क्या हार्दिक पंड्या के कारण IPL कमेंट्री पैनल से बाहर हुए इरफान पठान? इंटरव्यू में सामने आई असल

क्या हार्दिक पंड्या के कारण IPL कमेंट्री पैनल से बाहर हुए इरफान पठान? इंटरव्यू में सामने आई असली वजह

By : Rashmi Dubey
क्या हार्दिक पंड्या के कारण IPL कमेंट्री पैनल से बाहर हुए इरफान पठान? इंटरव्यू में सामने आई असली वजह

Irfan Pathan Fired from IPL Commentary: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के कमेंट्री पैनल में इरफान पठान का नाम शामिल न होने पर कई तरह की अटकलें लगाई गईं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली उनसे नाराज़ हैं, लेकिन इरफान ने इंटरव्यू में इन बातों को साफ किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फैसले के पीछे हार्दिक पंड्या का नाम जुड़ा बताया गया। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

हार्दिक की आलोचना से जुड़ा विवाद

रिपोर्ट्स के अनुसार, इरफान पठान को IPL 2025 की कमेंट्री टीम से बाहर किए जाने की वजह पिछले सीजन से जुड़ी बताई जाती है। IPL 2024 में जब रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था। टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, तब इरफान ने हार्दिक की कड़ी आलोचना की थी।

बता दें कि इसी साल टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया और हार्दिक के लिए हालात बदल गए। ऐसे में माना जा रहा है कि आईपीएल 2025 से पहले इरफान को कमेंट्री पैनल से हटाने के पीछे यही विवाद मुख्य वजह रहा।

आलोचना पर इरफान का बयान

इरफान पठान ने साफ किया कि उन्होंने हार्दिक पंड्या की आलोचना कभी व्यक्तिगत स्तर पर नहीं की। उनके मुताबिक, IPL जैसे टूर्नामेंट में गलतियों पर चर्चा करना कमेंटेटर का काम होता है। उन्होंने कहा कि अगर 14 मैचों में कोई खिलाड़ी 14 बार गलती करता है और मैंने सिर्फ 7 बार उस पर टिप्पणी की, तो इसका मतलब है कि मैंने काफी नरमी दिखाई।

इरफान ने बताया कि IPL 2024 के दौरान लाइव शो में भी उन्होंने यही कहा था कि आलोचना खेल का हिस्सा है और जब कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं करता तो उस पर बात करना ज़रूरी है। साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि हार्दिक के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसका उन्होंने खुलकर विरोध किया।

पंड्या भाइयों समेत सभी खिलाड़ियों का किया सपोर्ट

इरफान पठान ने कहा कि क्रिकेट में आलोचना होना स्वाभाविक है। यह परंपरा महान खिलाड़ियों जैसे सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर तक के करियर में देखने को मिली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हार्दिक पंड्या के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का वे विरोधी रहे, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर उनके साथ कोई मतभेद नहीं है।

हार्दिक को लेकर किया बड़ा खुलासा

इरफान पठान ने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने हमेशा खिलाड़ियों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि वीवीएस लक्ष्मण ने खुद स्वीकार किया था कि अगर वे 2012 में इरफान की सलाह मान लेते, तो हार्दिक पंड्या आज सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे होते। इरफान ने कहा कि बतौर खिलाड़ी उन्होंने हमेशा टैलेंट को सपोर्ट किया है।

संबंधित सामग्री

IPL में चमके वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-A टीम में मिली जगह

IPL में चमके वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-A टीम में मिली जगह

IPL में शानदार प्रदर्शन का इनाम वैभव सूर्यवंशी को मिला है। उन्हें श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंडिया-A टीम में शामिल किया गया है।

May 14, 2026
प्लेऑफ की जंग में पंजाब के लिए करो या मरो मुकाबला, सम्मान बचाने उतरेगी मुंबई 

प्लेऑफ की जंग में पंजाब के लिए करो या मरो मुकाबला, सम्मान बचाने उतरेगी मुंबई 

आईपीएल 2026 में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच धर्मशाला में मुकाबला होगा। पंजाब प्लेऑफ की उम्मीद बचाने तो मुंबई सम्मान के लिए मैदान में उतरेगी।

May 14, 2026
T20 टीम से बाहर, फिर भी सबसे बड़ा सम्मान… शुभमन गिल बने साल के बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर

T20 टीम से बाहर, फिर भी सबसे बड़ा सम्मान… शुभमन गिल बने साल के बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर

बीसीसीआई नमन् अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल को पॉली उमरीगर अवॉर्ड देकर साल का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया। टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर रहने के बावजूद टेस्ट और वनडे में उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हे

Mar 15, 2026
BCCI अवॉर्ड्स: शुभमन गिल बनेंगे क्रिकेटर ऑफ द ईयर, राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट

BCCI अवॉर्ड्स: शुभमन गिल बनेंगे क्रिकेटर ऑफ द ईयर, राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट

BCCI के वार्षिक अवॉर्ड समारोह में शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर और राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।<br/>

Mar 12, 2026
पिता की गंभीर हालत में घर लौटे क्रिकेटर रिंकू सिंह, T20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे मैच पर संशय

पिता की गंभीर हालत में घर लौटे क्रिकेटर रिंकू सिंह, T20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे मैच पर संशय

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच रिंकू सिंह पारिवारिक आपात स्थिति में घर लौट आए हैं। पिता आईसीयू में भर्ती है। घर लौटने के चलते जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में खेलना संदिग्ध।

Feb 24, 2026