Delhi Election Result Live Update: दिल्ली में बीजेपी की ऐतिहासिक वापसी, बीजेपी को 48 और आप को 22 सीट पर मिली जीत...

दिल्ली में बीजेपी की ऐतिहासिक वापसी, बीजेपी को 48 और आप को 22 सीट पर मिली जीत...
X
केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को करारी हार भाजपा 47 सीटों पर आगे, आप सिमटी 23 पर PM मोदी आज शाम 7:30 बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली | दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 साल का वनवास खत्म करते हुए प्रचंड जीत दर्ज की है। राजधानी के मतदाताओं ने आम आदमी पार्टी (AAP) को पूरी तरह नकारते हुए भाजपा को जबरदस्त बहुमत दिया है। चुनावी नतीजों में भाजपा 48 सीटों पर जीत मिली है, जबकि आम आदमी पार्टी महज 22 सीटों पर सिमट गई है।

इस चुनाव में AAP को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब पार्टी के दो सबसे बड़े नेता—मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया—चुनाव हार गए। नई दिल्ली सीट से केजरीवाल को भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने 1200 वोटों से हराया, जबकि जंगपुरा सीट पर मनीष सिसोदिया को भी हार का सामना करना पड़ा।

शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन कुछ देर बाद ही भाजपा ने बढ़त बना ली और बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। भाजपा की इस शानदार जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

PM मोदी ने कार्यकर्ताओं को बधाई

भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत "यमुना मैया की जय" के उद्घोष के साथ की।

पीएम मोदी ने कहा, "आज दिल्ली के लोगों में जीत का उत्साह भी है और राहत का सुकून भी। यह सुकून दिल्ली को 'आप-दा' से मुक्त कराने का है। आपने दिल खोलकर भाजपा को समर्थन दिया, इसके लिए मैं दिल्लीवासियों को नमन करता हूं।"

दिल्ली में इस जीत के साथ ही भाजपा ने न केवल AAP का किला ध्वस्त किया, बल्कि राजधानी में अपने मजबूत जनाधार को भी साबित कर दिया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में 5 फरवरी, 2025 को शाम 5 बजे तक 57.7% मतदान हुआ। हालांकि, चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट एप्लिकेशन के अनुसार, अंतिम मतदान 60.54% था। उत्तर-पूर्व जिले में सबसे अधिक 66.25% मतदान हुआ, जबकि दक्षिण-पूर्व जिले में सबसे कम 56.16% मतदान हुआ।

Live Updates

  • 8 Feb 2025 7:03 AM

    भाजपा को 48 सीट पर बढ़त, 22 पर आप नेता आगे

    दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट : चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा को 48 सीट पर बढ़त, 22 पर आप नेता आगे

  • 8 Feb 2025 7:02 AM

    खुशी के आंसू...

    दिल्‍ली में भाजपा की सत्ता में वापसी के आधिकारिक रुझानों के बाद जश्न के दौरान भाजपा कार्यकर्ता पुनीत वोहरा हुए भावुक।


  • 8 Feb 2025 6:59 AM

    बीजेपी के प्रत्याशी ओम प्रकाश शर्मा को विजयी बढ़त

    विश्वास नगर विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी ओम प्रकाश शर्मा विजयी बढ़त बनाये हुए है। बीजेपी प्रत्याशी को 15 राउंड की वोट काउंटिंग होने तक 71151 वोट मिले हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट दीपक सिंघल 24949 मतों से पीछे चल रहे हैं।


  • 8 Feb 2025 6:57 AM

    पटपड़गंज सीट से आप उम्मीदवार अवध ओझा ने अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा, "यह मेरी व्यक्तिगत हार है। मैं लोगों से जुड़ नहीं सका... मैं लोगों से मिलूंगा और अगला चुनाव यहीं से लड़ूंगा।"

  • 8 Feb 2025 6:48 AM

    त्रिनगर से भाजपा उम्मीदवार तिलक राम गुप्ता जीते

    त्रिनगर से भाजपा उम्मीदवार तिलक राम गुप्ता जीते। उन्हें 58836 वोट मिले हैं। अपनी प्रतिद्वंदी आप प्रत्याशी प्रीती जितेंद्र तोमर को उन्होंने 15753 वोट से हराया है। मतगणना के 14 में से 14 राउंड पूरे हो गए हैं।

  • 8 Feb 2025 6:43 AM

    जंगपुरा से मनीष सिसोदिया पिछड़े, 240 वोट से भाजपा आगे

    चुनाव आयोग के अनुसार, जंगपुरा निर्वाचन क्षेत्र में सातवें दौर का मतदान पूरा होने के बाद, भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह आप के मनीष सिसोदिया से 240 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

  • 8 Feb 2025 6:42 AM

    नई दिल्ली में 9वें दौर की मतगणना पूरी, प्रवेश वर्मा को बढ़त

    चुनाव आयोग के अनुसार, नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में 9वें दौर की मतगणना पूरी होने के बाद, भाजपा के प्रवेश वर्मा आप के अरविंद केजरीवाल से 1170 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

  • 8 Feb 2025 6:36 AM

    त्रिनगर और विश्वास नगर से भाजपा को विजयी बढ़त

    त्रिनगर से तिलक राम गुप्ता को 58345 वोट के साथ विजयी बढ़त मिली है। वे 15494 के मार्जिन से आगे हैं। यहां 13/14 राउंड पूरे हो गए हैं।

    विश्वास नगर से ओम प्रकाश शर्मा को 66272 वोट के साथ विजयी बढ़त मिली है। वे 23097 के मार्जिन से आगे हैं। यहां 14/16 राउंड पूरे हो गए हैं।

  • 8 Feb 2025 6:29 AM

    भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल

    दिल्ली चुनाव के आधिकारिक रुझानों में राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा की वापसी के संकेत मिलने के बाद भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार भाजपा 45 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आप 25 सीटों पर आगे चल रही है।

Tags

Next Story