मैनचेस्टर टेस्ट में उपकप्तान की जुझारू वापसी, मैदान में उतरते ही तालियों से गूंज उठा स्टेडियम,

मैनचेस्टर टेस्ट में उपकप्तान की जुझारू वापसी, मैदान में उतरते ही तालियों से गूंज उठा स्टेडियम, VIDEO

By : Rashmi Dubey
मैनचेस्टर टेस्ट में उपकप्तान की जुझारू वापसी, मैदान में उतरते ही तालियों से गूंज उठा स्टेडियम, VIDEO

Rishabh Pant Comeback: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले जा रहे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने साहस की मिसाल पेश की। पहले दिन क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलते हुए वह गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर आई कि उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया है, जिसके कारण वह सीरीज से बाहर हो सकते हैं। जब टीम इंडिया को उनकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी, तब पंत ने दर्द की परवाह किए बिना मैदान पर उतरने का फैसला किया। उनकी साहसिक वापसी ने टीम का मनोबल बढ़ाया और स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।

फ्रैक्चर के बाद मैदान पर लौटे पंत

मैनचेस्टर टेस्ट में भावुक पल देखने को मिला। ऋषभ पंत पैर में फ्रैक्चर के बावजूद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर लौटे। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान पहले दिन क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलते हुए पंत को गंभीर चोट लगी थी। स्कैन में उनके पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने उन्हें 6 हफ्ते आराम करने की सलाह दी। इसके बावजूद, जब टीम को उनकी ज़रूरत थी, पंत मैदान पर उतरे। उनकी जोशीली वापसी पर पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा और दर्शकों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया।



दर्शकों ने दी स्टैंडिंग ओवेशन

गुरुवार को जब ऋषभ पंत मैदान पर उतरे, तो सभी दर्शक हैरान रह गए। चोट के बावजूद उनका यह फैसला टीम के प्रति उनके समर्पण को बताता है। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। बीसीसीआई ने पहले ही साफ कर दिया था कि पंत विकेटकीपिंग नहीं करेंगे, लेकिन ज़रूरत पड़ने पर वह बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं ।

पंत के जज्बे को मिला दर्शकों का प्यार

ऋषभ पंत ने 37 रन पर अपनी अधूरी पारी फिर से शुरू की। शार्दुल ठाकुर के आउट होने के बाद वह सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। भारत का स्कोर 6 विकेट पर 314 रन था। पंत के मैदान पर आते ही दर्शकों ने ज़ोरदार तालियों से उनका स्वागत किया। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस खास पल का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया, जिसमें पंत की एंट्री और दर्शकों का समर्थन साफ़ देखा जा सकता है।

संबंधित सामग्री

Ranji Cricket News: न्यूजीलैंड से पहले सीनियर को रणजी की परीक्षा! गिल, राहुल और बुमराह को बहाना होगा पसीना

Ranji Cricket News: न्यूजीलैंड से पहले सीनियर को रणजी की परीक्षा! गिल, राहुल और बुमराह को बहाना होगा पसीना

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी के मैदान में उतरना पड़ सकता है। बीसीसीआई ने कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह को इशारा किया है।

Sep 30, 2026
INDvsJapan T20 Match: तूफान से रुकी टीम इंडिया की प्रैक्टिस; मंगलवार को जापान से पहली बार होगा मुकाबला

INDvsJapan T20 Match: तूफान से रुकी टीम इंडिया की प्रैक्टिस; मंगलवार को जापान से पहली बार होगा मुकाबला

भारी बारिश और तूफान के चलते टीम इंडिया प्रैक्टिस नहीं कर सकी। मंगलवार की सुबह जापान से पहला टी20 मुकाबला होगा। कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं।

Sep 21, 2026
Vaibhav Suryavanshi: अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को क्यों मौका नहीं मिला, गौतम गंभीर ने किया खुलासा

Vaibhav Suryavanshi: अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को क्यों मौका नहीं मिला, गौतम गंभीर ने किया खुलासा

भारतीय टीम के उभरते युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर तीन मैचों की टी20 सीरीज में मौका नहीं मिला। इसके पीछे उठते सवालों का हेड कोच गौतम गंभीर का बयान सामने आया है।

Sep 18, 2026
Rohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा के वनडे भविष्य पर BCCI का बड़ा अपडेट! रिव्यू मीटिंग के बाद बड़ा संकेत

Rohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा के वनडे भविष्य पर BCCI का बड़ा अपडेट! रिव्यू मीटिंग के बाद बड़ा संकेत

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित शर्मा के वनडे भविष्य पर चल रही अटकलों को खारिज किया। जानें रिव्यू मीटिंग के बाद बोर्ड ने क्या साफ संदेश दिया।

Sep 03, 2026
अन्वय द्रविड़ की धमाकेदार पारी, U19 में श्रीलंका के खिलाफ 'वॉल' बनकर भारत को मुश्किल से निकाला

अन्वय द्रविड़ की धमाकेदार पारी, U19 में श्रीलंका के खिलाफ 'वॉल' बनकर भारत को मुश्किल से निकाला

भारत U19 टीम के लिए श्रीलंका के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल वनडे में अन्वय द्रविड़ ने 87 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी पारी से टीम 285 के स्कोर तक पहुंच सकी।

Jul 06, 2026