131 मुकाबलों में तय होगी टेस्ट क्रिकेट की नई बादशाहत, देखें पूरा शेड्यूल

131 मुकाबलों में तय होगी टेस्ट क्रिकेट की नई बादशाहत, देखें पूरा शेड्यूल

By : Rashmi Dubey
131 मुकाबलों में तय होगी टेस्ट क्रिकेट की नई बादशाहत, देखें पूरा शेड्यूल

World Test Championship 2025-27: क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बार फिर शानदार क्रिकेटिंग अनुभव की सौगात लेकर आ रहा है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का नया सीजन, जिसकी शुरुआत आज यानी 17 जून से हो रही है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुल 131 टेस्ट मैच खेले जाएंगे, जिसमें दुनिया की 9 बड़ी टेस्ट टीमें आपस में भिड़ेंगी। अगले दो साल तक चलने वाले इस चक्र की हर सीरीज़ अहम होगी, क्योंकि सभी टीमों का लक्ष्य एक ही है...टेस्ट क्रिकेट का बादशाह बनना।

दक्षिण अफ्रीका का दबदबा

पिछले सीजन में साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार खिताब जीता था। यह जीत टेस्ट इतिहास का यादगार पल बन गई। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने खुद को एक मजबूत दावेदार के तौर पर सामने ला दिया है। ऐसे में नए सीजन में सभी टीमों के लिए सबसे बड़ी चुनौती साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़ना होगा, जिसकी वजह से इस बार टूर्नामेंट पहले से कहीं ज्यादा रोमांचक होने वाला है।

दिग्गज की विदाई के साथ होगी WTC 2025-27 की शुरुआत

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की शुरुआत श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच गॉल के ऐतिहासिक मैदान पर खेले जा रहे टेस्ट मैच से हो रही है। इस मैच के बाद श्रीलंका के दिग्गज ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। ऐसे में फैंस अपने पसंदीदा स्टार को इस टेस्ट मैच में आखिरी बार मैदान पर खेलते हुए देख पाएंगे।

कौन सी टीम खेलेगी कितने मैच?




वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के इस नए चक्र में हर टीम को अलग-अलग संख्या में मुकाबले खेलने का मौका मिलेगा। सबसे ज्यादा 22 टेस्ट मुकाबले ऑस्ट्रेलिया खेलेगा, जबकि इंग्लैंड को 21 मैचों में उतरना है। भारत 18 मैच खेलेगा, जिनमें से 9 घरेलू और 9 विदेशी मैदानों पर होंगे। न्यूजीलैंड को 16 मुकाबले मिलेंगे। वहीं साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज दोनों 14-14 टेस्ट खेलेंगे। पाकिस्तान की टीम 13 मैचों में भाग लेगी। बांग्लादेश और श्रीलंका को 12-12 मुकाबले खेलने का अवसर मिलेगा। 

संबंधित सामग्री

Ranji Cricket News: न्यूजीलैंड से पहले सीनियर को रणजी की परीक्षा! गिल, राहुल और बुमराह को बहाना होगा पसीना

Ranji Cricket News: न्यूजीलैंड से पहले सीनियर को रणजी की परीक्षा! गिल, राहुल और बुमराह को बहाना होगा पसीना

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी के मैदान में उतरना पड़ सकता है। बीसीसीआई ने कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह को इशारा किया है।

Sep 30, 2026
WTC Points Table: भारत का PCT बढ़ा, फिर भी 5वें नंबर पर क्यों अटकी टीम इंडिया?

WTC Points Table: भारत का PCT बढ़ा, फिर भी 5वें नंबर पर क्यों अटकी टीम इंडिया?

श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद भारत का PCT 53.33 हो गया, लेकिन बांग्लादेश के बेहतर PCT के कारण टीम इंडिया की रैंकिंग में बदलाव नहीं हुआ।

Aug 19, 2026
ऑस्टेलिया ने बनाया शर्मनाम रिकॉर्ड, बांग्लादेश के खिलाफ 198 पर ढेर, इस बॉलर ने ढहाया किला

ऑस्टेलिया ने बनाया शर्मनाम रिकॉर्ड, बांग्लादेश के खिलाफ 198 पर ढेर, इस बॉलर ने ढहाया किला

डारविन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया 198 रन पर सिमट गया। हसन महमूद ने 6 विकेट लेकर मेजबान टीम की पारी को बिखेर दिया। इसके साथ चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने शर्मनाक रिकॉर्ड भी बना दिया।

Aug 13, 2026
पाकिस्तान को हराकर WTC में भारत से आगे निकला बांग्लादेश, शुभमन गिल की टीम छठे नंबर पर खिसकी

पाकिस्तान को हराकर WTC में भारत से आगे निकला बांग्लादेश, शुभमन गिल की टीम छठे नंबर पर खिसकी

पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में हराने के बाद बांग्लादेश WTC पॉइंट टेबल में भारत से आगे निकल गया है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया अब छठे स्थान पर पहुंच गई है।

May 20, 2026