब आरोन कमेंट्री और विश्लेषण में करते हैं ।