वाशिंगटन सुंदर के शतक लगाने के बाद भी क्यों भड़के पिता, गुजरात टाइटंस पर भी की टिप्पणी, जाने पू

वाशिंगटन सुंदर के शतक लगाने के बाद भी क्यों भड़के पिता, गुजरात टाइटंस पर भी की टिप्पणी, जाने पूरा मामला

By : Rashmi Dubey
वाशिंगटन सुंदर के शतक लगाने के बाद भी क्यों भड़के पिता,  गुजरात टाइटंस पर भी की टिप्पणी, जाने पूरा मामला

Washington Sundar : मैनचेस्टर टेस्ट में टीम इंडिया के लिए मैच बचाने वाले वाशिंगटन सुंदर अब सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी बैटिंग नहीं बल्कि उनके पिता का बयान है। टेस्ट में नाबाद शतक लगाने के बाद जहां वाशिंगटन सुंदर की तारीफ हो रही है, वहीं उनके पिता मणि सुंदर ने भारतीय चयनकर्ताओं पर पक्षपात का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के बावजूद उनके बेटे को नजरअंदाज क्यों किया जाता है।

चयनकर्ताओं पर उठाए सवाल

वाशिंगटन सुंदर के पिता मणि सुंदर ने टीम चयन को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, "वाशिंगटन निरंतर अच्छा कर रहे हैं, लेकिन लोग उनके प्रदर्शन को नजरंदाज करते रहते हैं। अन्य खिलाड़ियों को लगातार चांस मिलता रहता है, लेकिन सिर्फ मेरे बेटे के साथ ऐसा होता है।" उनके इस बयान के बाद चयन प्रक्रिया पर बहस तेज हो गई है।

नंबर-5 पर मिले लगातार मौके

वाशिंगटन सुंदर के पिता मणि सुंदर ने बेटे के बल्लेबाजी क्रम को लेकर भी चयनकर्ताओं से सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि सुंदर को लगातार नंबर-5 पर बैटिंग का मौका मिलना चाहिए, जैसा उन्हें चौथे टेस्ट में मिला था। मणि सुंदर का कहना है कि बेटे को कम से कम 9-10 मैचों तक नंबर-5 पर खेलने का मौका दिया जाए। उन्होंने यह भी जोड़ा, "यह चौंकाने वाली बात रही कि मेरे बेटे को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में नहीं चुना गया। चयनकर्ताओं को उनके प्रदर्शन को गंभीरता से लेना चाहिए।"

गुजरात टाइटंस पर भी उठाए सवाल

मणि सुंदर ने अपने बेटे की IPL टीम गुजरात टाइटंस पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वाशिंगटन सुंदर को वहां भी लगातार मौके नहीं दिए जाते, जिसका नतीजा यह रहा कि वह IPL 2025 में सिर्फ 6 ही मैच खेल पाए।

चौथे टेस्ट में पंत की चोट बनी सुंदर के लिए मौका

भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट में ऋषभ पंत की अंगूठे में चोट के चलते वाशिंगटन सुंदर को नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला। उन्होंने इस अवसर का भरपूर फायदा उठाया और 101 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा।

संबंधित सामग्री

Ranji Cricket News: न्यूजीलैंड से पहले सीनियर को रणजी की परीक्षा! गिल, राहुल और बुमराह को बहाना होगा पसीना

Ranji Cricket News: न्यूजीलैंड से पहले सीनियर को रणजी की परीक्षा! गिल, राहुल और बुमराह को बहाना होगा पसीना

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी के मैदान में उतरना पड़ सकता है। बीसीसीआई ने कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह को इशारा किया है।

Sep 30, 2026
INDvsJapan T20 Match: तूफान से रुकी टीम इंडिया की प्रैक्टिस; मंगलवार को जापान से पहली बार होगा मुकाबला

INDvsJapan T20 Match: तूफान से रुकी टीम इंडिया की प्रैक्टिस; मंगलवार को जापान से पहली बार होगा मुकाबला

भारी बारिश और तूफान के चलते टीम इंडिया प्रैक्टिस नहीं कर सकी। मंगलवार की सुबह जापान से पहला टी20 मुकाबला होगा। कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं।

Sep 21, 2026
Vaibhav Suryavanshi: अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को क्यों मौका नहीं मिला, गौतम गंभीर ने किया खुलासा

Vaibhav Suryavanshi: अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को क्यों मौका नहीं मिला, गौतम गंभीर ने किया खुलासा

भारतीय टीम के उभरते युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर तीन मैचों की टी20 सीरीज में मौका नहीं मिला। इसके पीछे उठते सवालों का हेड कोच गौतम गंभीर का बयान सामने आया है।

Sep 18, 2026
Rohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा के वनडे भविष्य पर BCCI का बड़ा अपडेट! रिव्यू मीटिंग के बाद बड़ा संकेत

Rohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा के वनडे भविष्य पर BCCI का बड़ा अपडेट! रिव्यू मीटिंग के बाद बड़ा संकेत

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित शर्मा के वनडे भविष्य पर चल रही अटकलों को खारिज किया। जानें रिव्यू मीटिंग के बाद बोर्ड ने क्या साफ संदेश दिया।

Sep 03, 2026
Ind VS Eng 3rd ODI: भारत 22 साल बाद लॉर्ड्स पर इतिहास रचेगा या फिर इंग्लैंड बचाएगा अपना किला

Ind VS Eng 3rd ODI: भारत 22 साल बाद लॉर्ड्स पर इतिहास रचेगा या फिर इंग्लैंड बचाएगा अपना किला

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे सीरीज का फैसला करेगा। भारत के पास 22 साल बाद इस मैदान पर जीत दर्ज करने का मौका है। वहीं, इंग्लैंड भी सीरीज जीत के लिए तैयार है।

Jul 19, 2026