virat Kohli 13000 runs 3rd position record

Virat Kohli Big Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनेगा इतिहास!कोहली रनों के महारिकॉर्ड से सिर्फ 12 रन दूर

Virat Kohli Run Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहल वनडे में विराट कोहली 12 रन बनाते ही नंबर 3 पोजिशन पर 13000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। जानें उनसे पहले किसका नाम है।

By : संजय चतुर्वेदी
Virat Kohli Big Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनेगा इतिहास!कोहली रनों के महारिकॉर्ड से सिर्फ 12 रन दूर

Virat Kohli Run Record as 3rd position Batting

क्रिकेट। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है। इस मैचों में सबकी नजरें दिग्गजों की वापसी पर टिकी हैं। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा विराट कोहली की है। वजह है एक ऐसा रिकॉर्ड जो वनडे इतिहास में कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं बना पाया। कोहली के पास पहले ही मैच में इसे अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा। इसलिए फैंस को उनके बल्ले से रनों की उम्मीद रहेगी।

12 रन बनाते ही बनेगा महारिकॉर्ड

विराट कोहली अघर पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में 12 रन बना लेते हैं तो वनडे क्रिकेट में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 13000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले और इकलौते बल्लेबाज बन जाएंगे। वनडे मैच में नंबर तीन की पोजिशन को बल्लेबाजी की रीढ़ माना जाता है। वहीं, कोहली ने इस पोजिशन पर अब तक 250 पारियों में 61.55 के एवरेज  और 95.4 की स्ट्राइक रेट से 12988 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके 48 शतक और 69 अर्धशतक शामिल हैं।

रिकी पोटिंग काफी पीछे छूट जाएंगे

 इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं। उनके नाम 12662 रन दर्ज हैं। पोंटिंग के अलावा कोई और बल्लेबाज नंबर 3 पर 10000 रन भी पूरे नहीं कर पाया है। वैसे किसी एक खास बैटिंग पोजिशन पर सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। उन्होंने ओपनिंग करते हुए 15310 रन बनाए थे। अब कोहली नंबर 3 पर इतिहास रचने से बस 12 रन दूर हैं।

कीवी गेंदबाजों पर 'काल' बनकर गिरते हैं कोहली

न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहनली का रिकॉर्ड शानदार रहा है। पिछले 16 सालों में उन्होंने कीवी टीम के खिलाप 36 वनडे पारियाँ खेलीं। इनमें से 3 बार वे नाबाद रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 57.48 की औसत से 1897 रन निकले हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 7 शतक और 10 अर्धशतक जड़े हैं। 

फॉर्म में चल रहे कोहली की नजर 2027 वर्ल्ड कप पर

बता दें कि साल 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है। 38 साल के होने जा रहे  कोहली इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। 2026 में अब तक वे 9 पारियों में 69 के एवरेज से 552 रन बना चुके हैं। इसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका बेस्ट 139 रन रहा है।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026