दलीप ट्रॉफी टीम से बाहर हुए दो सितारे, भारतीय स्क्वाड में जगह बनाने का सपना फिर अधूरा

दलीप ट्रॉफी टीम से बाहर हुए दो सितारे, भारतीय स्क्वाड में जगह बनाने का सपना फिर अधूरा

By : Rashmi Dubey
दलीप ट्रॉफी टीम से बाहर हुए दो सितारे, भारतीय स्क्वाड में जगह बनाने का सपना फिर अधूरा

Duleep Trophy 2025: 28 सितंबर से शुरू हो रही दलीप ट्रॉफी से पहले वेस्ट जोन की टीम का ऐलान कर दिया गया है। शार्दुल ठाकुर की कप्तानी में चुनी गई इस 15 सदस्यीय टीम में युवा खिलाड़ियों को तरजीह दी गई है, जबकि अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को स्क्वाड में जगह नहीं मिली। दोनों खिलाड़ियों का चयन न होना क्रिकेट फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है, क्योंकि ये लंबे समय से टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद लगाए बैठे थे।

वापसी की उम्मीदों पर लगा विराम?

दलीप ट्रॉफी स्क्वाड से चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की गैरमौजूदगी ने उनके अंतरराष्ट्रीय करियर पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। दोनों अनुभवी बल्लेबाज लंबे समय से टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन अब उनके चयन की संभावनाएं लगभग खत्म होती नजर आ रही हैं। पुजारा इंग्लैंड में चल रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में कमेंट्री कर रहे हैं। वहीं रहाणे अपने यूट्यूब चैनल पर क्रिकेट को लेकर चर्चा में व्यस्त हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दोनों खिलाड़ी अपने भविष्य को लेकर क्या रुख अपनाते हैं।

आंकड़ों में दम फिर भी टीम से बाहर

चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जैसे अनुभवी बल्लेबाजों ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट में शानदार योगदान दिया है। पुजारा ने 103 टेस्ट मैचों की 176 पारियों में 7195 रन बनाए हैं, जिसमें 19 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने आखिरी बार जून 2023 में भारत के लिए टेस्ट खेला था। वहीं रहाणे ने 85 टेस्ट मैचों की 144 पारियों में 5077 रन जुटाए, जिसमें 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट जुलाई 2023 में खेला था। इतने मजबूत रिकॉर्ड के बावजूद दोनों खिलाड़ियों को लगातार टीम से बाहर रखा जाना चयन नीति पर भी सवाल खड़े करता है।

सीनियर्स की राह मुश्किल

भारतीय क्रिकेट में अब भविष्य की दिशा तय करते हुए चयनकर्ता युवाओं को तरजीह दे रहे हैं। 37 वर्षीय चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के लिए टीम इंडिया में वापसी की राह लगभग बंद होती दिख रही है। सरफराज खान (27) और श्रेयस अय्यर (30) जैसे युवा बल्लेबाज अब चयनकर्ताओं की प्राथमिकता बनते जा रहे हैं। ऐसे में अनुभवी खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने का फैसला भविष्य की तैयारी का हिस्सा माना जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वेस्ट जोन की टीम में भी पुजारा और रहाणे को जगह नहीं मिलने की यही बड़ी वजह रही है।

सेमीफाइनल से शुरू होगा वेस्ट जोन का सफर

दलीप ट्रॉफी में वेस्ट जोन को सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली है। ऐसे में टीम 4 सितंबर से अपना अभियान शुरू करेगी। वेस्ट जोन का मुकाबला क्वार्टरफाइनल विजेता सेंट्रल जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन में से किसी एक टीम से होगा। यह सेमीफाइनल मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों ही टीमों में युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं। टूर्नामेंट का फाइनल 11 सितंबर को खेला जाएगा, जिसमें दावेदार टीमें खिताब के लिए पूरी ताकत झोंकेंगी।

शार्दुल ठाकुर के नेतृत्व में वेस्ट जोन की टीम घोषित



संबंधित सामग्री

IPL में चमके वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-A टीम में मिली जगह

IPL में चमके वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-A टीम में मिली जगह

IPL में शानदार प्रदर्शन का इनाम वैभव सूर्यवंशी को मिला है। उन्हें श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंडिया-A टीम में शामिल किया गया है।

May 14, 2026
T20 टीम से बाहर, फिर भी सबसे बड़ा सम्मान… शुभमन गिल बने साल के बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर

T20 टीम से बाहर, फिर भी सबसे बड़ा सम्मान… शुभमन गिल बने साल के बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर

बीसीसीआई नमन् अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल को पॉली उमरीगर अवॉर्ड देकर साल का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया। टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर रहने के बावजूद टेस्ट और वनडे में उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हे

Mar 15, 2026
BCCI अवॉर्ड्स: शुभमन गिल बनेंगे क्रिकेटर ऑफ द ईयर, राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट

BCCI अवॉर्ड्स: शुभमन गिल बनेंगे क्रिकेटर ऑफ द ईयर, राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट

BCCI के वार्षिक अवॉर्ड समारोह में शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर और राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।<br/>

Mar 12, 2026
पिता की गंभीर हालत में घर लौटे क्रिकेटर रिंकू सिंह, T20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे मैच पर संशय

पिता की गंभीर हालत में घर लौटे क्रिकेटर रिंकू सिंह, T20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे मैच पर संशय

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच रिंकू सिंह पारिवारिक आपात स्थिति में घर लौट आए हैं। पिता आईसीयू में भर्ती है। घर लौटने के चलते जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में खेलना संदिग्ध।

Feb 24, 2026
BCCI की रिटेंशन लिस्ट में चौंकाने वाला बदलाव, रोहित-कोहली डिमोट, जानें जडे़जा बुमराह का हाल

BCCI की रिटेंशन लिस्ट में चौंकाने वाला बदलाव, रोहित-कोहली डिमोट, जानें जडे़जा बुमराह का हाल

BCCI ने 2025-26 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। रोहित-कोहली को ग्रेड ए से हटाकर बी में डाला गया।

Feb 09, 2026