Google से मोबाइल नंबर और पता कैसे हटाएं?

Google पर दिख रहा है आपका मोबाइल नंबर या घर का पता? ऐसे हटाएं अपनी निजी जानकारी

Google के Results About You टूल से मोबाइल नंबर, ईमेल और घर के पते वाले सर्च रिजल्ट हटाने की रिक्वेस्ट कर सकते हैं। जानें पूरा तरीका और इसकी सीमाएं।

By : हितेंद्र शर्मा
Google पर दिख रहा है आपका मोबाइल नंबर या घर का पता? ऐसे हटाएं अपनी निजी जानकारी

इंटरनेट पर आपकी निजी जानकारी कितनी आसानी से मिल सकती है इसका अंदाजा गूगल पर अपना नाम सर्च करके लगाया जा सकता है । कई बार सर्च रिजल्ट में मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और घर का पता तक दिखाई देने लगता है । इससे धोखाधड़ी, अनचाहे कॉल और निजी जानकारी के गलत इस्तेमाल का खतरा बढ़ सकता है। 

इस समस्या से निपटने के लिए Google का Results About You टूल मददगार है, इसकी मदद से आप अपनी निजी जानकारी वाले सर्च रिजल्ट की निगरानी कर सकते हैं और उन्हें हटाने के लिए रिक्वेस्ट भेज सकते हैं । इसके लिए किसी थर्ड-पार्टी ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है।

Results About You टूल कैसे करें इस्तेमाल?

इस टूल के जरिए Google आपकी दी गई जानकारी से मेल खाने वाले सर्च रिजल्ट खोजता है,  इसका इस्तेमाल करने के लिए ये स्टेप अपनाएं:

  1. Google Results About You पेज खोलें।

  2. अपने Google अकाउंट से लॉगिन करें।

  3. Get Started विकल्प पर क्लिक करें।

  4. अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और घर का पता दर्ज करें।

  5. नए सर्च रिजल्ट मिलने पर सूचना पाने के लिए नोटिफिकेशन चालू करें।

  6. Google आपकी जानकारी से जुड़े सर्च रिजल्ट की निगरानी करेगा।

अगर आपकी निजी जानकारी वाला कोई रिजल्ट मिलता है, तो To Review सेक्शन में जाकर उसे देख सकते हैं । संबंधित रिजल्ट चुनकर Request to Remove पर क्लिक करें  रिक्वेस्ट की स्थिति Removal Requests सेक्शन में देखी जा सकती है।

Google Search से सीधे भी भेज सकते हैं रिक्वेस्ट

अगर सर्च करते समय आपका मोबाइल नंबर या पता दिखाई देता है तो वहीं से उसे हटाने की रिक्वेस्ट भेज सकते हैं।

  • Google पर अपना नाम या मोबाइल नंबर सर्च करें।

  • संबंधित रिजल्ट के सामने तीन डॉट्स पर क्लिक करें।

  • Remove Result विकल्प चुनें।

  • It shows my personal info and I don't want it there विकल्प पर जाएं।

  • मांगी गई जानकारी भरकर रिक्वेस्ट सबमिट करें।

Google आपकी रिक्वेस्ट की समीक्षा करेगा और ईमेल के जरिए इसकी स्थिति बताएगा।

पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस नंबर हटाने की सुविधा भी

Google ने 10 फरवरी 2026 को Results About You टूल का विस्तार करते हुए पासपोर्ट नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस नंबर और सोशल सिक्योरिटी नंबर जैसे सरकारी पहचान नंबरों वाले सर्च रिजल्ट हटाने की रिक्वेस्ट की सुविधा भी घोषित की थी । हालांकि यह सुविधा शुरुआत में अमेरिका में जारी की गई थी। दूसरे देशों में इसका विस्तार धीरे-धीरे किया जा रहा है।  

Google से हटाने पर क्या जानकारी इंटरनेट से भी मिट जाएगी?

यहां एक बात समझना जरूरी है । Google Search से किसी जानकारी को हटाने का मतलब यह नहीं है कि वह इंटरनेट से पूरी तरह डिलीट हो गई है  Google केवल अपने सर्च रिजल्ट से संबंधित लिंक हटाता है । मूल जानकारी संबंधित वेबसाइट पर मौजूद रह सकती है।

इसके लिए वेबसाइट के मालिक या एडमिन से संपर्क करके वहां से भी जानकारी हटाने की मांग करनी होगी । Google सार्वजनिक महत्व की जानकारी को हटाने से इनकार कर सकता है। इसमें सरकारी, शैक्षणिक और समाचार वेबसाइटों की सामग्री शामिल हो सकती है । इसलिए अपनी ऑनलाइन प्राइवेसी सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी Google पर सर्च करते रहें।

संबंधित सामग्री

असम में 1.16 लाख घोषित विदेशी अब भी पकड़ से बाहर, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने कहा- निष्कासन की स्थिति बेहद गंभीर

असम में 1.16 लाख घोषित विदेशी अब भी पकड़ से बाहर, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने कहा- निष्कासन की स्थिति बेहद गंभीर

गुवाहाटी हाईकोर्ट ने असम में 1,16,946 घोषित विदेशी नागरिकों के अब तक नहीं पकड़े जाने पर चिंता जताई। हमीदा बेगम की रिहाई याचिका भी खारिज की।

Nov 15, 2026
एम्स दिल्ली ने रचा इतिहास, गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के बच्चे की पहली ओपन सर्जरी

एम्स दिल्ली ने रचा इतिहास, गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के बच्चे की पहली ओपन सर्जरी

एम्स दिल्ली में 25 सप्ताह के गर्भस्थ शिशु की रीढ़ की गंभीर बीमारी का ऑपरेशन किया गया। छह घंटे चली सर्जरी में 30 से अधिक विशेषज्ञ शामिल रहे।

Nov 15, 2026
पाकिस्तानी सेना का पूर्व कैप्टन बना BLA का नया चीफ, मजीद ब्रिगेड को ट्रेनिंग देने में रही भूमिका

पाकिस्तानी सेना का पूर्व कैप्टन बना BLA का नया चीफ, मजीद ब्रिगेड को ट्रेनिंग देने में रही भूमिका

पाकिस्तानी सेना में 8 साल नौकरी करने वाला रहमान गुल अब BLA का कमांडर-इन-चीफ बना है। मजीद ब्रिगेड से जुड़ा रहा यह कमांडर 2025 में मौत की खबरों के कारण भी चर्चा में था।

Nov 15, 2026
छत्तीसगढ़ से हटाई गई CRPF की पूरी बटालियन, 1,000 से ज्यादा जवान मणिपुर भेजे; नक्सलवाद पर काबू का असर?

छत्तीसगढ़ से हटाई गई CRPF की पूरी बटालियन, 1,000 से ज्यादा जवान मणिपुर भेजे; नक्सलवाद पर काबू का असर?

CRPF ने छत्तीसगढ़ के सुकमा से 1,000 से ज्यादा जवानों वाली बटालियन मणिपुर भेजी है। नक्सल विरोधी मोर्चे से पहली पूरी बटालियन हटाने के पीछे क्या वजह है?

Nov 15, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026