बांग्लादेश संकट : समाज को भी अब लड़ना होगा

बांग्लादेश संकट : समाज को भी अब लड़ना होगा

सर्वेश तिवारी श्रीमुख

By : Swadesh Bhopal
बांग्लादेश संकट : समाज को भी अब लड़ना होगा

हमेशा बदलती रहने वाली राजनीतिक परिस्थितियां किसी भी करवट बैठें, पर कम से कम भारत की जनता को यह बात हमेशा के लिए मान लेनी चाहिए कि बांग्लादेश और पाकिस्तान उसके शत्रु राष्ट्र हैं। क्योंकि चाहे कुछ भी हो जाए, बांग्लादेश और पाकिस्तान की सत्ता या वहाँ की जनता भारत के प्रति मित्रता का भाव नहीं रख पाएगी। उनकी मजहबी मान्यताएँ उन्हें सदैव भारत के विरुद्ध उकसाती रहेंगी और वे भारत को चोट पहुँचाते रहेंगे।

दीपू दास की बर्बरतापूर्ण हत्या के बाद भारत में भले ही हल्ला मचता रहा हो, पर इससे बांग्लादेश को कोई फर्क पड़ा क्या? नहीं। बल्कि चार दिन बाद ही वहाँ दूसरे हिंदू युवक को उसी तरीके से पीट-पीट कर मार दिया गया। वे आगे भी ऐसा करते रहेंगे, क्योंकि यह उनके लिए सहज है। किसी हिंदू पर केवल ईशनिंदा का आरोप लगाने भर की देर होती है-वहाँ की भीड़ बिना किसी प्रश्न के उसे पीट-पीट कर जान ले लेती है। वहां का कानून यदि इसके विरुद्ध होने की नौटंकी भी करे, तो भी वहाँ का समाज इस बर्बरता को बुरा नहीं मानता।

भारत में इस बात की बार-बार चर्चा होती रहनी चाहिए कि भारत माता का सीना चीरकर पाकिस्तान क्यों बना। पाकिस्तान इसलिए बना, क्योंकि उन लोगों को हिंदुओं के साथ रहना मंजूर नहीं था। उन्हें हिंदू जाति से इतनी घृणा थी कि उन्होंने ‘डायरेक्ट एक्शन’ के नाम पर बर्बरतापूर्वक अपने पड़ोसी हिंदुओं का सामूहिक नरसंहार किया, स्त्रियों का बलात्कार किया, बच्चों के कटे सिर से गेंद खेली और तब जाकर अपना देश लिया। वह देश कभी भी भारत के साथ मित्रवत संबंध क्यों निभाना चाहेगा?

मानता हूं, उनके लिए किसी हिंदू युवक की हत्या देश को हिंदूमुक्त बनाने की ओर बढ़ाया गया एक कदम ही तो है।

दरअसल भारत की पीड़ा का कारण भारत में बैठे वे लोग भी हैं, जो कभी संगीत के बहाने तो कभी खेलों के बहाने मधुर संबंधों और मित्रता का राग अलापते रहते हैं। इन दोनों आतंकी राष्ट्रों से मित्रता की बातें दरअसल इसलिए की जाती हैं ताकि भारत के लोग पाकिस्तानियों के आतंक और उनके अत्याचारों को भूल जाएँ। इनका मूल लक्ष्य यही होता है कि किसी भी तरह पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ होने वाले अत्याचारों पर पर्दा डाला जा सके।

भारत में बैठे धूर्त लोग बार-बार यह बताने का प्रयास करते रहे हैं कि पाकिस्तान और बांग्लादेश की ओर से भारत के विरुद्ध होने वाली गतिविधियों में वहाँ की जनता की कोई भूमिका नहीं होती, और वहाँ के लोग तो मित्रता और स्नेह चाहते हैं। इससे बड़ा झूठ कुछ हो नहीं सकता। कोई भी सरकार अंततः वहाँ की जनता की ही प्रतिनिधि होती है और जनता के विचारों को ही आगे बढ़ाती है। पाकिस्तानी और बांग्लादेशी सत्ता का आतंकी चरित्र वहाँ की जनता के चरित्र का ही प्रतिबिंब है।

पिछले चार वर्षों में पाकिस्तानी और बांग्लादेशी यूट्यूबर्स के शॉर्ट्स, रील्स आदि से यह सच भी सामने आ गया है कि वहां की बहुसंख्यक आबादी न केवल भारत से घृणा करती है, बल्कि ‘गजवा-ए-हिंद’ का स्वप्न देखते हुए भारत से हिंदुओं का खात्मा करना चाहती है।

कुछ लड़ाइयाँ सत्ता के स्तर पर नहीं जीती जातीं; उन्हें सभ्यता लड़ती है और सभ्यता ही जीतती है। पाकिस्तानी और बांग्लादेशी विचारधारा से भारतीय समाज को ही लड़ना होगा और जीतना होगा।

संबंधित सामग्री

सिंधु जल संधि पर फिर गरजा पाकिस्तान, शहबाज बोले- पानी रोका तो मिलेगा करारा जवाब

सिंधु जल संधि पर फिर गरजा पाकिस्तान, शहबाज बोले- पानी रोका तो मिलेगा करारा जवाब

सिंधु जल समझौते को लेकर पाकिस्तान के पीएम ने भारत को धमकी दी है। शहबाज ने कहा कि पाकिस्तान के हिस्से का पानी रोकने या कम करने की कोशिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Aug 14, 2026
भारत-पाक के 100 से ज्यादा प्रमुख नागरिकों का खुला पत्र, पीएम मोदी- शहबाज से बातचीत बहाल करने की अपील

भारत-पाक के 100 से ज्यादा प्रमुख नागरिकों का खुला पत्र, पीएम मोदी- शहबाज से बातचीत बहाल करने की अपील

भारत और पाकिस्तान के 100 से अधिक प्रमुख नागरिकों ने पीएम नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ को खुला पत्र लिखकर बातचीत बहाल करने की अपील की है। जानिए पत्र में किन मांगों को शामिल किया गया और इसका क्या महत्व ह

Jul 01, 2026
PoK में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर भारत का पाकिस्तान पर हमला

PoK में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई को लेकर भारत का पाकिस्तान पर हमला

PoK में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की खबरों के बीच भारत ने पाकिस्तान की आलोचना की है। विदेश मंत्रालय ने मानवाधिकार उल्लंघन पर जवाबदेही की मांग उठाई।

Jun 09, 2026
PM नरेंद्र मोदी का बांग्लादेश पीएम तारिक रहमान को परिवार सहित भारत दौरे का न्योता

PM नरेंद्र मोदी का बांग्लादेश पीएम तारिक रहमान को परिवार सहित भारत दौरे का न्योता

भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के नए नियुक्त हुए पीएम तारिक रहमान को परिवार सहित भारत आने का निमंत्रण दिया। ढाका में स्पीकर ओम बिरला ने पत्र सौंपा।<br/>

Feb 17, 2026
बांग्लादेश में बड़ा राजनीतिक बदलाव

बांग्लादेश में बड़ा राजनीतिक बदलाव

बांग्लादेश में बीएनपी की जीत के बाद नई सरकार के रुख पर दिल्ली और इस्लामाबाद की नजरें टिकी हैं। जानिए भारत-पाकिस्तान के लिए इसका क्या मतलब है

Feb 16, 2026