Delhi Election Result Live Update: दिल्ली में बीजेपी की ऐतिहासिक वापसी, बीजेपी को 48 और आप को 22 सीट पर मिली जीत...

नई दिल्ली | दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 साल का वनवास खत्म करते हुए प्रचंड जीत दर्ज की है। राजधानी के मतदाताओं ने आम आदमी पार्टी (AAP) को पूरी तरह नकारते हुए भाजपा को जबरदस्त बहुमत दिया है। चुनावी नतीजों में भाजपा 48 सीटों पर जीत मिली है, जबकि आम आदमी पार्टी महज 22 सीटों पर सिमट गई है।
इस चुनाव में AAP को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब पार्टी के दो सबसे बड़े नेता—मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया—चुनाव हार गए। नई दिल्ली सीट से केजरीवाल को भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने 1200 वोटों से हराया, जबकि जंगपुरा सीट पर मनीष सिसोदिया को भी हार का सामना करना पड़ा।
शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन कुछ देर बाद ही भाजपा ने बढ़त बना ली और बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। भाजपा की इस शानदार जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।
PM मोदी ने कार्यकर्ताओं को बधाई
भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत "यमुना मैया की जय" के उद्घोष के साथ की।
पीएम मोदी ने कहा, "आज दिल्ली के लोगों में जीत का उत्साह भी है और राहत का सुकून भी। यह सुकून दिल्ली को 'आप-दा' से मुक्त कराने का है। आपने दिल खोलकर भाजपा को समर्थन दिया, इसके लिए मैं दिल्लीवासियों को नमन करता हूं।"
दिल्ली में इस जीत के साथ ही भाजपा ने न केवल AAP का किला ध्वस्त किया, बल्कि राजधानी में अपने मजबूत जनाधार को भी साबित कर दिया।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में 5 फरवरी, 2025 को शाम 5 बजे तक 57.7% मतदान हुआ। हालांकि, चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट एप्लिकेशन के अनुसार, अंतिम मतदान 60.54% था। उत्तर-पूर्व जिले में सबसे अधिक 66.25% मतदान हुआ, जबकि दक्षिण-पूर्व जिले में सबसे कम 56.16% मतदान हुआ।
Live Updates
- 8 Feb 2025 1:26 PM IST
जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया 594 वोट से हारे
जंगपुरा सीट से भारतीय जनता पार्टी के तरविन्दर सिंह मारवाह विजयी हुए हैं। उन्होंने AAP के मनीष सिसोदिया को 594 वोट से हाराया है। काँग्रेस के फरहाद सूरी को 7324 वोट मिले हैं।
- 8 Feb 2025 1:20 PM IST
मंगोलपुरी में भाजपा के राज कुमार चौहान विजयी
मंगोलपुरी में भारतीय जनता पार्टी के राज कुमार चौहान विजयी हुए हैं। उन्होंने आप के धर्म रक्षक उर्फ राकेश जाटव को 6255 वोट से हराया है। काँग्रेस उम्मीदवार को यहां 3784 वोट ही मिले हैं।
- 8 Feb 2025 1:16 PM IST
शकूरबस्ती से सत्येंद्र जैन 20 हजार से ज्यादा वोट से चुनाव हारे
शकूरबस्ती से AAP के सत्येंद्र जैन चुनाव हार गए हैं। इस सीट पर भाजपा के करनैल सिंह विजयी हुए हैं। उन्हें 56869 वोट मिले हैं। आप को यहां से 35871 वोट मिले हैं। काँग्रेस के सतीश कुमार लूथरा को 5784 वोट मिले हैं।
- 8 Feb 2025 1:12 PM IST
रिठाला से भाजपा के कुलवंत राणा जीते
रिठाला से भाजपा के कुलवंत राणा जीते। उन्हें 103950 वोट मिले हैं। आप के महेन्द्र गोयल को 74591 वोट मिले हैं। यहां 20 में से 20 राउंड की मतगणना ख़त्म हो गई है। कांग्रेस के सुशान्त मिश्रा को यहां 5216 वोट मिले।
- 8 Feb 2025 1:06 PM IST
राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा जीते
राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा जीत गए हैं। उन्हें 64132 वोट मिले हैं। सिरसा ने आप उम्मीदवार अ धनवती चन्दीला अ को 18190 वोट से हराया है। काँग्रेस के धर्म पाल चंदेला को यहां 3198 वोट मिले हैं।
- 8 Feb 2025 1:02 PM IST
आतिशी ने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को पछाड़ा
कालकाजी से आम आदमी पार्टी की आतिशी ने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को पछाड़ा। 12 में से 10 राउंड की काउंटिंग यहां ख़त्म हुई है। आतिशी और बिधूड़ी के बीच वोट का अंतर अभी 989 है।
- 8 Feb 2025 12:59 PM IST
शालीमार बाग से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रेखा गुप्ता जीती
शालीमार बाग से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रेखा गुप्ता जीती। रेखा गुप्ता ने आप उम्मीदवार बन्दना कुमारी को 29595 वोट से हराया है। काँग्रेस के परवीन कुमार जैन को यहां 4892 वोट ही मिले हैं।
- 8 Feb 2025 12:53 PM IST
दिल्ली छावनी से आप उम्मीदवार विरेन्द्र सिंह कादियान जीते
दिल्ली छावनी से आप उम्मीदवार विरेन्द्र सिंह कादियान जीते। उन्होंने भाजपा के भुवन तँवर को 2029 मतों से हराया है। काँग्रेस के प्रदीप कुमार उपमन्यु को यहां मात्र 4252 वोट मिले हैं।
- 8 Feb 2025 12:50 PM IST
जंगपुरा से सिसोदिया की अस्मिता दांव पर, 500 वोट से पिछड़े
जंगपुरा से मनीष सिसोदिया 500 वोट से पिछड़ गए हैं। यहां 10 में से 9 राउंड की मतगणना खत्म हो गई है। भाजपा प्रत्याशी तरविन्दर सिंह मारवाह सिसोदिया से आगे हैं।
- 8 Feb 2025 12:44 PM IST
नई दिल्ली सीट पर 13 में से 11 वें राउंड की मतगणना में केजरीवाल पिछड़े :
अग्रणी
25057 (+3000)
परवेश साहिब सिंह
भारतीय जनता पार्टी
पीछे
22057 (-3000)
अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी
पीछे
3873 (-21184)
संदीप दीक्षित
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस