Delhi Election Result Live Update: दिल्ली में बीजेपी की ऐतिहासिक वापसी, बीजेपी को 48 और आप को 22 सीट पर मिली जीत...

नई दिल्ली | दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 साल का वनवास खत्म करते हुए प्रचंड जीत दर्ज की है। राजधानी के मतदाताओं ने आम आदमी पार्टी (AAP) को पूरी तरह नकारते हुए भाजपा को जबरदस्त बहुमत दिया है। चुनावी नतीजों में भाजपा 48 सीटों पर जीत मिली है, जबकि आम आदमी पार्टी महज 22 सीटों पर सिमट गई है।
इस चुनाव में AAP को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब पार्टी के दो सबसे बड़े नेता—मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया—चुनाव हार गए। नई दिल्ली सीट से केजरीवाल को भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने 1200 वोटों से हराया, जबकि जंगपुरा सीट पर मनीष सिसोदिया को भी हार का सामना करना पड़ा।
शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन कुछ देर बाद ही भाजपा ने बढ़त बना ली और बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। भाजपा की इस शानदार जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।
PM मोदी ने कार्यकर्ताओं को बधाई
भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत "यमुना मैया की जय" के उद्घोष के साथ की।
पीएम मोदी ने कहा, "आज दिल्ली के लोगों में जीत का उत्साह भी है और राहत का सुकून भी। यह सुकून दिल्ली को 'आप-दा' से मुक्त कराने का है। आपने दिल खोलकर भाजपा को समर्थन दिया, इसके लिए मैं दिल्लीवासियों को नमन करता हूं।"
दिल्ली में इस जीत के साथ ही भाजपा ने न केवल AAP का किला ध्वस्त किया, बल्कि राजधानी में अपने मजबूत जनाधार को भी साबित कर दिया।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में 5 फरवरी, 2025 को शाम 5 बजे तक 57.7% मतदान हुआ। हालांकि, चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट एप्लिकेशन के अनुसार, अंतिम मतदान 60.54% था। उत्तर-पूर्व जिले में सबसे अधिक 66.25% मतदान हुआ, जबकि दक्षिण-पूर्व जिले में सबसे कम 56.16% मतदान हुआ।
Live Updates
- 8 Feb 2025 4:27 PM IST
बीजेपी को 40और आप को 17 सीट पर मिली जीत
बीजेपी को 40और आप को 17 सीट पर मिली जीत
- 8 Feb 2025 4:11 PM IST
बीजेपी की झोली में 37 और आप को 17 सीट पर मिली जीत
भाजपा 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाने जा रही है क्योंकि उसने 36 सीटों का बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।भाजपा ने 37 सीटें जीती हैं और 11 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं आम आदमी पार्टी 17 जीत पर जीती हैं और पांच सीट पर आगे चल रही है।
- 8 Feb 2025 3:25 PM IST
बीजेपी के खाते में 23 और AAP को 13 सीटों पर मिली जीत
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 सीटों में से 38 सीट पर नतीजे साफ़ हो गए हैं। इनमें से 25 बीजेपी के खाते में और 13 सीट आम आदमी पार्टी के खाते में गई हैं।
- 8 Feb 2025 2:47 PM IST
बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र से AAP के गोपाल राय जीते
बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र से AAP के गोपाल राय जीते हैं। अभी तक AAP ने 11 सीटें जीती हैं और 12 सीटों पर आगे चल रही है।
- 8 Feb 2025 2:37 PM IST
#DelhiElections2025 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "जनशक्ति सर्वोपरि है। विकास की जीत हुई, सुशासन की जीत हुई। मैं भाजपा को मिले इस शानदार और ऐतिहासिक जनादेश के लिए दिल्ली के अपने प्यारे भाइयों और बहनों को नमन करता हूं। हम इन आशीर्वादों को पाकर कृतज्ञ और गौरवान्वित हैं। यह हमारी गारंटी है कि हम दिल्ली के विकास, लोगों के जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार लाने और यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की प्रमुख भूमिका हो।"
Jana Shakti is paramount!
— Narendra Modi (@narendramodi) February 8, 2025
Development wins, good governance triumphs.
I bow to my dear sisters and brothers of Delhi for this resounding and historic mandate to @BJP4India. We are humbled and honoured to receive these blessings.
It is our guarantee that we will leave no… - 8 Feb 2025 1:49 PM IST
भाजपा के प्रवेश साहिब सिंह जीते
नई दिल्ली से भाजपा के प्रवेश साहिब सिंह जीते। प्रवेश साहिब सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को 4089 वोट से हरा दिया है।
- 8 Feb 2025 1:45 PM IST
सुरक्षा संबंधी चिंताओं के चलते दिल्ली सचिवालय परिसर सील
सुरक्षा संबंधी चिंताओं के चलते दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि, "सुरक्षा संबंधी चिंताओं और अभिलेखों की सुरक्षा के लिए, यह अनुरोध किया जाता है कि सामान्य प्रशासन विभाग की अनुमति के बिना कोई भी फाइल/दस्तावेज, कंप्यूटर हार्डवेयर आदि दिल्ली सचिवालय परिसर से बाहर न ले जाए। इसलिए यह निर्देश दिया जाता है कि दिल्ली सचिवालय में स्थित विभागों/कार्यालयों के अंतर्गत संबंधित शाखा प्रभारियों को उनके अनुभाग/शाखाओं के अंतर्गत अभिलेखों, फाइलों, दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक फाइलों आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।"
- 8 Feb 2025 1:39 PM IST
ग्रेटर कैलाश सीट से सौरभ भाराद्वाज 3139 वोट से हारे
ग्रेटर कैलाश सीट से सौरभ भाराद्वाज 3139 वोट से हार गए हैं। उन्हें भाजपा की शिखा रॉय ने हराया है। सौरभ भाराद्वाज को 46231 वोट मिले हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी की शिखा रॉय को 49370 वोट मिले हैं। इस सीट पर कांग्रेस के गर्वित सिंघवी को 6677 वोट मिले हैं।
- 8 Feb 2025 1:35 PM IST
गाँधी नगर से भाजपा के अरविन्दर सिंह लवली जीते
गाँधी नगर से भाजपा के अरविन्दर सिंह लवली जीते। उन्हें 56858 वोट मिले हैं। लवली ने आप के नवीन चौधरी (दीपू) को 12748 वोट से हराया है। कांग्रेस के कमल अरोड़ा (डब्बू) को 3453 वोट मिले हैं।
- 8 Feb 2025 1:32 PM IST
शाहदरा से भाजपा के संजय गोयल जीते
शाहदरा से भाजपा के संजय गोयल जीते। उन्हें 62788 वोट मिले हैं। संजय गोयल ने आप के जितेन्द्र सिंह शन्टी को 5178 वोट से हराया है। कांग्रेस के जगत सिंह को 3862 वोट मिले हैं।