क्या ICC ट्रॉफी का सूखा खत्म कर पाएगा भारत? कप्तान हरमनप्रीत ने दिया बड़ा बयान

क्या ICC ट्रॉफी का सूखा खत्म कर पाएगा भारत? कप्तान हरमनप्रीत ने दिया बड़ा बयान

By : Rashmi Dubey
क्या ICC ट्रॉफी का सूखा खत्म कर पाएगा भारत? कप्तान हरमनप्रीत ने दिया बड़ा बयान

Women's ODI World Cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आगामी महिला विश्व कप को लेकर बड़ी उम्मीदें जताई हैं। उन्होंने कहा कि इस बार टीम आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म करने के लिए पूरी ताकत से उतरेगी। पूरा देश उनकी जीत का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज को तैयारी का अहम मौका बताते हुए उन्होंने भरोसा जताया कि इससे टीम की असली स्थिति का पता चलेगा।

हरमनप्रीत का बड़ा बयान

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने यह महत्वपूर्ण बातें सोमवार को 30 सितंबर से भारत में आयोजित होने वाले विमेंस वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लॉन्चिंग सेरेमनी में कही। इस समारोह में पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, ICC के चेयरमैन जय शाह और BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया भी उपस्थित थे, जिन्होंने टीम को शुभकामनाएं दीं और टूर्नामेंट की महत्ता पर जोर दिया।

भारतीय महिला टीम का वर्ल्ड कप में खिताबी इंतजार जारी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अभी तक वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है। सबसे करीब 2017 में पहुंची थी, जब टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया, लेकिन इंग्लैंड से हार के कारण रनरअप रह गई थी। इस बार टीम पूरी उम्मीद के साथ पहली बार ट्रॉफी जीतने का लक्ष्य लेकर उतरेगी।

भारत का पहला मैच शिफ्ट होने का संकेत

विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में भारत का पहला मुकाबला 30 सितंबर को बेंगलुरु में श्रीलंका के खिलाफ खेला जाना है, लेकिन इस मैच के स्थल को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) को अभी तक कर्नाटक सरकार से मैच आयोजन की मंजूरी नहीं मिली है, जिससे मैच के स्थान में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

संबंधित सामग्री

Women Team स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला टीम की नई कप्तान, हरमनप्रीत के इस्तीफे के कुछ घंटे बाद ऐलान

Women Team स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला टीम की नई कप्तान, हरमनप्रीत के इस्तीफे के कुछ घंटे बाद ऐलान

हरमनप्रीत कौर के इस्तीफे के कुछ घंटे बाद बीसीसीआई ने स्मृति मंधाना को भारतीय महिला टीम का पूर्णकालिक कप्तान बनाया। वह अब तक टीम की उपकप्तान थीं। मंधाना ने पूर्व कप्तान के लिए क्या कहा...

Oct 06, 2026
लॉर्ड्स में पहली बार महिला टेस्ट मैच, भारत और इंग्लैंड के नाम दर्ज होगा ऐतिहासिक पल

लॉर्ड्स में पहली बार महिला टेस्ट मैच, भारत और इंग्लैंड के नाम दर्ज होगा ऐतिहासिक पल

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमें 10 जुलाई को लॉर्ड्स में पहला महिला टेस्ट मैच खेलेंगी। 142 साल के इतिहास में पहली बार बनने जा रहा यह रिकॉर्ड महिला क्रिकेट के लिए बड़ा मील का पत्थर होगा।

Jul 09, 2026
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, 200 T20I खेलने वाली पहली खिलाड़ी बनीं

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, 200 T20I खेलने वाली पहली खिलाड़ी बनीं

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतरते ही 200 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। महिला क्रिकेट में यह एक अनोखा रिकॉर्ड बन गया है।

Jun 21, 2026
12 टीमें, 33 मुकाबले और 24 दिन का रोमांच, जानिए विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा संस्करण के वैन्यू

12 टीमें, 33 मुकाबले और 24 दिन का रोमांच, जानिए विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा संस्करण के वैन्यू

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून से इंग्लैंड-वेल्स में होगी। 12 टीमें, 33 मैच और लॉर्ड्स में फाइनल के साथ यह अब तक का सबसे बड़ा संस्करण माना जा रहा है।

Jun 11, 2026